Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»गले पर बनना चाहिए था वी का निशान, बन गया ओ का निशान
    रांची

    गले पर बनना चाहिए था वी का निशान, बन गया ओ का निशान

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 5, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: हत्या और आत्महत्या को लेकर सवाल खड़ा कर बचने का प्रयास करनेवालों की मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं। हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिली है, लेकिन पोस्टमार्टम करनेवाले रिम्स के पांच बड़े डॉक्टरों ने ऐसी कई जानकारियां पुलिस को दी हैं, जिसके बाद पुलिस नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर विवश हो गयी है। डॉक्टरों का कहना है कि इच्छिता के कान से न ही खून गिरा, ना ही लार टपका और ना ही यूरिन निकला, तो यह आत्महत्या कैसे हो सकती है। डॉक्टरों का कहना है कि आत्महत्या के बाद मृतक की नाक, कान या मुंह से खून या यूरिन और नहीं, तो मुंह से लार अवश्य ही निकलता है, लेकिन इच्छिता के शरीर से कुछ भी नहीं निकला है। इस कारण इच्छिता की मौत को आत्महत्या करार देना सही नहीं होगा।
    गले पर दबाव के गोल निशान : इच्छिता के गले पर गोल शेप में बना दबाव का निशान भी हत्या की ही पुष्टि करता है। यदि आत्महत्या होती तो गले पर वी शेप में दबाव का निशान बनता। यह विशेषज्ञों का मानना है। चिकित्सकों की टीम का भी कहना है कि आत्महत्या करनेवालों की गर्दन पर किसी भी एक साइड से वी शेप में दबाव का निशान बनता है, लेकिन इच्छिता की गर्दन पर चारों ओर से गोल घेरे में ओ शेप का निशान बना है। इससे यह स्पष्ट होता है कि उसके गले को दबाया गया है।
    इच्छिता के साथ गलत हुआ है, होगी डीएनए जांच : चिकित्सकों का कहना है कि इच्छिता के साथ गलत हुआ है। जांच उस तरफ इशारा कर रही है, जिस तरफ इच्छिता की मां ने आरोप लगाया है। मेडिकल जांच में ऐसी कई चौंकाने वाली बातें सामने आयी हैं। इस कारण डॉक्टरों ने डीएनए जांच के लिए कुछ नमूने रखे हैं। पुलिस मामले में आरोपियों का डीएनए मैच करवा सकती है।

    शनिवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे सिटी डीएसपी शंभू सिंह और थानेदार ने नामजद आरोपियों से पूछताछ की। साथ ही एक आरोपी मनीष अग्रवाल उर्फ राज को फरार पाया है। कोचिंग के संचालकों ने पुलिस को बताया कि मनीष के साथ इच्छिता की दोस्ती थी, लेकिन पुलिस को कोई साक्ष्य नहीं मिला है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के साथ ही हॉस्टल की कई छात्राओं का भी बयान लिया है। किसी भी छात्रा ने इच्छिता के शव को फंदे से लटकते नहीं देखा था। सबका यही कहना है कि प्रिंस सिंह और उसके साथी ने शव को उतारने के बाद लोगों को घटना की जानकारी दी।
    पुलिस से छुपा रहे थे पूरे मामले को : गोल इंस्टीट्यूट के संचालकों ने पूरे मामले को पुलिस से छुपाने का प्रयास किया है। हत्या या आत्महत्या के बाद किसी ने भी पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। इतना ही नहीं, उन्होंने मृतक के परिजनों को भी सीधे रिम्स बुलाया और उनसे बिना कुछ कहे और मिले वहां से फरार हो गये। मीडिया और परिवार के लोग जैसे ही घटना की रात रिम्स पहुंचें, तो शव के पास कोई नहीं था। संस्थान का कोई भी व्यक्ति रिम्स में नहीं मिला। गोल इंस्टीट्यूट कं संचालकों और उनके दलालों की ओर से पूरी घटना पर पर्दा डालने का पूरा प्रयास किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकल निवेशकों की सीएस के साथ बैठक
    Next Article घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुए पेशकार
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

    May 19, 2025

    सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

    May 19, 2025

    भाजपा की अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं झामुमो में शामिल

    May 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
    • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
    • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
    • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version