Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»भूकंप के तेज झटकों से कांपा आधा देश
    ताजा खबरें

    भूकंप के तेज झटकों से कांपा आधा देश

    shivam kumarBy shivam kumarFebruary 13, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     तजाकिस्तान में शुक्रवार को देर रात 10.31 बजे आये 6.3 तीव्रता के भूकंप ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर समेत समूचे उत्तर भारत को हिलाकर रख दिया। भूकंप के तेज झटकों से दहशत फ़ैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आये। शुरुआत में तजाकिस्तान और अमृतसर में एक साथ दो मिनट के अन्दर दो भूकंप आने की खबर फैली लेकिन बाद में नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने सिर्फ तजाकिस्तान में भूकंप आने की पुष्टि की।
    देर रात जिस समय लोग घरों में सोने की तैयारी में थे या कुछ लोग खाने की तैयारी कर रहे थे, तभी भूकंप के झटकों ने लोगों को सहमा दिया। सड़कों पर वाहन चला रहे लोग भी रूक गए। शुरुआत में पंजाब के अमृतसर के पास 10.34 बजे भूकंप आने की खबर प्रसारित हुई जिसमें नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलॉजी ने अमृतसर में रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 बताई गई। इसी के साथ ताजिकिस्तान में 10.31 बजे रिक्टर स्केल पर 6.3 भूकंप के आने की भी जानकारी प्रसारित हुई।
    कुल मिलकर एक साथ दो भूकंप आने की खबर के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल के चंबा, डलहौजी, ऊना व अन्य इलाकों में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद दिल्ली-एनसीआर में लोग घरों से बाहर आ गए. हाईराइज सोसाटियों में भूकंप का दहशत साफ देखा गया। हरियाणा के जींद और अंबाला में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग के साथ-साथ चमोली में भूकंप से धरती कांपी। हालांकि भूकंप प्रभावित किसी भी राज्य से किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।
    इसके बाद नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने पुष्टि की कि शुक्रवार रात 10.31 मिनट पर आये भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान में था जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.3 मापी गई। इसकी गहराई 74 किलोमीटर थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने यह भी स्पष्ट किया कि सिर्फ तजाकिस्तान में भूकंप आया है अमृतसर में नहीं। तजाकिस्तान में आये भूकंप का ही असर आधे देश में हुआ है।
    शिमला की धरती हिली

    भूकम्प के झटके से रात लगभग 10:34 बजे कुछ सेकंड के लिए शिमला की धरती हिली जिससे लोगों में हडक़म्प मच गया। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आये। हालांकि भूकम्प से शिमला व आसपास के इलाकों में किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह के अनुसार भूकम्प की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई और इसका केंद्र पंजाब के अमृतसर में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे रहा। मनमोहन सिंह ने कहा कि शिमला व सोलन सहित हिमाचल के विभिन्न इलाकों में भूकंप के तेज झटके लगे लेकिन कहीं से भी जान-माल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleइंस्टाग्राम का बड़ा ऐलान, अब डायरेक्ट मैसेज में घृणित संदेश फैलाने वाले अकाउंट होंगे ब्लॉक
    Next Article रिंकू हत्याकांड: अब दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच करेगी जांच
    shivam kumar

      Related Posts

      राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर

      June 4, 2026

      बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल में लगी आग, चार की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर रूप से झुलसे

      June 4, 2026

      महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के लिए महायुति ने की 17 उम्मीदवारों की घोषणा

      June 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राहुल गांधी आज से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर
      • कोडरमा विधायक के चालक राजकुमार की हत्या, तीन घायल
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में निचले स्तर से रिकवरी का रुख, हरे निशान में पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी
      • म्यांमार से सुपारी तस्करी नेटवर्क पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, मिजोरम में नौ ठिकानों पर छापे
      • बिहार के मुजफ्फरपुर में अस्पताल में लगी आग, चार की मौत, 20 से ज्यादा गंभीर रूप से झुलसे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version