रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रांची में निर्मित होनेवाले 1,008 लाइट हाउस परियोजना का आॅनलाइन शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा, हटिया विधायक नवीन जयसवाल, सचिव विनय कुमार चौबे समेत कई गणमान्य रांची के कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहेंगे।
बता दें कि आवासन-शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा महत्वाकांक्षी ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चैलेंज लांच किया जा रहा है। इसके माध्यम से विश्व स्तर पर टिकाऊ, पर्यावरण अनुकूल और आपदारोधी नवीन निर्माण प्रौद्योगिकियों को भारत में मुख्यधारा में लाने में मदद मिलेगी। समग्र रूप से आवास निर्माण क्षेत्र की तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए एक इको-सिस्टम विकसित करने में सक्षम होगा। यह जानकारी निदेशक नगरीय प्रशासन विजया जाधव ने प्रेस वार्ता में दी।
133.99 करोड़ में बनेंगे 1,008 आवास
1,008 लाइट हाउसों की यह परियोजना 133.99 करोड़ की है। इस परियोजना में प्रति आवास केंद्र के द्वारा 5.5 लाख रुपये, झारखंड सरकार द्वारा एक लाख रुपये और लाभुक का अंशदान 6.79 लाख रुपये होगा। लाइट हाउस निर्माण में प्लास्टर का उपयोग नहीं होगा। इस निर्माण तकनीक के साथ यह राज्य और पूरे देश में पहली बार इतने बड़े पैमान और आधुनिक तकनीक की परियोजना है।
झारखंड को मिलेंगे पांच पुरस्कार
शिलान्यास कार्यक्रम में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा विभिन्न नगर निकायों और लाभुकों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया जायेगा। इसमें झारखंड को पांच पुरस्कार मिलेंगे। उत्कृष्ट आवास के लिए जामताड़ा के बादल दास, आदित्यपुर के शंभू सरदार, मानगो के संजय धरा को सम्मानित किया जायेगा। वहीं उत्कृष्ट नगर परिषद् के क्षेत्र में झुमरी तिलैया नगर परिषद को सम्मानित किया जायेगा।
मॉडल के रूप में चुनी गयी रांची
लाइट हाउस परियोजना निर्माण के लिए रांची को देश के पांच शहरों के साथ मॉडल के रूप में चुना गया है। रांची में निर्मित होने वाले लाइट हाउस में प्रीकास्ट कंक्रीट कंस्ट्रक्शन सिस्टम-3 डी प्रीकास्ट वॉल्यूमेट्रिक को अपनाया जा रहा है। यह भारत में इस्तेमाल की जा रही नवीनतम तकनीकों में से एक है, जिसे झारखंड राज्य में पहली बार अपनाया गया है।
रांची में नयी तकनीक से बनेंगे 1,008 लाइट हाउस
Previous Articleजमशेदपुर से गिरफ्तार दाउद के करीबी को भी दिया एनओसी
Next Article सबसे बड़ा वैक्सिनेशन प्रोग्राम चलायेंगे : मोदी
Related Posts
Add A Comment