Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रिजर्व बैंक ने किया इमरजेंसी हेल्‍थ सेवा के लिए 50 हजार करोड़ रुपये का ऐलान
    Breaking News

    रिजर्व बैंक ने किया इमरजेंसी हेल्‍थ सेवा के लिए 50 हजार करोड़ रुपये का ऐलान

    azad sipahiBy azad sipahiMay 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली । कोविड-19 की दूसरी लहर बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने राहत के कई बड़े ऐलान किए हैं। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को यहां आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इमरजेंसी हेल्थ सर्विसेज के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की लिक्विडिटी के प्रावधान सहित कई घोषणाएं किए।

    शक्तिकांत दास ने कोरोना से जुड़े हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की ऑन-टैप विंडो शुरू करने की घोषणा किया, जिसके तहत 50 हजार करोड़ रुपये 3 साल तक की अवधि के लिए रेपो रेट पर उपलब्ध होंगे। ये स्कीम 31 मार्च, 2022 तक चलेगी।

    आरबीआई गवर्नर ने कहा कि सिस्‍टम में नकदी दुरुस्त करने के लिए रिजर्व बैंक अगले पंद्रह दिन में 35 हजार करोड़ की सरकारी प्रतिभूति की खरीद करेगा। उन्होंने कहा कि बैंकों को इस बात के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे कमजोर क्षेत्रों को कर्ज दें। इसके साथ ही बैंक अपने बही खाते में एक कोविड लोन बुक बनाएंगे।

    दास ने वीडियो केवाईसी को लेकर अलग-अलग कैटेगरी के लिए नियमों की भी घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि आरबीआई ने व्‍यक्तिगत, छोटे कर्जदारों के लिए लोन रीस्ट्रक्चरिंग की दूसरी विंडो खोली है। इसके तहत जिन्‍होंने पहले ये सुविधा नहीं ली थी और उनका लोन 25 करोड़ रुपये तक का है। वह इस बार लोन रीस्ट्रक्चरिंग की सुविधा ले सकते हैं।

    आरबीआई गवर्नर ने कहा कि रिजर्व बैंक ने राज्य सरकारों को ओवरड्राफ्ट सुविधा लेने के लिए ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी को भी 30 सितम्‍बर तक के लिए बढ़ाया गया है। उन्‍होंने कहा कि रिजर्व बैंक ने फैसला किया है कि वह 20 मई को 35 हजार करोड़ रुपये की दूसरी गवर्नमेंट सेक्योरिटीज (g-sec) की खरीदारी G-SAP 1.0 के तहत करेगा।

    इसके अलावा आरबीआई गवर्नर ने कहा कि प्राथमिकता वाले सेक्टरों के लिए जल्द ही लोन और इंसेंटिव का प्रावधान भी किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि स्मॉल फाइनेंस बैंक को विशेष छूट दी गई हैं। दास ने कहा कि SFBs के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का TLTRO लाया जाएगा। इनके लिए 10 लाख प्रति Borrower की सीमा होगी। ये स्कीम 31 मार्च 2022 तक चलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसाइबर अपराध के 14 आरोपित गिरफ्तार
    Next Article पीएम की बधाई पर ममता ने कहा- शुक्रिया, कोविड-19 रोकथाम के लिए मिलकर करेंगे काम
    azad sipahi

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तहलका: वर्ल्डवाइड 700 करोड़ के पार, रणवीर-अक्षय की जोड़ी ने रचा इतिहास

      December 19, 2025

      सर्राफा बाजार में तेजी से महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

      December 19, 2025

      Stanbik Agro IPO Listing: लिस्टिंग के साथ ही निवेशकों की मौज, 6% प्रीमियम के बाद लगा अपर सर्किट

      December 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Test post title
      • Test post title
      • Test post title
      • लातेहार में PLFI इनामी एरिया कमांडर आलोक यादव ने किया आत्मसमर्पण, 35 मामलों में था वांछित
      • नागपुर में भीषण हादसा: सोलर प्लांट में पानी का टैंक फटने से 3 मजदूरों की मौत, कई घायल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version