Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»योगेंद्र साव को फंसाने के लिए रची थी साजिश
    Breaking News

    योगेंद्र साव को फंसाने के लिए रची थी साजिश

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 20, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता

    रांची। टंडवा थाना में कभी पदस्थापित रहे पूर्व दारोगा गौरी शंकर तिवारी और सत्येंद्र कुमार सिंह के खिलाफ टंडवा थाना में ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। इन दोनों पर आरोप है कि जब ये टंडवा थाना में पदस्थापित थे, तो उस समय बड़कागांव के पूर्व विधायक योगेंद्र साव को फंसाने की गरज से दो अलग-अलग मामलों में केस डायरी ही बदल दी थी। केस डायरी बदल कर योगेंद्र साव को आरोपी बना दिया था। सरकार द्वारा इस मामले की सीआइडी जांच करायी गयी। सीआइडी ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट सौंपी थी और पूरे मामले का खुलासा किया था। सीआइडी की रिपोर्ट के आधार पर ही टंडवा थाना के पूर्व दारोगा के खिलाफ कांड संख्या 81/2021 दिनांक 15 जून दर्ज कर ली गयी है। अब इनके खिलाफ पुलिस सबूत एकत्र करेगी।

    क्या है मामला

    वर्ष 2015 में मगध आम्रपाली परियोजना में विस्थापितों की समस्याओं को लेकर किये जा रहे आंदोलन के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को फंसाने की कोशिश की गयी थी। पुलिस पर दबाव था कि योगेंद्र साव को फंसाया जाये। इसी कारण केस डायरी बदल दी गयी। टंडवा पुलिस के दो अधिकारियों ने इस कांड को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं, पुलिस ने इस मामले में पूर्व मंत्री के खिलाफ चार्जशीट भी कर दी।

    क्या मिला सीआइडी को

    सीआइडी ने जांच में पाया कि टंडवा थाना में दर्ज मामले में केस डायरी बदल दी गयी है। सीआइडी को योगेंद्र साव के पांच मामलों की जांच की जवाबदेही मिली थी। सभी की रिपोर्ट पहले ही भेज दी गयी है।

    इंसाफ के लिए लड़ती रहूंगी: अंबा प्रसाद

    बड़कागांव की विधायक और योगेंद्र साव की बेटी अंबा ने कहा कि मेरे पिता को फंसाया गया था। सीआइडी जांच में इसकी पुष्टि हो चुकी है। पूर्व में पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर मेरे पिता पर मामले दर्ज किये गये। उन्होंने कहा कि वह इंसाफ के लिए लगातार लड़ती रहेंगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपरिजनों को 20 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी दे सरकार
    Next Article वनोपज को मिल रहा बाजार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव

      May 18, 2025

      मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश

      May 18, 2025

      JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए

      May 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मारा गया लश्कर-ए-तैयबा का डिप्टी चीफ सैफुल्लाह खालिद, भारत में कई आतंकी हमलों का था मास्टर माइंड
      • भारत-पाक संघर्ष के समय आइएसआइ के संपर्क में थी ज्योति मल्होत्रा
      • मोरहाबादी स्टेज को ध्वस्त करने का कारण बताये राज्य सरकार : प्रतुल शाहदेव
      • मंईयां सम्मान योजना महज दिखावा : सुदेश
      • JSCA के नए अध्यक्ष बने अजय नाथ शाहदेव, सौरभ तिवारी सचिव चुने गए
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version