Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विदेश मंत्रालय ने रिहाना, ग्रेटा और मलाला की सनसनीखेज और गलत टिप्पणियों को किया खारिज
    Breaking News

    विदेश मंत्रालय ने रिहाना, ग्रेटा और मलाला की सनसनीखेज और गलत टिप्पणियों को किया खारिज

    sonu kumarBy sonu kumarFebruary 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत ने देश में चल रहे किसान आंदोलन के बारे में कुछ विदेशी शख्सियतों के बयानों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ निहित स्वार्थी तत्व विरोध की आड़ में  अपना एजेंडा थोप रहे हैं तथा किसान आंदोलन को पटरी से उतारने में लगे हैं।

    विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक तीखे प्रेस वक्तव्य में कहा गया कि नामी-गिरामी विदेशी हस्तियों तथा अन्य लोगों को इन सनसनीखेज बयानों से बाज आना चाहिए जो न तो सही हैं और न ही जिम्मेदाराना। विदेश मंत्रालय की ओर से संभवतः पहली बार बुधवार को ट्विटर पर दो हैशटैग भी शुरू किए गए- #इंडियाटूगेदर (एकजुट भारत) और #इंडियाअगेंस्टप्रोपेगेंडा (दुष्प्रचार के खिलाफ भारत)। बयान में कहा गया कि भारत के गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) का शर्मनाक घटनाक्रम सबके सामने है। भारतीय संविधान को अंगीकार करने के राष्ट्रीय समारोह को धूमिल किया गया और राजधानी में हिंसा और तोड़फोड़ की गई। कुछ निहित स्वार्थी लोगों ने अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समर्थऩ की मुहिम चलाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को दुनिया के अनेक स्थानों में अपवित्र किया गया। यह भारत और पूरी दुनिया के लिए बहुत चिंता की बात है।

    उल्लेखनीय है कि पॉप स्टार रिहाना, पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा टुमबर्ग और पाकिस्तानी मूल की सामाजिक कार्यकर्ता मलाला ने किसान आंदोलन के समर्थन में सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए समर्थन व्यक्त किया है। भारत में उनके ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया हुई है। अब विदेश मंत्रालय ने इस संबंध मं एक आधिकारिक बयान जारी कर आपत्ति व्यक्त की है।

    विदेश मंत्रालय ने किसान आंदोलन के बारे में टिप्पणी करने वालों को सलाह दी कि वह इस मामले में कुछ बोलने से पहले तथ्यों की जानकारी तथा पूरे मामले की सही समझ हासिल करें। नामी-गिरामी और अन्य लोगों द्वारा हैशटैग के जरिए सोशल मीडिया पर सनसीखेज बातों को प्रचारित करना न तो तथ्य परक है, न ही जिम्मेदाराना। विदेश मंत्रालय ने कृषि कानूनों के लिए अपनाई गई लोकतांत्रिक प्रणाली का ब्यौरा देते हुए कहा कि देश की संसद में पूरी बहस और विचार विमर्श के बाद कृषि क्षेत्र में सुधारपरक कानून बनाए गए। इन सुधारों के जरिए किसानों को विस्तृत बाजार तक पहुंच तथा उपज बिक्री के विकल्प दिए गए। कृषि कानून कृषि क्षेत्र को आर्थिक और पर्यावरण की दृष्टि से टिकाऊ बनाने का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

    नए कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए बयान में कहा गया कि देश के कुछ हिस्सों में किसानों के एक बहुत छोटे हिस्से को इन सुधारों को लेकर कुछ आपत्तियां हैं। किसान आंदोलनकारियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने किसान नेताओं के साथ बातचीत की एक प्रक्रिया शुरू की थी। अब तक बातचीत के 11 दौर हो चुके हैं। केंद्र सरकार ने इन कानूनों को स्थगित रखने की पेशकश की है। स्वयं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी सरकार की इस पेशकश को दोहराया है। बयान में कहा गया कि किसान आंदोलन और विरोध प्रदर्शनों को देश की लोकतांत्रिक राजनीति और परंपरा के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। यह भी ध्यान में रखना चाहिए कि गतिरोध को खत्म करने के लिए सरकार और किसान संगठनों की ओर से कितने प्रयास किए गए हैं।

    किसान आंदोलन से निपटने के लिए पुलिस की भूमिका का जिक्र करते हुए बयान में कहा गया कि पुलिस बल ने अपनी ओर से अत्यधिक संयम का परिचय दिया। सैकड़ों पुरुष और महिला पुलिसकर्मी शारीरिक हमलों का निशाना बने। कुछ पुलिसकर्मी छुरेबाजी का शिकार हुए और गंभीर रूप से घायल हुए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिग बॉस कटेस्टेंट Swami Om नहीं रहे, कोरोना के बाद Paralysis के हुए थे शिकार
    Next Article किसानों को पेड एक्टर्स बताने पर भड़की मिया खलीफा, तो कंगना ने किया पलटवार
    sonu kumar

      Related Posts

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025

      नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version