Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»मई में 15वीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, मुंबई में 100 के पार हुआ पेट्रोल
    बिजनेस

    मई में 15वीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, मुंबई में 100 के पार हुआ पेट्रोल

    shivam kumarBy shivam kumarMay 29, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। आज सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मई के महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 15वीं बार बढ़ोतरी कर दी। आज की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत में इस साल यानी 2021 में अभी तक 41 बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। इस बढ़ोतरी के बाद देश भर के अलग अलग राज्यों में वैट की दर के हिसाब से पेट्रोल की कीमत में 19 से 26 पैसे प्रति लीटर की और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 21 से 30 पैसे तक की बढ़ोतरी हो गई है।
    आज की बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 26 पैसे बढ़कर 93.94 रुपये हो गई है, वहीं डीजल की कीमत 28 पैसे प्रति लीटर तेज होकर 84.89 रुपये हो गई है। मई के महीने में दिल्ली में अभी तक पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर 3.54 रुपये की  और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 4.16 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।
    पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज की गई बढ़ोतरी के बाद मुंबई में पेट्रोल सौ रुपये प्रति लीटर और डीजल 92 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया है। आज मुंबई में पेट्रोल 100.19 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। जबकि डीजल 92.17 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर आ गया है। आज की बढ़ोतरी के बाद चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 95.51 रुपये और डीजल 89.65 रुपये प्रति लीटर हो गई है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 93.97 रुपये और डीजल 87.74 रुपये प्रति लीटर की दर पर बिक रहा है।
    बेंगलुरु में पेट्रोल आज 97 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गया, जबकि डीजल की कीमत 90 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गई। आज बेंगलुरु में पेट्रोल 97.07 रुपये और डीजल 89.99 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। इसी तरह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल की कीमत 102 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई है। भोपाल में आज पेट्रोल 102.04 रुपये के भाव पर पहुंच गया है, वहीं डीजल 93.37 रुपये प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।
    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 91.41 रुपये हो गई है। जबकि डीजल आज की बढ़ोतरी के बाद 85.28 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल ने 96 रुपये और डीजल ने 90 रुपये प्रति लीटर का स्तर पार कर लिया है। पटना में आज पेट्रोल 96.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.16 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। झारखंड की राजधानी रांची में आज पेट्रोल महंगा होकर 90.62 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल आज की बढ़ोतरी के बाद 100.44रुपये प्रति लीटर के भाव पर पहुंच गया है, वहीं डीजल 93.66 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहा है।
    आज की बढ़ोतरी के बाद इस साल राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में अभी तक प्रति लीटर 9.97 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं डीजल की कीमत में भी इस साल अभी तक प्रति लीटर 10.77 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। इस साल 1 जनवरी को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.97 रुपये प्रति लीटर थी, जो अब 9.97 रुपये की छलांग के साथ आज 93.94 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसी तरह 1 जनवरी को राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 74.12 रुपये प्रति लीटर थी जो अब 10.77 रुपये की छलांग के साथ 84.89 रुपये प्रति लीटर हो गई है। सिर्फ मई के महीने में ही 15 बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी किए जाने के कारण इस महीने अभी तक राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 3.54 रुपये प्रति लीटर और डीजल 4.16 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है।
    सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इस साल अभी तक 41 बार पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी कर चुकी हैं। वही इसकी कीमत में सिर्फ चार बार मामूली कटौती की गई है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जनवरी के महीने में 10 बार, फरवरी के महीने में 16 बार और मई के महीने में अभी तक 15 बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। वहीं मार्च में तीन बार और अप्रैल में एक बार पेट्रोल व डीजल की कीमत में मामूली कमी की गई है।
    आपको बता दें कि फरवरी के महीने में 27 फरवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी करने के बाद ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी होने के बावजूद 65 दिन तक कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद 4 मई को 66 दिन के अंतराल पर पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई। 4 मई के बाद अभी तक सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां 15 बार डीजल और पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी कर चुकी हैं।
    जानकारों का कहना है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अपने संचित घाटा को पाटने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमत में अभी और बढ़ोतरी कर सकती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) लगातार महंगा हो रहा है। फरवरी में अंतरराष्ट्रीय बाजार में 61 डॉलर प्रति बैरल की कीमत पर बिक रहा क्रूड ऑयल आज 69.65 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच कर कारोबार कर रहा है। तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक के क्रूड ऑयल के उत्पादन में कटौती करने के फैसले के कारण इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में जल्दी ही क्रूड ऑयल की कीमत में कमी नहीं आती है, तो अपनी जरूरत के लिए आयात पर निर्भर करने वाले भारत जैसे देशों में उपभोक्ताओं को पेट्रोल और डीजल की भारी भरकम कीमत चुकाने के लिए तैयार रहना होगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र के परिवहन मंत्री पर लगे आरोपों की जांच शुरू
    Next Article सरकार की गाइडलाइंस के बाद भी हाल में ठीक हुए लोग लगवा रहे वैक्सीन, CoWIN पर रोकने की कोई सुविधा नहीं
    shivam kumar

      Related Posts

      खरीदारी से बाजार में उत्साह, 10 बजे तक सेंसेक्स 800+ और निफ्टी 250+ अंक चढ़ा

      July 10, 2026

      अमेरिकी बाजार की मजबूती का असर, गिफ्ट निफ्टी समेत एशिया के अधिकांश इंडेक्स हरे निशान में

      July 10, 2026

      सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में मामूली तेजी

      July 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
      • पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी
      • कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना
      • भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की रही थी महत्वपूर्ण भूमिकाः जयराम रमेश
      • नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत महेन्द्रगिरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version