Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जमशेदपुर से गिरफ्तार दाउद के करीबी को भी दिया एनओसी
    Jharkhand Top News

    जमशेदपुर से गिरफ्तार दाउद के करीबी को भी दिया एनओसी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। झारखंड पुलिस आतंकियों को पासपोर्ट, फरजी प्रमाण पत्र देने में उदार है। बिना जांच किये यहां की पुुलिस यह प्रमाण देती रही है कि आवेदक झारखंड का रहनेवाला है। पूरे देश में कहीं किसी का पासपोर्ट नहीं बने तो झारखंड आइये और यहां से प्रमाण पत्र लेकर चले जाइये। चार दिन पहले जमशेदपुर से गिरफ्तार दाउद इब्राहिम का करीबी अब्दुल मजीद कट्टी को उसी शहर का निवासी बता दिया गया। वह पांच साल से जमशेदपुर में रह रहा था। उसे पुलिस की ओर से यह प्रमाण पत्र दे दिया गया कि वह यहीं का वासी है। बगैर जांच किये अब्दुल मजीद जमशेदपुर में मो कलाम बन गया। वह जिसके मकान में किरायेदार था, उसी ने उसे अपना भांजा बताया और पुलिस ने इसी आधार पर सर्टिफिकेट जारी कर दिया। गुजरात के एटीएस को अगर उसकी दूसरी पत्नी सच्चाई नहीं बताती, तो वह यहीं आराम से रहता। फिलहाल आरोपी पुलिस अधिकारी को बदल दिया गया है। डीआइजी राजीव रंजन सिंह ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिये हैं। जमशेदपुर एसएसपी ने जांच टीम गठित कर दी है। झारखंड में इसके पहले भी फरजी पासपोर्ट जारी किये जाने का मामला सामना आया है।
    शेर सिंह राणा को मिला पासपोर्ट, तब चर्चा में आयी राजधानी पुलिस
    सांसद फूलन देवी की हत्या के आरोपी शेर सिंह राणा को रांची से ही पासपोर्ट जारी हुआ था। डोरंडा पुलिस ने इसकी अनुशंसा की थी। इस मामले में उस समय के एसडीओ और पुलिस अधिकारियों को दोषी माना गया था। शेर सिंह राणा अफगानिस्तान गया था और वहां से पृथ्वी राज चौहान की मिट्टी और अस्थियां ले आया था। रांची पुलिस ने उसे संजय गुप्ता के नाम से पासपोर्ट जारी कर दिया था। तत्कालीन एसडीओ ने उसके गलत नाम पर पासपोर्ट जारी करने की अनुशंसा की थी। तत्कालीन एसडीओ विनय कुमार सिंकू को दोषी पाया गया था। तिहाड़ जेल से भागने के बाद शेर सिंह राणा ने संजय गुप्ता नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया था।

    NOC also given to Dawood's close friend arrested from Jamshedpur
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचार मई से दस जून तक होगी परीक्षा
    Next Article रांची में नयी तकनीक से बनेंगे 1,008 लाइट हाउस
    azad sipahi desk

      Related Posts

      कोडरमा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

      July 27, 2026

      कोडरमा में अलग – अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

      July 27, 2026

      लोकसभा में आज पेश होगा सार्वजनिक परीक्षाएं संशोधन विधेयक

      July 27, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम में बाढ़ का कहर जारी, नौ जिलों में 5.24 लाख से अधिक लोग प्रभावित; मृतकों की संख्या 68 पहुंची
      • नेपाल पर चीन के दबाव का असर: काठमांडू में होने वाले तिब्बत सम्मेलन में नहीं शामिल होंगे दलाई लामा के आधिकारिक प्रतिनिधि
      • सर्राफा बाजार में सुस्ती: मामूली गिरावट के साथ सोना और चांदी की कीमतों में आई नरमी
      • कोडरमा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
      • कोडरमा में अलग – अलग सड़क दुर्घटना में तीन की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version