Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राम मंदिर मुद्दा: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बातचीत से सुलझाएं मसला
    Top Story

    राम मंदिर मुद्दा: सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बातचीत से सुलझाएं मसला

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 21, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली
    सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद मुद्दे पर अहम टिप्पणी की है। इस मुद्दे पर कोर्ट में केस लड़ रहे बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी से कोर्ट ने कहा है कि वह कोर्ट के बाहर इस मुद्दे को बातचीत से हल करने की कोशिश करें। इसके अलावा, जरूरत पड़ने पर कोर्ट भी इस मामले में मध्यस्था करने के लिए तैयार है। वहीं, सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट के इस रुख का स्वागत किया है। कोर्ट ने कहा कि यह एक संवेदनशील और भावनाओं से जुड़ा मसला है और अच्छा यही होगा कि इसे बातचीत से सुलझाया जाए। हालांकि, बेंच ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों पक्षों को ‘थोड़ा दे, थोड़ा ले’ का रुख अपनाना होगा ताकि इस मुद्दे का कारगर हल निकल सके। चीफ जस्टिस की अगुआई वाली तीन जजों की बेंच ने कहा कि कोर्ट के आदेश को मानने के लिए संबंधित पक्ष बाध्य होंगे, लेकिन ऐसे संवेदनेशली मुद्दों का सबसे अच्छा हल बातचीत से निकल सकता है। वहीं, स्वामी ने कहा कि इस तरह की कोशिशें पहले भी हो चुकी हैं, इसलिए मामले में जुडिशल दखल दी जानी चाहिए। बता दें कि इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के बाद, दोनों पक्षों की अपील सालों से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इस मामले पर अगले हफ्ते से सुनवाई होने वाली है।

    कोर्ट ने स्वामी को आदेश दिया कि वह संबंधित पक्षों से बातचीत करें और फैसले के बारे में 31 मार्च तक जानकारी दें। चीफ जस्टिस खेहर ने कहा कि अगर पक्षकार यह चाहते हैं कि वह इस मामले में मध्यस्थता करें तो वह तैयार हैं। चीफ जस्टिस ने यह भी कहा कि अगर पक्षकार यह चाहते हैं कि कोई दूसरा वर्तमान जज इस मामले में प्रधान मध्यस्थ बने तो वह उसे उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं। कोर्ट ने कहा कि सभी पक्षकार मध्यस्थ का चुनाव करें ताकि मामले को जल्दी हल किया जा सके। कोर्ट के मुताबिक, अगर जरूरत पड़ी तो वह इस मुद्दे को हल करने के लिए प्रधान मध्यस्थ चुन सकता है। बता दें कि स्वामी ने कोर्ट से मांग की थी कि संवेदनशील मामला होने के नाते इस मुद्दे पर जल्द से जल्द सुनवाई हो। स्वामी ने कहा कि राम का जन्म जहां हुआ था, वह जगह नहीं बदली जा सकती। नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है। स्वामी ने यह भी कहा कि वह इस मुद्दे को मध्यस्थता के जरिए हल करने के लिए काफी वक्त से तैयार बैठे हैं। स्वामी ने कहा, ‘उन्हें सऊदी अरब के मौलवियों ने बताया है कि जरूरत पड़ने पर मस्जिद गिराए जाते रहे हैं। इन्हें दोबारा से दूसरी जगह बनवाया जा सकता है। मस्जिद एक नमाज पढ़ने की जगह है और नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है। हम मस्जिद बनवाने के लिए तैयार हैं, लेकिन इसका निर्माण सरयू नदी के दूसरी ओर या उनके मनमुताबिक किसी भी दूसरी उपयुक्त जगह पर हो। यह इलाका राम जन्मभूमि है, जहां राम मंदिर होना चाहिए। हम बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन ऐसा जुडिशरी की देखरेख में हो।’

    वहीं, बाबरी मस्जिद ऐक्शन प्लान के जफरयाब जिलानी ने कहा कि इस मुद्दे पर 27 साल से बातचीत किया जा रहा है, कई पूर्व सरकारों के दौरान ऐसा किया जा चुका है, लेकिन कोई हल नहीं निकला। वहीं, ऑल इंडिया पर्सनल लॉ बोर्ड ने कहा है कि बातचीत का वक्त अब खत्म हो चुका है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसभी सांसद सदन में रहा करें : मोदी
    Next Article UPSC के सीडीएस(1) लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित, ऐसे देखें रिजल्ट
    azad sipahi

      Related Posts

      बंगाल में भाजपा दोहरे शतक के करीब, तमिलनाडु में टीवीके का तूफान – 5 राज्यों के चुनाव नतीजों का सबसे बड़ा उलटफेर

      May 4, 2026

      पुरुलिया की सभी नौ सीटों पर भाजपा को बढ़त, ज्योतिर्मय महतो ने कहा– यह बदलाव का जनादेश

      May 4, 2026

      उपायुक्त और एसपी ने किया चतरा मंडल कारा का औचक निरीक्षण

      May 4, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बदलती सत्ता की तस्वीर: बंगाल आज सच में पुनः आजाद महसूस कर रहा- अमर बाउरी
      • बंगाल में भाजपा दोहरे शतक के करीब, तमिलनाडु में टीवीके का तूफान – 5 राज्यों के चुनाव नतीजों का सबसे बड़ा उलटफेर
      • पुरुलिया की सभी नौ सीटों पर भाजपा को बढ़त, ज्योतिर्मय महतो ने कहा– यह बदलाव का जनादेश
      • सीवान में आरजेडी विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस का छापा
      • बिहार के भागलपुर में गंगा नदी के विक्रमशिला सेतु का स्लैब टूटा, आधी रात से आवाजाही बंद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version