Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»ममता ने प्रधानमंत्री कार्यालय पर लगाया अपमानित करने का आरोप
    Top Story

    ममता ने प्रधानमंत्री कार्यालय पर लगाया अपमानित करने का आरोप

    sonu kumarBy sonu kumarMay 29, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    चक्रवात यास के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पूर्व मेदिनीपुर जिले के कलाईकुंडा में शुक्रवार आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल नहीं होने को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। मुख्यमंत्री बनर्जी के बर्ताव को लेकर केंद्र सरकार की ओर से नाराजगी जताए जाने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय पर अपमानित करने का आरोप लगाया है। राज्य सचिवालय में शनिवार को मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार की मानसिकता प्रतिहिंसा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मुझे अपमानित किया गया है। मेरे और मुख्य सचिव के खिलाफ कई ट्वीट किए गए। हमारी छवि धूमिल करने की कोशिश हुई।
    चक्रवात के बाद हालात का जायजा लेने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी के साथ समीक्षा बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर सफाई देते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री दूसरे राज्य के दौरे से आए थे इसलिए बंगाल भी आ गए। हम लोगों ने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात भी की थी। मेरा पहले से कार्यक्रम प्रस्तावित था। उसके बाद पता चला कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय की ओर से मीडिया को गलत जानकारी दी गई है। हमारा हेलीकॉप्टर आकाश में 20 मिनट तक घूमता रहा और केवल एक मिनट के लिए मुलाकात का वक्त दिया गया।
    चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा बैठक में विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को शामिल किए जाने को लेकर इशारे इशारे में नाराजगी जताते हुए ममता ने कहा कि मुझे पहले जानकारी दी गई थी कि केवल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की बैठक होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुझे जाने के बाद पता चला कि नेता प्रतिपक्ष भी पहुंच गए हैं। भाजपा पर आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि वह हार स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इस तरह से मेरा कोई अपमान नहीं कर सकता। जो जनादेश है उसे खुशी-खुशी स्वीकार किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री को मीडिया के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि आप केवल मुझे नहीं बल्कि हमारे सचिव रैंक के अधिकारियों को भी परेशान कर रहे हैं। कई आईएएस अधिकारी परेशान हैं।
    राज्य के मुख्य सचिव अलापन बनर्जी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर निर्गत किए जाने संबंधी पत्र का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा, “प्रधानमंत्री जी, अगर आपको मुझ से नाराजगी है तो बंगाल के लोगों के हित में मैं आपका पैर पकड़ने के लिए तैयार हूं लेकिन इस तरह का गंदा खेल बंद करिए। कृपा करके मुख्य सचिव के तबादले संबंधी चिट्ठी को वापस लीजिए।” बनर्जी ने आरोप लगाया कि अलापन बनर्जी को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर निर्गत करने से पहले राज्य सरकार से मशविरा नहीं किया गया।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेना में लेफ्टिनेंट बनकर ​नितिका कौल​​ ने ​पति की शहादत को दिया सम्मान
    Next Article ममता का सवाल- विपक्ष के नेता का बैठक में क्या मतलब, गुजरात, ओडिशा में क्यों नहीं बुलाया?
    sonu kumar

      Related Posts

      मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड

      May 18, 2025

      भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा

      May 18, 2025

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version