Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»आफत : झारखंड में नये किस्म के कोरोना की इंट्री
    झारखंड

    आफत : झारखंड में नये किस्म के कोरोना की इंट्री

    bhanu priyaBy bhanu priyaApril 15, 2021Updated:April 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। झारखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना की नयी किस्म की इंट्री हो गयी है। भुवनेश्वर स्थित प्रयोगशाला में भेजे गये 52 सैंपलों में से 13 में कोरोना वायरस के नये वैरिएंट मिले हैं। बुधवार को आयी रिपोर्ट में सेनौ में यूके का वैरिएंट और चार में डबल म्यूटेंट वैरिएंट है। कोरोना वायरस की इन नयी किस्मों को लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। विशेषज्ञों को भी जानकारी नहीं है कि वायरस की इन नयी किस्मों से कैसे लड़ा जाये। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि भुवनेश्वर भेजे गये सैंपल कहां से एकत्र किये गये थे और सैंपल देनेवाले कौन लोग थे।
    यूके वैरिएंट वाले नौ सैंपलों में आठ रांची के और एक जमशेदपुर का है, जबकि डबल म्यूटेंट वाले सैंपलों में तीन रांची के और एक जमशेदपुर का है। इनमें पांच महिलाएं और आठ पुरुष हैं। कुछ दिन पहले इसकी पुष्टि के लिए भुवनेश्वर स्थित रीजनल जीनोम सीक्वेंसिंग लेबोरेटरी के पास भेजा गया था।
    डॉक्टर भी इसकी भयावहता से अनभिज्ञ : कोरोना वायरस की ये नयी किस्म कितनी खतरनाक हैं, इस बारे में न तो स्वास्थ्य विभाग को कोई जानकारी है और न ही डॉक्टरों को।

    कई डॉक्टरों ने कहा कि ये वैरिएंट के बारे में अभी कुछ भी पता नहीं है। यहां तक कि उनकी भयावहता का अंदाजा भी नहीं है, क्योंकि अब तक झारखंड में इन नये किस्मों की पहचान की भी व्यवस्था नहीं है।

    रिम्स प्रबंधन एक्शन में, सीटी स्कैन मशीन खरीदने को मंजूरी

    इस बीच झारखंड हाइकोर्ट की कड़ी फटकार के बीच राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स प्रबंधन एक्शन में आ गया है। बुधवार को रिम्स शासी परिषद की बैठक में आरटी-पीसीआर जांच के लिए तीन और सीटी स्कैन के लिए एक मशीन खरीदने को मंजूरी दी गयी। वर्चुअल बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, रांची के सांसद संजय सेठ, स्वास्थ्य सचिव केके सोन और रिम्स के निदेशक मौजूद थे। बैठक में कई जरूरी समस्याओं पर चर्चा की गयी और जरूरी मशीनों की खरीदारी की स्वीकृति दी गयी। इन मशीनों के संचालन के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग में चार साइंटिस्ट और आठ लैब तकनीशियन के पदों को भी मंजूरी दी गयी।

    रांची में अस्पतालों की स्थिति आॅनलाइन दिखेगी
    कोरोना के बढ़ते संक्रमण और निजी अस्पतालों पर नजर रखने के लिए रांची जिला प्रशासन ने नयी पहल शुरू की है। अब रांची के अस्पतालों में बेड की स्थिति आॅनलाइन दिखेगी। इसके लिए १ंल्लूँ्र.ल्ल्रू.्रल्ल वेबसाइट पर लाइव डैशबोर्ड शुरू किया गया है। यह शुरूआत बुधवार को डीसी छवि रंजन ने की। इस डैशबोर्ड से कोविड से संबंधित हर जानकारी भी मिल सकेगी। सभी अस्पतालों को इसे नियमित रूप से लाइव अपडेट करना होगा। कोविड-19 लाइव डैशबोर्ड पर निजी और सरकारी अस्पतालों में बेडों की उपलब्धता के साथ कोविड केस डाटा, सक्रिय मामले, कोरोना संक्रमण से मृत्यु, वैक्सीनेशन आदि की जानकारी मिल सकेगी।
    यूपी में सीएम योगी, अखिलेश संक्रमित
    उधर लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कोरोना संक्रमित हो गये हैं। दोनों ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
    कांग्रेस शासित राजस्थान में टीका चोरी 
    इस बीच कांग्रेस शासित राजस्थान के जयपुर में सरकारी अस्पताल से कोवैक्सीन के 320 डोज चोरी कर लिये जाने की सूचना मिली है। देश में वैक्सीन चोरी का यह पहला मामला है। पुलिस में दर्ज एफआइआर के अनुसार भारत बायोटेक की बनायी कोवैक्सीन की 32 शीशियां गायब हुई हैं। हर शीशी से 10 लोगों को वैक्सीन लगायी जा सकती है। यह घटना शहर के शास्त्री नगर में स्थित कावंटिया अस्पताल में हुई। अस्पताल प्रबंधन ने शास्त्री नगर थाने में वैक्सीन चोरी होने का केस दर्ज कराया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकांग्रेस MLA इरफान अंसारी ने देवघर में की पूजा, बिफरे BJP सांसद ने की NSA लगाने की मांग
    Next Article प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के रेमडेसिवर इंजेक्शन बांटने का मामला हाई कोर्ट पहुंचा
    bhanu priya

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version