Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोरोना टीके की बर्बादी पर केंद्र और राज्य में डाटा वार
    Breaking News

    कोरोना टीके की बर्बादी पर केंद्र और राज्य में डाटा वार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskMay 26, 2021Updated:May 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कोरोना टीके की किल्लत के बीच अब इसकी बर्बादी को लेकर केंद्र और झारखंड सरकार के बीच ठन गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कोरोना टीका को लेकर एक आंकड़ा जारी किया। इसमें कहा गया है कि कोरोना टीके की बर्बादी में देश भर में झारखंड पहले स्थान पर है। मंत्रालय के अनुसार राज्य में 37.2 फीसदी कोरोना टीका बर्बाद हो चुका है।

    मंत्रालय द्वारा जारी इस आंकड़े के बाद भाजपा राज्य सरकार पर हमलावर हो गयी। इसके बाद झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने विस्तृत आंकड़ा जारी करते हुए बताया कि राज्य में केवल 4.65 प्रतिशत टीके की बर्बादी ही हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के प्रत्येक जिले में आवंटित टीके, उसके लाभुकों की संख्या और बचे हुए स्टॉक का आंकड़ा जारी किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस आंकड़े के साथ कहा कि तकनीकी कारणों से टीके की स्थिति का अद्यतन आंकड़ा अपलोड नहीं किया जा सका था। अब यह गड़बड़ी ठीक कर दी गयी है और आंकड़ा दुरुस्त कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को अब अपना आंकड़ा ठीक कर लेना चाहिए।

    बता दें कि टीके की बर्बादी का मामला राज्यों के साथ टीकाकरण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की समीक्षा बैठक के दौरान सामने आया था। उन्होंने टीके की बर्बादी को एक प्रतिशत से कम रखने का आग्रह राज्यों से किया था। उन्होंने कहा था कि झारखंड में 37.3 प्रतिशत टीके बर्बाद हो रहे हैं, जबकि छत्तीसगढ़ में बर्बादी का प्रतिशत 30.02 है। गैर-भाजपा शासित दूसरे राज्यों में भी टीके की बर्बादी का प्रतिशत बहुत अधिक है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के अनुसार तमिलनाडु में 15.5 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 10.7 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 10 प्रतिशत टीके की बर्बादी हो रही है, जबकि बर्बादी का राष्ट्रीय औसत है 6.3 प्रतिशत है।

    झारखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किये गये ट्वीट में कहा गया है कि झारखंड में अब तक उपलब्ध कुल टीके का मात्र 4.65 प्रतिशत बर्बाद हुआ है। इस ट्वीट में आगे कहा गया है कि तकनीकी दिक्कतों के चलते केंद्र के कोविन सर्वर और प्लेटफॉर्म पर टीका इस्तेमाल का डाटा पूरी तरह अपडेट नहीं किया जा सका था। डाटा को अपडेट करने की प्रकिया जारी है। सीएमओ के ट्विटर हैंडल से टीके की आपूर्ति, इसकी उपलब्धता, उपयोग और बर्बादी को लेकर जिलावार आंकड़ा भी जारी किया गया है। इसके अनुसार झारखंड के 24 जिलों के लिए वैक्सीन के कुल 48 लाख 63 हजार 660 डोज की आपूर्ति की गयी है, जिसमें से 42 लाख सात हजार 128 का इस्तेमाल किया गया है। इस आंकड़े के अनुसार अब तक कुल 40 लाख 12 हजार 142 टीका लगाया जा चुका है, जबकि 4635 टीका बर्बाद हुआ है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटीके का केवल 4.63 फीसदी हुयी है बर्बादी, उसे भी रोकने प्रयासः हेमंत सोरेन
    Next Article राज्य के अन्य जिलों में भी लगेंगे आक्सीजन प्लांट : अर्जुन मुंडा
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

      May 18, 2025

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version