Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»धनबाद एसएसपी को फटकार
    झारखंड

    धनबाद एसएसपी को फटकार

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 1, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने धनबाद के आशीष हत्याकांड का एक सप्ताह में खुलासा करने का निर्देश दिया है। निर्धारित अवधि में हत्यारों के नहीं पकड़े जाने पर धनसार के थानेदार को निलंबित करने का आदेश धनबाद एसएसपी को दिया है। उन्होंने एसएसपी को फटकारते हुए कहा कि वह इस केस की स्वयं मॉनिटरिंग करें। इसमें शिथिलता नहीं बरती जाये। मंगलवार को सूचना भवन में सीधी बात कार्यक्रम के दौरान धनबाद की आशा देवी नाम की महिला की फरियाद पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने यह निर्देश दिया। आशा देवी ने अपने बेटे आशीष के हत्यारे की गिरफ्तारी नहीं होने की शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। इस पर मुख्यमंत्री ने धनबाद के एसएसपी से जवाब मांगा। एसएसपी ने इस पूरे मामले को जैसे ही मुख्यमंत्री के सामने रखना शुरू किया, सीएम नाराज हो गये। उन्होंने कहा कि इतिहास मत बताओ। क्या कार्रवाई हुई है, वह बताओ। उन्होंने कहा कि अगर सात दिनों में हत्यारा नहीं मिलता है, तो थानेदार को निलंबित करो। मंगलवार को जनसंवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 19 मामलों की सुनवाई की। मौके पर सीएम के प्रधान सचिव संजय कुमार, सचिव सुनील वर्णवाल, आइपीआरडी निदेशक राजीव बख्शी मौजूद थे।

    एसएसपी की बातों से फफक-फफक कर रोने लगी मृतक आशीष की मां
    धनबाद के महावीर नगर निवासी आशा देवी का 18 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार 13 जुलाई 2016 को लापता हो गया था। खोजबीन के बाद 17 जुलाई को गांव के पास ही एक झाड़ी में उसका शव मिला। आशा ने धनसार थाना में मृतक के संदिग्ध दोस्तों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करायी, लेकिन अब तक नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। हत्या के छह माह बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। सीधी बात कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मुख्यमंत्री को पीड़ित परिवार की पृष्ठभूमि बतानी शुरू की। इस दौरान आशा देवी मुख्यमंत्री के सामने फफक-फफक कर रोने लगीं। उन्होंने कहा कि अगर वह बेटे का गुनहगार है, तो पुलिस उसे सजा क्यों नहीं दे देती है। महिला के आंसुओं ने सीएम को झकझोर दिया और वह भी भावुक हो गये। इसके बाद उन्होंने धनबाद एसएसपी को फटकार लगायी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबीजेपी के द्वारा बड़ी कार्रवाई इन लोगों को किया गया पार्टी से निष्काषित!
    Next Article बिरला मैदान की घेराबंदी को लेकर फूटा आक्रोश
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

    May 18, 2025

    मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

    May 18, 2025

    JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

    May 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
    • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
    • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
    • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
    • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version