Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सीएम के काफिले पर हमला, जांच के आदेश
    Jharkhand Top News

    सीएम के काफिले पर हमला, जांच के आदेश

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले सोमवार को हमला किया गया। यह हमला शाम छह बजे किशोरगंज चौक पर हुआ। हमलावर ओरमांझी में युवती की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। भीड़ में शामिल लोग हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। यही भीड़ पहले पुतला जलाती है और फिर सीएम के काफिले पर हमले की योजना भी बनाती है। किशोरगंज चौक पर हमलावर सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे। उन्होंने बैरिकेड को सड़क पर लाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया था। इस दौरान भीड़ ने बवाल भी काटा। यह पूरी तरह से सुनियोजित हमला था और निशाने पर सीएम थे। इस दौरान पुलिसिया तंत्र फेल दिखा। शाम छह बजे जब मुख्यमंत्री के कारकेड के गुजरने के लिए ट्रैफिक वाहन की ओर से सड़क क्लीयर कराया जा रहा था, इसी दौरान किशोरगंज चौक पर भीड़ ने हमला बोल दिया। जिस वाहन पर हमला बोला गया, उससे 500 मीटर पीछे सीएम की गाड़ी थी, जो प्रोजेक्ट भवन से सीएम हाउस की ओर जा रही थी।
    शाम में जैसे ही ट्रैफिक पुलिसकर्मी एलर्ट हुए। ये सभी चौक के आसपास जमा हो गये। तभी कारकेड के जिस वाहन में गोंदा ट्रैफिक थाना प्रभारी नवल किशोर प्रसाद बैठे थे। इस वाहन को हमलावरों ने रोक दिया। थाना प्रभारी बाहर निकले, तो उन पर भीड़ ने हमला बोल दिया।
    हमले में घायल थाना प्रभारी को मेडिका में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर करीब 40 मिनट तक भीड़ बवाल काटती रही। इस हमले में टैÑफिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री के काफिले को मोड़ दिया गया और सेवा सदन के रास्ते सीएम हाउस तक पहुंचाया गया।
    घटना की सूचना मिलने के बाद आइजी अखिलेश झा, एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा, डीसी छवि रंजन और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।
    सुनियोजित षड़यंत्र तो नहीं : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमला सुनियोजित षड़यंत्र का हिस्सा है। घटना पूरी तरह से प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है। बीच शहर में सीएम के कारकेड को रोका जाना छोटी घटना नहीं है। यह राज्य की कानून-व्यवस्था की भी पोल खोलती है। वीआइपी के ्रकाफिले को रोका जाना कोई मामूली बात नहीं है।
    घटना की होगी जांच
    इधर, पूरी घटना की जांच के आदेश दे दिये गये हैं। किस स्तर पर चूक हुई है इसकी जांच की जायेगी। जांच टीम में कौन-कौन अधिकारी रहेंगे यह मंगलवार को तय होगा। जांच टीम को यह निर्देश दिया जायेगा कि वह जिम्मेवारी तय करनेवाली रिपोर्ट दें जिससे दोषियों पर कार्रवाई हो सके। टीम से तीन दिनों के भीतर ूिरपोर्ट मांंगी जायेगी। सरकार के स्तर पर इस घटना को गंभीरता से लिया गया है। हो सकता है कि भीड़ सीएम के वाहन तक पहुंच जाती। किशोरगंज की घटना मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक के रूप में देखा जा रहा है। किशोरगंज चौक के आसपास अगर लोग दिन से एकत्र थे और हमले की योजना बना रहे थे, तो इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को होनी चाहिए थी।
    हमला सुनियोजित षड्यंत्र : सुप्रियो
    रांची। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि सीएम के कारकेड पर हमला एक सुनियोजित षडयंत्र है। ऐसा करके कानून को चुनौती दी गयी है। पुलिस के आलाधिकारी इसकी तफ्तीश कर रहे हैं। उन्हें ऐसे षडयंत्रकारियों से निपटना आता है। पुलिस पार्टी पर हमला कायराना कार्रवाई है। जिन्होंने ऐसी हरकत की है उन्हें अंजाम भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओें के खिलाफ अत्याचार बढ़ना चिंता का विषय है।

    CID will investigate land scam for the first time
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमीन घोटाले की जांच पहली बार करेगी सीआइडी
    Next Article सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट से हरी झंडी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version