Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, April 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»इस शख्स में ऐसा क्या है जो प्रधानमंत्री मोदी 112 फिट ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण करने पहुंच गए
    Top Story

    इस शख्स में ऐसा क्या है जो प्रधानमंत्री मोदी 112 फिट ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण करने पहुंच गए

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीFebruary 25, 2017Updated:February 25, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने उत्तर प्रदेश जैसे महत्वपूर्ण चुनावी कार्यक्रम में से समय निकाल 112 फिट ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण करने कोंयमबटृर गए तो जरूर कोई बात रही होगी.

    दरअसल, जिस शख्स के सौजन्य से ये सब हो रहा था उसका नाम हैं जग्गी सद्गुरु वासुदेव. ये शख्स देखने और बोलने में जितना साधरण नजर आता है उससे कहीं अधिक असाधरण उनका व्यक्तित्व है.

    आप इसी से उनकी प्रतिभा का अंदाजा लगा लीजिए कि जग्गी सद्गुरु वासुदेव को संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक परिषद में विशेष सलाहकार की पदवी प्राप्त है. उनका संस्थान ईशा फाउंडेशन भारत सहित संयुक्त राज्य अमेरिका, इंग्लैंड, लेबनान, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में योग कार्यक्रम सिखाता है.

    यही नहीं जब देश में गौमांस को लेकर बहस हुई तो जग्गी सद्गुरु वासुदेव ही वह अकेले शख्स थे जिन्होंने वैज्ञानिक और आध्यात्मिक तरीके से गौमांस खाने का न केवल खंडन किया बल्कि वैज्ञानिक तर्क देकर इससे होने वाले नुकसान भी बताए.

    उनके तर्कों के बाद कई दिग्गज जो गौ मांस खाने को लेकर अपने तर्क दे रहे थे बैकफुट पर आ गए थे. उनमें चर्चित पत्रकार बरखा दत्त भी शामिल है.

    आपको बता दें कि जग्गी सद्गुरु वासुदेव का आईटी और मेडिकल आदि क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों पर बहुत प्रभाव है. यह न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में लोग उनके योग और उनकी आध्यात्मिक बातों के दीवाने हैं.

    जग्गी सद्गुरु वासुदेव की शख्सियत का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि पूरे तमिलनाडु को हरा भरा करने का बीड़ा उठाया हुआ है. यहां वे लगभग 16 करोड़ पेड़ लगाने की परियोजना चला रहे हैं.

    उनके संगठन ने 17 अक्टूबर 2006 को तमिलनाडु के 27 जिलों में एक साथ 8.52 लाख पौधे रोपकर गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया था.

    अब तक ग्रीन हैंड्स परियोजना के अंतर्गत तमिलनाडु और पुदुच्चेरी में 1800 से अधिक समुदायों में, 20 लाख से अधिक लोगों द्वारा 82 लाख पौधे के रोपण का आयोजन किया है.

    कोयंबटूर के जिस परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 112 फिट ऊंची शिव प्रतिमा का अनावरण उसी परिसर में ध्यानलिंग योग मंदिर भी प्रतिष्ठित है.

    बताया जाता है कि 1999 में सद्गुरु द्वारा प्रतिष्ठित ध्यान लिंग अपनी तरह का पहला लिंग है जिसकी प्रतिष्ठता पूरी हुई है. 13 फीट 9 इंच की ऊँचाई वाला यह ध्यानलिंग विश्व का सबसे बड़ा पारा-आधारित जीवित लिंग है.

    आपको बता दें कि यह किसी खास संप्रदाय या मत से संबंध नहीं रखता, ना ही यहाँ पर किसी विधि-विधान, प्रार्थना या पूजा की जरूरत होती है.

    जो लोग ध्यान के अनुभव से वंचित रहे हैं, वे भी ध्यानलिंग मंदिर में सिर्फ कुछ मिनट तक मौन बैठकर घ्यान की गहरी अवस्था का अनुभव कर सकते हैं.

    आपको शायद मालूम नहीं हो कि इसके प्रवेश द्वार पर सर्व-धर्म स्तंभ है, जिसमें हिन्दू, इस्लाम, ईसाई, जैन, बौध, सिक्ख, ताओ, पारसी, यहूदी और शिन्तो धर्म के प्रतीक अंकित हैं, यह धार्मिक मतभेदों से ऊपर उठकर पूरी मानवता को आमंत्रित करता है.

    इन दिनों विदेशों के साथ साथ भारत में भी जग्गी सद्गुरु वासुदेव के मानने वालों लोगों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBMC चुनाव: नजरें शिवसेना पर, सरकार से हटने पर ही समर्थन देगी कांग्रेस
    Next Article डिंपल ने तोड़ी अपनी चुप्पी और बीजेपी को समझाया ‘कसाब’ का नया मतलब!
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मिहिजाम में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    April 26, 2026

    आतिशबाजी की चिंगारी से स्कॉर्पियो में लगी आग, बाल-बाल बचे बाराती

    April 26, 2026

    मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया, टूटा फर्नीचर और जर्जर खिड़की-दरवाजे देख भड़कीं

    April 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • अमेरिकी गणतंत्र पर हमला नया नहीं, देशवासी लें मतभेदों को शांतिपूर्वक सुलझाने का संकल्पः ट्रंप
    • अमेरिकी में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान चली गोली, राष्ट्रपति ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित
    • मिहिजाम में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
    • आतिशबाजी की चिंगारी से स्कॉर्पियो में लगी आग, बाल-बाल बचे बाराती
    • मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरकारी स्कूलों का निरीक्षण किया, टूटा फर्नीचर और जर्जर खिड़की-दरवाजे देख भड़कीं
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version