Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने जारी किया स्कूली शिक्षा का प्रदर्शन सूचकांक
    Breaking News

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने जारी किया स्कूली शिक्षा का प्रदर्शन सूचकांक

    azad sipahiBy azad sipahiJune 6, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    झारखंड ने दर्ज की बढ़त, बिहार और असम को पछाड़ा
    राज्य को मिले 790 अंक, पिछले साल के मुकाबले 30 अधिक
    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। झारखंड को राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल हुई है। स्कूली शिक्षा के मामले में राज्य ने पिछले साल के अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए 30 अंक अधिक हासिल किये हैं। इस साल झारखंड में 790 अंक मिले हैं और वह सात अन्य राज्यों के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर है। खास बात यह है कि झारखंड ने बिहार, असम और मध्यप्रदेश को पीछे छोड़ दिया है।

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को स्कूली शिक्षा प्रदर्शन सूचकांक (पीजीआइ) जारी किया। इस सूचकांक के अनुसार पंजाब, केरल, तमिलनाडु, चंडीगढ़ और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला है। इन्हें 901 से 950 के बीच अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर सात राज्य हैं, जिन्हें 850 से 949 अंक मिले हैं। आठ राज्यों ने 800 से 849 अंक हासिल कर तीसरा स्थान पाया है। झारखंड, उत्तराखंड, तेलंगाना, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, मणिपुर, सिक्किम और गोवा 750 से 799 अंक लाकर चौथा स्थान हासिल किया है। बिहार, मध्यप्रदेश, असम और मिजोरम को पांचवां स्थान मिला है, जिसमें स्कोर 650 से 749 के बीच होता है।

    सूचकांक जारी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि पीजीआइ स्कूलों की कमियों को दूर करने में मदद करता है और तदनुसार हस्तक्षेप के लिए क्षेत्रों को प्राथमिकता देता है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्कूली शिक्षा प्रणाली हर स्तर पर मजबूत हो। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा बाकी सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने पिछले साल के प्रदर्शन में सुधार किया है। उन्होंने कहा कि कम से कम 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने बुनियादी ढांचे और सुविधाओं में 10 प्रतिशत या उससे अधिक का सुधार दिखाया है। उन्नीस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने शासन प्रक्रिया में 10 प्रतिशत या उससे अधिक सुधार दिखाया है।

    क्या है पीजीआइ
    परफॉरमेंस ग्रेडिंग इंडेक्स (पीजीआइ) पहली बार 2017-18 में जारी किया गया था। सरकार देश में स्कूली शिक्षा प्रणाली में सुधार करने के लिए इस सूचकांक का इस्तेमाल करती है। इसे तैयार करने के लिए एनसीइआरटी के मार्गनिर्देशन में 70 मापदंडों पर राज्यों को परखा जाता है और इसका अधिकतम स्कोर एक हजार अंक होता है।

    पीजीआइ की खास बातें
    पांच राज्य ग्रेड ए++ में
    सात राज्य ग्रेड ए+ में
    आठ राज्य ग्रेड ए में
    झारखंड समेत आठ राज्य ग्रेड बी में
    बिहार, असम, मध्यप्रदेश, मिजोरम पिछड़े
    अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और नगालैंड को छठा स्थान
    केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख अंतिम पायदान पर

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटीकाकरण को प्रोत्साहित करने की अलख जगा रहे सुदेश
    Next Article झारखंड में कोरोना कमजोर, सिर्फ 293 नए मरीज
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version