Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»इरफान ने शेयर किया बैन हुई अपनी इस फिल्म का पहला लुक
    बॉलीवुड

    इरफान ने शेयर किया बैन हुई अपनी इस फिल्म का पहला लुक

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 23, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान इन दिनों आगामी बांग्लादेशी फिल्म ‘दूब: नो बेड ऑफ रोजेज’ को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब गुरुवार को उन्होंने अपनी इस फिल्म का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया शेयर किया है। इरफान की इस फिल्म को बांग्लादेश में प्रतिबंध किया गया है। उन्होंने पोस्ट किया, “यह रहा एस्के मूवीज ‘दूब..’ का पोस्टर, जो मुख्य रूप से सरवर फारूकी की फिल्म है।” इरफान ने इस फिल्म में अभिनय तो किया ही है साथ ही वह इसके सह-निर्माता भी हैं। पोस्टर में उनके चेहरे पर गंभीर भाव है और चेहरे के नीचे हरी-भरी पहाड़ियां नजर आ रही हैं।

    बांग्लादेशी फिल्मकार मुस्तफा सरवर फारूकी की फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि यह बांग्लादेश के लेखक व फिल्मकार हुमायूं अहमद के बारे में है, जिन्होंने अपनी पत्नी को तलाक देकर 27 साल के वैवाहिक रिश्ते को तोड़ लिया और उम्र में 33 साल छोटी एक अभिनेत्री से शादी रचा लिया।

    एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश फिल्म डेवलपमेंट कार्पोरशन (बीएफडीसी) की ज्वाइंट वेंच्योर प्रिव्यू कमेटी ने 8 मार्च 2016 को फिल्म की पटकथा को मंजूरी दे दी। फिल्म पूरी होने के बाद बीएफडीसी ने फिल्म को 12 फरवरी को देखने के बाद 15 फरवरी को अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया गया, लेकिन इसके एक दिन बाद ही बीएफडीसी ने प्रोडकशन हाउस को एक पत्र भेजकर सूचित किया कि बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से एक पत्र प्राप्त होने के बाद फिल्म को मिले अनापत्ति प्रमाणपत्र को रद्द कर दिया गया है।

    इरफान ने इस फैसले पर हैरानी जताई और कहा, “यह एक मानवीय मूल्य कहानी है, जो सूक्ष्म व संतुलित तरीके से महिला और पुरुष के रिश्तों से संबंधित है, अगर यह फिल्म देखी जाती है तो इससे समाज को क्या नुकसान हो सकता है?” फिल्म ‘दूब: नो बेड ऑफ रोजेज’ का निर्माण बांग्लादेश की जाज मल्टीमीडिया, भारत की एस्के मूवीज और सह निर्माता के रूप में इरफान की आईके कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली यूनिवर्सिटी में भी कश्मीर की आजादी के नारे- छात्रों के बवाल में 8 पुलिसकर्मी घायल !
    Next Article राजस्थान: यूको बैंक के मैनेजर को रिश्वत लेते हुए CBI ने किया गिरफ्तार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मिथुन चक्रवर्ती को मुंबई नगर निगम का नोटिस

    May 18, 2025

    सुनील शेट्टी का भावुक रिएक्शन, बाबू भैया नहीं तो श्याम भी नहीं

    May 17, 2025

    बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘रेड 2’ का शानदार प्रदर्शन जारी

    May 13, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version