Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सरकार की गाइडलाइंस के बाद भी हाल में ठीक हुए लोग लगवा रहे वैक्सीन, CoWIN पर रोकने की कोई सुविधा नहीं
    Top Story

    सरकार की गाइडलाइंस के बाद भी हाल में ठीक हुए लोग लगवा रहे वैक्सीन, CoWIN पर रोकने की कोई सुविधा नहीं

    shivam kumarBy shivam kumarMay 29, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    केंद्र सरकार ने 19 मई को कहा था कि कोविड-19 संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों को कम से कम तीन महीने के बाद ही वैक्सीन लेनी चाहिए. इसके अलावा सरकार ने अपनी नई गाइडलाइंस में यह भी कहा था कि वैक्सीन की पहली डोज लेने के बाद कोई अगर संक्रमित हुआ हो तो उसे ठीक होने के बाद 3 महीने तक दूसरी डोज नहीं लगानी चाहिए. हालांकि सरकार के इस फैसले के बाद भी संक्रमण से ठीक हुए लोग वैक्सीन लगवा रहे हैं. वैक्सीनेशन के लिए CoWIN वेबसाइट पर अभी तक ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया है कि ऐसे लोगों के वैक्सीनेशन को रोका जा सके.

    कई लोग संक्रमण से ठीक होने के बाद वैक्सीन ले रहे हैं. दिल्ली के कृष्णानगर इलाके के रहने वाले 26 साल के अंश कोरोना संक्रमित होने के बाद 30 अप्रैल को निगेटिव आए थे. लेकिन अंश और उसके पिता ने 24 मई को दिल्ली के एक वैक्सीनेशन सेंटर पर अपनी पहली डोज लगवाई. अंश ने बताया, “हमने अपने परिवार की सुरक्षा के लिए वैक्सीन लगाने का फैसला किया. कोविन पर रजिस्टर करने के बाद हमें 24 मई का स्लॉट मिला.”

    उन्होंने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने के दौरान ऐसा कोई मैकेनिज्म नहीं है, जिससे कोविड-19 से हाल में ठीक हुए लोगों को स्लॉट मिलने से रोका जा सके. अंश ने कहा, “वैक्सीनेशन सेंटर पर भी मुझसे कोरोना संक्रमित होने के बारे में नहीं पूछा गया. जबकि कोविन पर रजिस्ट्रेशन और आरटी-पीसीआर जांच के वक्त भी मैंने अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था.”

    एक्सपर्ट ग्रुप की सिफारिश पर लिया गया फैसला

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि तीन महीने तक वैक्सीन नहीं लेने का फैसला कोविड-19 वैक्सीनेशन पर नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप की सिफारिशों के बाद लिया गया. मंत्रालय ने कहा था कि ये सिफारिशें कोविड-19 महामारी की उभरती स्थिति और उभरते वैश्विक वैज्ञानिक साक्ष्य और अनुभव पर आधारित हैं. सरकार ने कहा कि कोविड से ठीक हो चुके लोगों में पर्याप्त एंटीबॉडी बन जाती है, जो उन्हें दोबारा संक्रमण से कम से कम तीन महीनों तक सुरक्षा देगी. इसलिए, संक्रमण के ज्यादा जोखिम वाले लोगों को पहले वैक्सीनेट कर उनका बचाव किया जा सकता है.

    19 मई की नई गाइडलाइंस के बाद कोविड से रिकवर होकर वैक्सीन लेने वाले अंश सिर्फ अकेले नहीं है. नोएडा में रहने वाले 33 साल के मेहुल चोपड़ा (बदला हुआ नाम) भी 9 मई को कोरोना संक्रमण से ठीक हुए. उन्हें 21 मई को वैक्सीनेशन स्लॉट भी मिला. उन्होंने भी CoWIN पर रजिस्ट्रेशन के लिए और आरटी-पीसीआर जांच के लिए अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था.

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी दिल्ली एक वैक्सीनेशन सेंटर के नोडल ऑफिसर ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा, “CoWIN प्लेटफॉर्म पर हमारे लिए ऐसी कोई सुविधा नहीं है, जिससे पता चल सके कि वैक्सीन लगाने वाला व्यक्ति हाल में कोविड से ठीक हुआ है या नहीं. इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर ऐसी कोई जानकारी भी नहीं है कि संक्रमण से ठीक होने के बाद कोई व्यक्ति वैक्सीन कब लगवा सकता है.”

    निगेटिव होने की स्थिति पर लोग कन्फ्यूज

    कोविन प्लेटफॉर्म पर तकनीकी लिमिटेशन के अलावा हाल में ठीक हुए लोगों को यह फैसला लेने में भी दिक्कत हो रही है कि वो वैक्सीन कब लगवाएं. दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने हाल में कहा कि कोविड से ठीक होने के बाद निगेटिव होने का पता लगाने के लिए आरटी-पीसीआर जांच की जरूरत नहीं है, इसलिए यह साफ नहीं कि किस तारीख से तीन महीने का समय गिना जाए.

    उन्होंने कहा, “सभी मरीजों की रिकवरी टाइम अलग-अलग होती है. मुझे 9 दिनों के बाद बुखार या गले में किसी तरह की समस्या नहीं हुई, लेकिन मेरी पत्नी को 18वें दिन के बाद भी बुखार रहा. कई मामलों लोग लंबे समय तक बीमार रह रहे हैं.” उन्होंने कहा कि कोविन प्लेटफॉर्म पर ऐसी सुविधा होनी चाहिए, जिससे व्यक्ति का रिकवरी स्टेटस और उनके वैक्सीनेशन की जानकारी उपलब्ध हो.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमई में 15वीं बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, मुंबई में 100 के पार हुआ पेट्रोल
    Next Article समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की हालत नाजुक, कोरोना संक्रमित होने के बाद चल रहा इलाज
    shivam kumar

      Related Posts

      पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

      July 11, 2026

      पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी

      July 11, 2026

      कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना

      July 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
      • पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी
      • कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना
      • भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की रही थी महत्वपूर्ण भूमिकाः जयराम रमेश
      • नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत महेन्द्रगिरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version