Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नंदीग्राम चुनाव परिणाम के खिलाफ कोर्ट जाएंगी ममता बनर्जी
    Breaking News

    नंदीग्राम चुनाव परिणाम के खिलाफ कोर्ट जाएंगी ममता बनर्जी

    azad sipahiBy azad sipahiMay 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    तृणमूल कार्यकर्ताओं के तांडव के बीच ममता ने की शांति बनाए रखने की अपील
    ठाकरे, पटनायक, अखिलेश, केजरीवाल्र व अरमेंदर सिंह ने फोन पर दी बधाई
    ममता का दावा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन पर नहीं दीं बधाई
    शाम सात बजे राज्यपाल से मिलने राजभवन जा सकती हैं ममता बनर्जी
    कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद राज्य में कई स्थानों पर हुए भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला और हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने नंदीग्राम चुनाव परिणाम के खिलाफ हाई कोर्ट जाने की बात भी कही है।
    सोमवार को निर्वाचित सभी विधायकों के संग बैठक करने से पहले कालीघाट स्थित अपने आवास पर मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी शांति बरकरार रखें। यह समय कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ने का और कोरोना मरीजों के साथ खड़े होने का है और सबको यही करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह लोगों से अपील करती हैं कि शांति से रहें। उन्होंने कहा कि उनकी जीत के बाद उद्धव ठाकरे, नवीन पटनायक, रजनीकांत, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल, अरमेंदर सिंह ने फोन कर बधाई दी है। लेकिन पीएम ने अभी तक फोन कर बधाई नहीं दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ हम सब मिलकर काम करेंगे। हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और लोगों से जुड़े मुद्दे पर मिलकर काम करना चाहते हैं, लेकिन एक हाथ ताली नहीं बजती है। उन्होंने बताया कि मैने विधायक दल की बैठक बुलाई है। कोरोना से कठोरता से निपटना होगा। यह हमारी पहली प्राथमिकता होगी।
    उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में गड़बड़ी की गई थी। रिटर्निंग ऑफिसर को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उन्होंने नंदीग्राम के चुनाव परिणाम के खिलाफ कोर्ट जायेंगे। ममता बनर्जी ने एक वाट्सएप्प दिखाते हुए कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि यदि काउंटिंग करेंगे, तो लाइफ एंड डेथ की समस्या होगी। मशीन रिकाउंटिंग करने में भय क्या है? चुनाव आयोग ने रिकाउंटिंग की अनुमति नहीं दी है। गन प्वाइंट से काम करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने हार की घोषणा कर दी। इतना बड़ी माफियागिरी ठीक नहीं है। हम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम में तब तक आंदोलन जारी रहेगा, जब-तक मशीन और वीवी पैड अलग रखने और कोई टैम्पर नहीं होने संबंधी लिखित आश्वासन नहीं दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि मद्रास हाई कोर्ट ने चुनाव आयोग पर फैसला सुरक्षित रखा है। हम न्याय चाहते हैं, हम हिंसा नहीं चाहते हैं। लेकिन भाजपा को शर्म आनी चाहिए।
    कुछ पुलिसवालों ने भाजपा के लिए काम किया
    बनर्जी ने कहा, ”बंगाल शांतिपूर्ण, संस्कृति की जगह है। चुनाव हुआ है। हार-जीत हुई है। भाजपा और सेंट्रल फोर्स ने अत्याचार किया है। इसके बावजूद शांत होकर रहें। कोई हिंसा न करें। कुछ पुलिसवालों ने भाजपा के लिए काम किया। कूचबिहार के एसपी ने भाजपा के लिए काम किया। बाद में देखा जाएगा। अभी कानून-व्यवस्था संभालने की जरूरत है। अभी तो स्थिति हमारे हाथ में नहीं है। राज्यपाल से शाम सात बजे मिलने का समय मांगा है। पहले इस्तीफा पत्र देना होगा है। उन्होंने सभी से राजधर्म का पालन करने की अपील की है।
    उल्लेखनीय है कि मतगणना के बाद राज्यभर में हिंसा, भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़, आगजनी, लूट की घटनाओं के साथ पांच लोगों को मौत के घाट उतारा जा चुका है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोरोना मरीज बेवजह ना कराये सीटी स्कैन, हो सकता है कैंसर: डॉ गुलेरिया
    Next Article मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी विभागों की करेंगे समीक्षा
    azad sipahi

      Related Posts

      ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ

      May 28, 2026

      कोयला वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गैंगवार, फायरिंग में तीन घायल

      May 28, 2026

      रामपुर गोलीकांड के पीड़ितों से मिले पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
      • नेपाल का ‘जेन जी’ आंदोलन: सुशासन की आड़ में संसद फूंकने की थी बड़ी साजिश, मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा!
      • ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई बकरीद की नमाज, मांगी अमन-चैन की दुआ
      • कोयला वर्चस्व को लेकर दो गुटों में गैंगवार, फायरिंग में तीन घायल
      • रामपुर गोलीकांड के पीड़ितों से मिले पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version