Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची और पूर्वी सिंहभूम में कोविड सर्किट शुरू
    Jharkhand Top News

    रांची और पूर्वी सिंहभूम में कोविड सर्किट शुरू

    bhanu priyaBy bhanu priyaApril 25, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • आजाद सिपाही संवाददाता
      रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कोरोना महामारी में आॅक्सीजन युक्त बेड की सबसे अधिक आवश्यकता महसूस की जा रही है। सरकार द्वारा राज्य में पिछले 20 दिनों में आॅक्सीजन बेड की संख्या ढाई हजार से बढ़ाकर 10 हजार की गयी। यह काम राज्य के सभी जिलों में निरंतर किया जा रहा है। वर्तमान में रांची, धनबाद, जमशेदपुर जैसे जिलों में आॅक्सीजन बेड कम पड़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर समीपवर्ती जिलों में आॅक्सीजन बेड खाली हैं। ऐसी परिस्थिति में राज्य सरकार ने दो कोविड सर्किट शुरू किया है। मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने आवासीय परिसर से रांची और पूर्वी सिंहभूम जिले में कोविड सर्किट का आॅनलाइन उद्घाटन करने के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मरीजों को हर सुविधा दिलाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार उनके साथ है।
      लोग घबरायें नही, धैर्य बनाये रखें : मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए वे धैर्य बनाये रखें। किसी भी तरह से घबराने की आवश्यकता नहीं है। हम सभी लोग संयमित रहकर ही कोविड-19 के इस जंग को जीतेंगे। मौके पर मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से संक्रमित मरीजों को अस्पताल ले जाने वाले एंबुलेंस को झंडी दिखा कर रवाना किया।
      ये रहे उपस्थित
      इस अवसर पर राज्य के विकास आयुक्त अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे, अपर सचिव खाद्य आपूर्ति शांतनु अग्रहरि, उपायुक्त रांची छवि रंजन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दो कोविड सर्किट शुरू हुआ है। इसमें रांची, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़, लातेहार, जमशेदपुर, सरायकेला और चाईबासा जिलों को शामिल किया गया है। इन दोनों सर्किट में किसी एक जिले में आॅक्सीजन बेड कम पड़ने पर मरीजों को समीपवर्ती जिलों में आॅक्सीजन बेड उपलब्ध कराया जायेगा। रांची सर्किट में करीब दो हजार बेड में 450 आॅक्सीजन बेड रिक्त हैं। जमशेदपुर सर्किट में 12 सौ बेड में करीब पांच सौ आॅक्सीजन बेड रिक्त हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची, जमशेदपुर सहित अन्य बड़े शहरों में संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। इससे इन शहरों के कोविड डेडीकेटेड अस्पतालों में मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। ऐसे अस्पतालों में मरीजों के दबाव को नियंत्रित करने के लिए इन शहरों के निकटवर्ती जिलों में खाली पड़े आॅक्सीजन युक्त बेड पर मरीजों को भर्ती करने का काम किया जा सकेगा। कोविड सर्किट शुरू होने से बड़े शहरों के अस्पतालों से मरीजों की भीड़ घटेगी और उन्हें निकटवर्ती अस्पताल में आॅक्सीजन युक्त बेड आसानी से उपलब्ध कराया जा सकेगा। इससे मरीजों का बेहतर उपचार भी हो सकेगा।

    • आॅक्सीजनयुक्त बेड की उपलब्धता के लिए टोल फ्री नंबर
      मुख्यमंत्री ने कहा कि जानकारी के अभाव में कोई समस्या उत्पन्न न हो, इस निमित्त राज्य सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। कोविड संक्रमित मरीज अथवा परिवार, जो यह सुविधा लेना चाहते हैं, वे 104 के कंट्रोल रूम सेंटर में कॉल कर अथवा रांची में 0651-2411144 और जमशेदपुर 0657-2440111 या 8987510050 में भी कॉल करके अपने निकटवर्ती जिला अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं। यह सेवा पूरी तरह से नि:शुल्क है। इन टोल फ्री नंबर आधारित सेवाओं का उपयोग लोग अवश्य करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन व्यवस्थाओं से बड़े पैमाने पर कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार बेहतर हो सकेगा।
      बेड या आॅक्सीजन की कोई कमी नहीं
      मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आॅक्सीजन युक्त बेड और आॅक्सीजन की कोई कमी नही है। राज्य सरकार बढ़ते कोविड-19 मरीजों के मद्देनजर सभी व्यवस्थाओं पर समर्पित भाव से काम कर रही है। यही कारण है कि आज एक नयी व्यवस्था के तहत कोविड सर्किट की शुरूआत की जा रही है। बड़े शहरों के निकटवर्ती जिलों में स्थापित अस्पतालों की आधारभूत संरचनाओं को क्रियाशील किया जा रहा है। सभी जिलों के अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में बेड और आॅक्सीजन की व्यवस्था की गयी है।
    • टोल फ्री नंबर जारी
      104, रांची के लिए 0651-2411144 और जमशेदपुर के लिए 0657-2440111 या 8987510050
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाथरस मामले में गिरफ्तार पत्रकार को इलाज के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
    Next Article 11 से 15 मई के बीच कोरोना की दूसरी लहर का पीक
    bhanu priya

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version