Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»लॉकडाउन में राशन-पानी की कमी से घरेलू हिंसा की घटनाओं में हुई बेतहाशा वृद्धि
    Breaking News

    लॉकडाउन में राशन-पानी की कमी से घरेलू हिंसा की घटनाओं में हुई बेतहाशा वृद्धि

    azad sipahiBy azad sipahiMay 26, 2021Updated:May 26, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    – दिल्ली पुलिस और महिला आयोग के साथ मिलकर काम करने वाले एनजीओ का खुलासा
    – काउंसिलिंग और दीगर तरह से मदद करके ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने का प्रयास
    नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी और उसके बचाव के लिए लगाए गए लॉकडाउन से हमारे समाज में बहुत सारे परिवर्तन आए हैं। घरों में बंद लोगों के अंदर कई तरह के शारीरिक और मानसिक रोग भी उत्पन्न हुए हैं। मानसिक तनाव के कारण घरों में अशांति का माहौल पैदा हुआ है। यहां तक कि घरेलू हिंसा की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है। आर्थिक तौर से परेशान लोगों की तरफ से अपना सारा गुस्सा परिवार पर उतारने की कई कहानियां सामने आ रही हैं। दिल्ली पुलिस, महिला आयोग और अल्पसंख्यक आयोग आदि संगठनों के साथ मिलकर काम करने वाले एक संगठन ने  लॉकडाउन के दौरान घरों में होने वाली हिंसा को लेकर अपने अनुभव को साझा किया है। संगठन के अनुसार इस समय सबसे ज्यादा महिलाओं और बच्चों के साथ अत्याचार की घटनाएं पेश आ रही हैं। इन घटनाओं के बढ़ने का मुख्य कारण आर्थिक तंगी बताई जा रही है।
    लॉकडाउन की वजह से लोगों का कारोबार बंद है। छोटे-मोटे काम करने वाले लोग घरों में बंद हैं। नौकरी पेशा लोगों को दुकान और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद होने की वजह से नौकरी पर बुलाया नहीं जा रहा है बल्कि ज्यादातर लोगों की नौकरियां छूट गई हैं। बड़ी संख्या में बेरोजगार होकर लोग घरों पर बैठे हुए हुए हैं। ऐसी स्थिति में छोटी-मोटी बातों पर परिवार में झगड़ा होने की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसका शिकार ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हो रहे हैं। इंस्टीट्यूट ऑफ़ लर्निंग मेनिया सोसायटी की अध्यक्ष शमा खान ने बताया कि उनके पास लॉकडाउन के दौरान बहुत सारी शिकायतें घरेलू हिंसा से संबंधित आई हैं। उनका कहना है कि महिला आयोग, पुलिस और अल्पसंख्यक आयोग के साथ काम करने की वजह से उनके मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर आसानी से उपलब्ध हैं, जिसकी वजह से उन्हें इस तरह के लोगों के जरिए कॉल की जाती है।
    शमा खान का कहना है कि उन्हें आश्चर्य इस बात का है कि मुस्लिम बहुल इलाकों में जहां पर घरेलू हिंसा की बहुत कम वारदात सामने आती हैं। लॉकडाउन के दौरान वहां से भी इस तरह की बेशुमार कॉल आई हैं। उन्होंने एक-दो घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह हिंसा छोटी-मोटी बातों पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि ज्यादातर घरेलू हिंसा की वारदात खाने की कमी या घर में राशन नहीं होने की वजह से आ रही है। उनका कहना है कि लॉकडाउन की वजह से काम धंधा बिलकुल बंद है। रोजाना मेहनत करके कमाने खाने वाले लोग इस से ज्यादा परेशान हुए हैं। नौकरी पेशा लोगों का अलग मसला है। खासतौर से प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोग वेतन नहीं मिलने की वजह से परेशान हैं। उनका कहना है कि बहुत सारे ऐसे मामलों को उन्होंने काउंसलिंग करके और उनकी राशन और दूसरी तरह से मदद करके सुलझाने का प्रयास किया है। घरेलू हिंसा और उससे जुड़ी वारदातों को बहुत हद तक अपने वालंटियर के साथ मिलकर हल करने का प्रयास किया गया है। पुलिस तक इस तरह के मामलों को भेजने की नौबत नहीं आने दी है।
    संगठन का मानना है कि लाकडाउन के बजाय कोरोना वायरस से बचाव के दूसरे रास्ते सरकार को अपनाने  चाहिए। लाकडॉउन की वजह से बहुत सारे परिवारों में तनाव पैदा हुआ है, जिसका मुख्य कारण आर्थिक संकट रहा है। ऐसे तमाम परिवारों की सूची बनाकर एक अन्य एनजीओ के साथ मिलकर राशन किट उपलब्ध कराई गई है ताकि उनके यहां व्याप्त मन-मुटाव को कुछ हद तक कम किया जा सके। केरल बेस्ड एक एनजीओ सिहवार ने राशन उपलब्ध करने में उनकी काफी मदद की है। लॉकडाउन के इस एक-डेढ़ महीने के अंतराल में लगभग ऐसे ग्यारह सौ परिवारों तक राशन किट पहुंचाई गई है, जिनके बारे में पता चलता है कि उनके यहां राशन और दूसरी वजह से घरेलू हिंसा की घटनाएं हुई हैं। संस्था ने इसके अलावा मास्क, सैनेटाइजर और महामारी से बचाने के लिए दवाएं और ऑक्सीजन आदि भी मांगे जाने पर मुफ्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका के बाद भारत ने लगाया सबसे ज्यादा टीका, आंकड़ा 20 करोड़ के पार
    Next Article ई पास खत्म करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड निकाय चुनाव 2026 LIVE: 48 शहरी निकायों में काउंटिंग जारी, कई जगह परिणाम घोषित, जानें वार्ड-वाइज लाइव अपडेट

      February 27, 2026

      डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान क्रैश में निधन, लैंडिंग के समय हुआ हादसा, 5 लोगों की मौत

      January 28, 2026

      हजारीबाग में भीषण धमाका: सफाई के दौरान फटा बम, महिला समेत 3 की मौत से हड़कंप

      January 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता
      • जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर
      • मॉल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
      • महिला ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version