Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मुंबई में भारी बारिश से रेल सेवा ठप, सड़कों पर लगा जाम
    Breaking News

    मुंबई में भारी बारिश से रेल सेवा ठप, सड़कों पर लगा जाम

    azad sipahiBy azad sipahiJune 12, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, नौसेना की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी

    मुंबई। मुंबई में शनिवार सुबह से हो रही घनघोर बारिश की वजह से दादर से कुर्ला स्टेशन तक रेल पटरी डूब गई है। इसे देखते हुए मध्य रेलवे की सेवा अगले आदेश तक पूरी तरह से स्थगित कर दी गई है। शहर की सड़कें जलाशय में तब्दील हो गई हैं। सड़कों पर वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ है। भारी बारिश को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचक बल (एसडीआरएफ) और नौसेना के जवान घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। बारिश में अब तक कहीं से भी जीवित हानि की खबर नहीं मिली है।

    शनिवार सुबह से शुरू जोरदार बारिश की वजह से कुर्ला, किंगसर्कल, माटुंगा, सायन, हिंदमाता, दादर आदि इलाकों में जलभराव हो गया है। इन्हीं इलाकों का पानी रेलवे पटरी पर आया, जिससे दादर से कुर्ला तक रेल पटरी डूब गई है। मध्य रेलवे के प्रवक्ता शिवाजी सुतार के अनुसार रेल पटरी डूबने से मध्य रेलवे की सेवा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। यह सेवा रेलवे पटरी से जलनिकासी के बाद फिर से पूर्ववत शुरू की जाएगी। भारी बारिश से किंगसर्कल में रेलवे पटरी के आसपास जलभराव हो गया है, लेकिन हार्बर रेलवे सेवा धीमी गति से चल रही है। पश्चिम रेलवे सेवा की रफ्तार भी कम हो गई है। मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।

    बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के आयुक्त इकबाल चहल के अनुसार शहर की चौपाटियों पर आम नागरिकों के जाने पर रोक लगाई गई है। मुंबई में 575 पंप लगाकर जल निकासी का काम जारी है। मुंबई के वरली, जुहू चौपाटी पर एनडीआरएफ, नौसेना के जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही मीठी नदी के किनारे बसे झोपड़पट्टी के निवासियों को  सुरक्षित स्थल पर पहुंचाने का काम जारी है।

    मुंबई में बीते 24 घंटों में 102 मिमी. से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। बारिश की वजह से मुंबई के साथ पालघर के कई इलाके, वसई ,नालासोपारा के कई इलाके तथा ठाणे के कई इलाके जलमग्र हो चुके हैं।

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 24 घंटे के दौरान 65 से 115 मिमी बारिश को ‘भारी बारिश’, 115 से 204 मिमी को ‘बहुत भारी बारिश’ और 204 मिमी से अधिक बारिश को ‘अत्यधिक भारी बारिश’ की श्रेणी में माना जाता है। मौसम विभाग ने मुंबई में शनिवार को ऑरेंज अलर्ट और रविवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वास्थ्य मंत्री से मिला एनएसयूआई का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ज्ञापन
    Next Article मुख्यमंत्री योगी को जनप्रतिनिधियों का आया ख्याल, कसे अधिकारियों के पेंच
    azad sipahi

      Related Posts

      मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान

      November 15, 2025

      दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार

      November 15, 2025

      बिहारः शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

      November 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कमजोर संगठन और गलत रणनीति ने बिहार में कांग्रेस की लुटिया डुबोई
      • मैं चाहता हूं नीतीश कुमार CM बनें : चिराग पासवान
      • मैं अपने परिवार से नाता तोड़ रही… रोहिणी का एक्स पर पोस्ट, RJD की करारी हार के बाद लालू फैमिली में बवाल
      • दिल्ली कार विस्फोट मामले में अल-फलाह विश्वविद्यालय का एमबीबीएस छात्र बंगाल से गिरफ्तार
      • बिहारः शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version