Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»यूपी: ऐंटी रोमियो स्क्वॉड टीम के ऐक्शन पर उठ रहे सवाल
    देश

    यूपी: ऐंटी रोमियो स्क्वॉड टीम के ऐक्शन पर उठ रहे सवाल

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 22, 2017Updated:March 22, 2017No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मेरठ
    योगी आदित्यनाथ के यूपी के सीएम का पद संभालने के दो दिन बाद ही ‘ऐंटी रोमियो स्क्वॉड’ का गठन हो गया है। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में दर्ज इस वादे का जोरशोर से प्रचार किया था। पार्टी का दावा है कि महिलाओं, खास तौर पर स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियों से छेड़खानी रोकने की दिशा में यह स्क्वॉड प्रभावशाली ढंग से काम करेगा। राज्य का पहला ऐंटी रोमियो स्क्वॉड मंगलवार को मेरठ की सड़कों पर नजर आया। ऐसे कई स्क्वॉड पूरी ताकत के साथ सड़कों पर ऐक्शन में दिखे। मेरठ उन जिलों में से एक है, जहां शैक्षिक संस्थाओं और सार्वजनिक स्थलों पर ऐसी टीमों की शुरुआती तैनाती की गई है। मकसद छेड़खानी रोकना और लड़कियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। हालांकि, कुछ मामलों में लड़के और अभिभावक, दोनों ही पुलिस की इस पहल से प्रताड़ित होने का आरोप लगाते नजर आए। उनका आरोप था कि जिस तरीके से पुलिस की ये टीमें काम कर रही हैं, उससे क्राइम कंट्रोल और मोरल पुलिसिंग के बीच की लकीर खत्म हो चुकी है।

    ऐक्शन में ऐंटी स्क्वॉड टीम
    मेरठ जिले में हर पुलिस स्टेशन में एक एंटी रोमियो स्क्वॉड बना है, जिसमें तीन से चार सदस्य हैं। जिन इलाकों की आबादी ज्यादा है, वहां टीम या टीम सदस्यों की संख्या ज्यादा भी मुमकिन है। वहीं, लखनऊ में आईजी के ऑफिस से आदेश आया कि जोन के 11 जिलों में एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया जाए। मेरठ में ऐंटी रोमियो स्क्वॉड के गठन के पहले ही दिन स्कूल, कॉलेजों, सिगरेट और पान की दुकानों और यहां तक कि पेस्ट्री के दुकानों पर मंडरा रहे लड़कों से ‘पूछताछ’ की गई। बाद में उनके घरवालों को बुलाकर उनकी ‘गतिविधियों’ की जानकारी देने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

    लड़कों और पैरंट्स की राय
    पुलिस की पूछताछ के बाद एक लड़के ने इसे ज्यादती करार दिया। उसने बताया, ‘मैं डीएन कॉलेज के बाहर अपने दोस्त से मिलने के लिए खड़ा था और पुलिस ने मुझे वॉर्निंग दी। वे लोग मेरे घरवालों को बुलाना चाहते थे, लेकिन मैंने उन्हें सही नंबर नहीं दिया। वे तो यह भी नहीं जानते थे कि मैं लड़का या लड़की, किससे मिलने आया हूं। उनके लिए तो बाइक पर सवार एक युवक ‘मजनू’ है। ‘

    वहीं, बेटे की शिकायत को लेकर पुलिस द्वारा बुलाए गए एक पिता भी इन तरीकों से सहमत नहीं दिखे। उन्होंने कहा, ‘यह पुलिस का काम नहीं है कि वह तय करे कि लड़के कहां खड़े हों और कहां नहीं। मेरा बेटा 19 साल का है और वह वयस्क है। मुझे इस बात में कोई दम नहीं नजर आता कि पिता को बुलाकर कहा जाए कि उसका बेटा मटरगश्ती कर रहा है।’

    क्या कहना है पुलिस का
    वहीं, दिल्ली गेट पुलिस स्टेशन के एसएचओ एमके उपाध्याय ने कहा, ‘ऐसा अक्सर होता है कि जिन लड़कों का स्कूल या कॉलेज से कोई लेनादेना नहीं, वे भी क्लासेज खत्म होने के वक्त पर बाहर खड़े रहते हैं। हमें ऐसे कई लड़के मिले। हमने उनसे कहा कि आगे से हम उन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं।’ वहीं, एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी ने उत्पीड़न के आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा, ‘इन स्कवॉड्स का एकमात्र मकसद महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराना और छेड़खानी रोकना है। ऐसा करने के लिए हम ऐसे कदम उठा रहे हैं ताकि शरारती तत्व उन इलाकों में न मंडराएं जहां अमूमन ज्यादा महिलाएं होती हैं। मैं बिलकुल नहीं कहूंगा कि यह एक मोरल पुलिसिंग है।’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article8 मुस्लिम देशों पर विमान में लैपटॉप-कैमरा लाने पर बैन
    Next Article रियल से वर्चुअल दुनिया में पहुंची आलिया भट्ट
    azad sipahi

      Related Posts

      महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन

      May 1, 2026

      साइबर ठगों ने सेवानिवृत महिला प्रोफेसर से की एक करोड़ से अधिक की ठगी

      April 30, 2026

      केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वन विभाग के प्रमुख के खिलाफ हुई शिकायतों पर रिपोर्ट मांगी

      April 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड जनगणना-2027 का आगाज़: CM हेमंत सोरेन ने किया सेल्फ एन्यूमरेशन, जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील
      • JAC 10वीं टॉपर शिवांगी के सपनों को मिला पंख, DC कंचन सिंह ने उठाया पढ़ाई का जिम्मा
      • नेपाल में अतिक्रमण हटाने के लिए आज भी चल रहा है बालेन का बुलडोजर
      • नेपाल दौरे मेंं अमेरिकी विशेष दूत ने सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष से की मुलाकात
      • उत्पाद विभाग की छापेमारी में एक गिरफ्तार, अवैध शराब भट्टी ध्वस्त
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version