Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अच्छी खबर:रिम्स में आज से ईएनटी, स्किन, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और यूरोलॉजी के ओपीडी खुलेंगे
    Top Story

    अच्छी खबर:रिम्स में आज से ईएनटी, स्किन, न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और यूरोलॉजी के ओपीडी खुलेंगे

    adminBy adminJune 15, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची रिम्स में मंगलवार से छह घंटे पहले विभागों की ओपीडी शुरू होने वाले हैं। कोविड की दूसरे लहर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पिछले दो माह से ओपीडी का संचालन बंद था। हर दिन इलाज के लिए रिम्स पहुंचने वाले 1500 से अधिक मरीज इलाज से वंचित थे। रिम्स प्रबंधन ने भीड़ की संभावना को देखते हुए फिलहाल छह जरूरी विभागों की ओपीडी को खोलने का निर्णय लिया है।

    इसमें आई, ईएनटी, स्किन, कार्डियोलॉजी, यूरोलॉजी और न्यूरोलॉजी विभाग शामिल हैं। बताते चलें कि इन दिनों कोरोना के अलावा म्यूकर माइकोसिस के मामले भी तेजी से बढ़ रहे है। ऐसे में यह बीमारी नाक-कान-गला, आंख, स्किन आदि को अधिक प्रभावित करता है। इसलिए, शुरूआत में इन विभागों को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। ओपीडी पूर्व की तरह सुबह 9 से शाम 5 बजे संचालित होगी।

    रिम्स में 2 माह बाद खुल रहा ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर दो गज की दूरी के साथ ही लोगों की पर्ची कटेगी, मास्क होगा जरूरी

    निर्देश एक विभाग में 1 घंटे में 10 मरीजों का ही इलाज

    भीड़ की संभावना को देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने कुछ कड़े फैसले लिए हैं। अधीक्षक ने उपाधीक्षक को निर्देश दिया है कि हर हाल में कोविड गाइडलाइन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर दो गज की दूरी के साथ ही लोगों की पर्ची कटे। प्रति घंटे हर विभाग के लिए अधिकतम 10 मरीजों का ही रजिस्ट्रेशन किया जाए।

    मेडिसिन में सामान्य दिनों में पहुंचते हैं अधिक मरीज, इसलिए खुलना जरूरी

    सामान्य दिनों में हर दिन रिम्स ओपीडी में पहुंचने वाले मरीज सामान्य सर्दी-खांसी से पीड़ित होते हैं। ऐसे में इनका इलाज मेडिसिन ओपीडी में किया जाता है। सामान्य दिनों के अनुसार, यदि रिम्स के विभिन्न ओपीडी में 1500 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं तो सिर्फ मेडिसिन के लिए 200 से 250 मरीज होते हैं। प्रबंधन के अनुसार, मेडिसिन समेत अन्य विभागों के ओपीडी अगले सप्ताह से खुलेंगे।

    सदर अस्पताल 9 विभागों की ओपीडी शुरू, सबसे ज्यादा गायनी वार्ड में मरीज

    इधर, सदर अस्पताल में कोविड संक्रमित मरीजों की संख्या घटने के बाद इसे जिला अस्पताल में वापस तब्दील करने की कवायद तेज है। पिछले सप्ताह से अब तक सदर अस्पताल में 9 विभागों की ओपीडी शुरू हो चुकी है। प्रतिदिन सभी विभागों में अच्छी संख्या में मरीज इलाज करा रहे हैं। हर दिन सबसे अधिक मरीज गायनी (स्त्री एवं प्रसूति रोग) विभाग और पोस्ट कोविड ओपीडी में पहुंच रहे हैं। सोमवार को गायनी में 58 मरीज पहुंचे, वहीं पोस्ट कोविड ओपीडी में 26 मरीजों ने परामर्श लिया।

    सदर अस्पताल में 7 कोविड संक्रमित मरीज भर्ती

    सदर अस्पताल के कोविड वार्ड को 318 मरीजों की क्षमता के साथ शुरू किया गया था। अच्छी बात है कि संक्रमण की रफ्तार कम होते ही मरीजों की संख्या भी कम हो गई है। सोमवार को सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा जारी सूची के अनुसार, सिर्फ तीसरे तल्ले यानी आईसीयू में 7 मरीज इलाजरत हैं। इन 7 मरीजों में भी 2 पोस्ट कोविड की समस्या से पीड़ित हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअब सभी जिलों में शाम 4 बजे तक खुलेंगी सभी दुकानें
    Next Article भीषण हादसाः गुजरात के आणंद जिले में ट्रक ने इको में मारी टक्कर, 10 लोगों की मौके पर मौत
    admin

      Related Posts

      रांची में अब अस्पतालों और नर्सिंग होम की मनमानी पर लगेगी लगाम! 7 दिनों में रेट चार्ट लगाना अनिवार्य

      October 29, 2026

      गिरिडीह में बैडमिंटन खेलती नजर आईं कल्पना सोरेन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

      October 29, 2026

      झारखंड के स्कूलों में चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान, युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने पर जोर

      October 29, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में अब अस्पतालों और नर्सिंग होम की मनमानी पर लगेगी लगाम! 7 दिनों में रेट चार्ट लगाना अनिवार्य
      • गिरिडीह में बैडमिंटन खेलती नजर आईं कल्पना सोरेन, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का किया उद्घाटन
      • झारखंड के स्कूलों में चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान, युवाओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने पर जोर
      • रांची के डोरंडा में शुरू हुआ ‘कलाकृति हाट’, लोक कलाकारों को मिलेगा अपनी कला दिखाने का मंच
      • आजम खान और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, दो पैन कार्ड मामले में मिली जमानत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version