Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पटना एम्स में सात और बच्चों को दी गई कोवैक्सीन की पहली खुराक
    Breaking News

    पटना एम्स में सात और बच्चों को दी गई कोवैक्सीन की पहली खुराक

    azad sipahiBy azad sipahiJune 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पटना। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पटना में 2 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों पर 03 जून को शुरू हुए परीक्षण में अब तक 10 बच्चों को कोवैक्सिन की पहली खुराक दी जा चुकी है। परीक्षण की शुरुआत तीन बच्चों से की गई थी लेकिन अब सात और बच्चों को भारत बायोटेक की कोवैक्सीन की पहली खुराक दी गई है।
    कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए देश में बच्चों पर कोविड-19 के टीकों का परीक्षण गति पकड़ रहा है। दो से 18 वर्ष की आयु के बच्चों पर टीके का परीक्षण तीन जून को एम्स पटना में शुरू हुआ। पहले दिन तीन बच्चों को कोविड-19 का टीका लगाया गया। अस्पताल के अधिकारी बच्चों को वैक्सीन शॉट देने से पहले उनकी स्वास्थ्य जांच कर रहे हैं। ट्रायल के लिए 21 बच्चों का स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया था जिसमें से 12 बच्चों के शरीर में पर्याप्त एंटीबॉडी विकसित मिली। इसलिए बाकी नौ में से सात बच्चों को कोवैक्सिन की पहली खुराक शनिवार की रात को दी गई।
    पटना, एम्स के डायरेक्टर डॉ. मनीष मंडल ने बताया कि कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक देने के बाद इन सातों बच्चों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। उनकी निगरानी की जा रही है। बीते 12 घंटे में अभी तक उन बच्चों में किसी तरह की कोई समस्या नहीं आई है। उन्होंने बताया कि 03 जून को जिन तीन बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल किया गया था, वह भी पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनमें भी किसी तरह की कोई समस्या उत्पन्न नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य कम से कम 100 बच्चों को कोवैक्सिन की ट्रायल डोज देना है। एम्स पटना में अब तक जिन 10 बच्चों को कोवैक्सिन की पहली खुराक मिल चुकी है, उन्हें 28 दिन बाद वैक्सीन की दूसरी खुराक मिलेगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGoogle Amazon Facebook पर Tax को लेकर G-7 देशों ने किया ऐतिहासिक करार, अब देने पड़ेंगे पैसे
    Next Article बाबा रामदेव की अनर्गल बयान पर भड़के ज्योतिषाचार्य एवं तीर्थ पुरोहित
    azad sipahi

      Related Posts

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए

      June 9, 2025

      पटना में कोरोना के आठ नए मरीज मिले

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version