Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»40 घंटे से लगातार हो रही बारिश, किसानों को हुआ भारी नुकसान
    Breaking News

    40 घंटे से लगातार हो रही बारिश, किसानों को हुआ भारी नुकसान

    azad sipahiBy azad sipahiMay 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -28 मई की दोपहर से रामगढ़ में मौसम साफ होने के हैं आसार

    रामगढ़।  जिले में पिछले 40 घंटों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। साइक्लोन यास का असर रामगढ़ जिले में व्यापक पैमाने पर हुआ है। यह सबसे ज्यादा नुकसान किसानों और सब्जी उत्पादकों को हुआ है। शहर से लेकर गांव तक हर जगह जलजमाव की स्थिति बन गई है। खेतों में भी पानी भर गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी दुष्यंत कुमार राघव ने गुरुवार को बताया कि खेतों में लगी लत्तेदार सब्जियां, बंधा गोभी, टमाटर,मिर्च जैसी फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि जल जमाव होने से लत्तेदार सब्जियों को सड़ने का डर रहता है। बंधा गोभी भी पौधे में ही सड़ने लगता है। अभी लगभग 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर टमाटर जिले के किसानों द्वारा लगाया गया है। उसको भी इस बारिश में भारी नुकसान हुआ है।
    जानवरों को भी बीमारी का है डर
    दुष्यंत कुमार राघव ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से मवेशियों में भी बीमारी होने का डर है। गाय, बैल, भैंस व अन्य पालतू जानवरों में खुरपका, मुंहपका बीमारी काफी तेजी से फैलती है। अभी पशुपालकों को उन्हें अपने घरों में ही बांधकर रखना चाहिए। साथ ही जिस स्थान पर मवेशियों को रखा जा रहा है वहां साफ सफाई का विशेष ध्यान देना होगा। इसके अलावा मवेशियों के टीकाकरण पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। नहीं तो जान माल का नुकसान हो सकता है।
    28 मई की दोपहर के बाद हो सकता है मौसम साफ
    कृषि विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी ने बताया कि साइक्लोन यास का असर रामगढ़ जिले में 29 मई तक रहने की संभावना मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई है। लेकिन 28 मई की दोपहर के बाद बारिश में कमी आएगी और मौसम साफ हो सकता है। 27 मई को लगभग पूरे दिन बारिश होगी। रात में भी तेज बारिश होने के आसार हैं‌। किसानों को 29 मई तक अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखुलासा : लाल किले को तीन कृषि कानूनों का विरोध करने वाले किसानों के लिए एक साइट में बदलने की थी साजिश
    Next Article झारखंड में ब्लैक फंगस से अब तक आठ मौतें
    azad sipahi

      Related Posts

      आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर 25 को मनाया जाएगा काला दिवस

      June 23, 2025

      झारखंड के सभी जिलों में 24 से होगी बारिश

      June 23, 2025

      अब अस्पताल में शव रोक कर नहीं रखेगा अस्पताल प्रबंधन : मंत्री

      June 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इरान पर अमेरिकी हमले का भारत पर नहीं होगा कोई असर
      • पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के सेट पर लगी भीषण आग
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत
      • शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट
      • ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में भी बिकवाली का दबाव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version