Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन की बेटी अंजलि सोरेन के नेतृत्व में ओड़िशा में ताकत बढ़ायेगा झामुमो 
    Breaking News

    JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन की बेटी अंजलि सोरेन के नेतृत्व में ओड़िशा में ताकत बढ़ायेगा झामुमो 

    azad sipahiBy azad sipahiJune 27, 2021Updated:June 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी टीम के जिम्मे पार्टी का संगठन मजबूत करने की जिम्मेवारी

    दयानंद राय

    रांची। झारखंड में बुलंदी के साथ कांग्रेस और राजद के साथ मिल कर सत्ता संभाल रहा झामुमो अब पड़ोसी राज्य ओड़िशा में भी खुद को और मजबूत करना चाहता है। इसलिए वहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कमान अंजलि सोरेन के हाथों में सौंपी गयी है। अंजलि झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की बेटी हैं और 2019 के लोकसभा चुनाव में मयूरभंज सीट से झामुमो की उम्मीदवार भी थीं। हालांकि उन्हें चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा थ, लेकिन चुनाव में मिले 135432 मत ने यह बता दिया है कि अंजलि सोरेन की वहां कितनी मजबूत पकड़ है। ऐसे में पार्टी को यकीन है कि यहां की गयी मेहनत आनेवाले दिनों में रंग ला सकती है।

    संगठन मजबूत करना है मकसद

    झामुमो महासचिव विनोद पांडेय ने बताया कि झामुमो का ओड़िशा में अच्छा संगठन है और पार्टी इसे और मजबूत करना चाहती है। इसलिए पूर्व की समिति को भंग करते हुए शनिवार को जो ओड़िशा प्रदेश समिति बनायी गयी है, उसमें अध्यक्ष की जिम्मेवारी अंजलि सोरेन को दी गयी है जबकि उपाध्यक्ष महेश चंद्र हेंब्रम बनाये गये हैं। वहीं, महासचिव की जिम्मेदारी रामचंद्र हांसदा और कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी प्रह्लाद पूर्ति को दी गयी है।

    कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सवियन आइंद, रामचंद्र मुर्मू, लेथा तिर्की का चयन किया गया है। ये टीम दो महीने में ओड़िशा के सभी जिलों और नगर में समिति का गठन करेगी और केंद्रीय कार्यालय को रिपोर्ट देगी।

    केंद्रीय समिति को देगी फीडबैक

    विनोद पांडेय ने बताया कि ओड़िशा के सभी जिलों और नगरों में समिति का गठन होने के बाद जो रिपोर्ट केंद्रीय कार्यालय को मिलेगी, उसके आधार पर संंगठन को मजबूत करने के लिए कार्यक्रम तय किये जायेंगे। झामुमो की केंद्रीय समिति जमीनी स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश समिति के साथ मिल कर विस्तार की रणनीति बनायेगी।

    जनजातीय वोटरों पर है पार्टी की निगाह

    ओड़िशा में झामुमो के लिए अपार संभावनाएं हैं। 2011 के सेंसस के अनुसार ओड़िशा में जनजातीय समुदाय की आबादी 95,90,756 है। ये ओड़िशा की कुल आबादी का 22.85 फीसदी है। इसी आबादी में पैठ बना कर झामुमो यहां विस्तार करना चाहता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशत्रुघ्न सिन्हा फिर हुए पीएम मोदी के मुरीद, भाजपा में वापसी की अटकलें तेज
    Next Article झारखंड में पहली बार सीएम हेमंत सोरेन देंगे इंटर कॉलेज नियमावली की सौगात
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version