Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोरोना की तीसरी लहर पर असमंजस में फंसे लोग
    Breaking News

    कोरोना की तीसरी लहर पर असमंजस में फंसे लोग

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 5, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना की दूसरी लहर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। लोग परेशानी और असर से उभरे नहीं हैं। इस बीच तीसरी लहर की चर्चा शुरू हो गयी है। जितने वैज्ञानिक और विशेषज्ञ हैं, वे उतनी तरह की बातें कर रहे। कोई तीसरी लहर अगस्त-सिंतबर में आने की बात कर रहा, कोई सितंबर-अक्तूबर में, तो कोई अक्तूबर-नवंबर में। इसी तरह इसके असर को लेकर भी मतभेद हैं। कोई बच्चों पर ज्यादा असर, तो कोई कम असर बता रहा। किसी की नजर में तीसरी लहर ज्यादा घातक होगी, तो किसी की नजर में कम। टीका के असर को लेकर भी विशेषज्ञ एकमत नहीं हैं। इन मतभेदों के कारण लोगों में तीसरी लहर और टीकाकरण को लेकर असमंजस की स्थिति है। इसका नतीजा है कि लोग खौफ और चिंता में हैं। लोग आगे की कोई योजना तैयार नहीं कर पा रहे। आर्थिक गतिविधियों को गति नहीं मिल पा रही है।

    किसने क्या कहा है

    स्वास्थ्य मंत्रालय: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अगले तीन-चार महीने यानी सिंतबर-अक्तूबर तक कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका जतायी है।
    एम्स निदेशक: एम्स निदेशक डॉ. गुलेरिया ने कहा कि छह से आठ सप्ताह में तीसरी लहर आ सकती है। यानी उनके अनुसार अगस्त-सिंतबर में तीसरी लहर आयेगी।

    आइआइटी कानपुर: आइआइटी कानपुर के प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने गणितीय माडल सूत्र से बताया है कि कोरोना की तीसरी लहर की शुरूआत अक्टूबर के पहले सप्ताह से होगी और नवंबर में पीक आयेगा।
    यह केवल तीन लोगों की राय है। ऐसे कई वैज्ञानिक, विशेषज्ञ, एजेंसी हैं जो कोरोना पर काम कर रहे और उनकी मीडिया में अलग-अलग राय आ रही है। तीसरी लहर के प्रभाव को लेकर भी सभी एकमत नहीं हैं। वेरियेंट के बदलाव और इसकी मारक क्षमता पर भी अलग-अलग राय है। कुछ विशेषज्ञ पहले के मुकाबले ज्यादा घातक बता रहे। बच्चों पर असर बता रहे, तो कुछ विशेषज्ञ उनकी बातों को अपने शोध के आधार पर काट रहे।

    सिंगल विंडो सिस्टम से बात आये सामने:
    तीसरी लहर, टीके का असर, नये वेरियेंट या कोरोना को लेकर भविष्य का कोई भी आकलन, इस पर अलग-अलग शोध की रिपोर्ट मीडिया के जरिये लोगों के सामने आये यह सही नहीं है। इससे भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। इससे बेहतर है कि एक सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था हो, जहां सभी अपने-अपने शोध पत्र को रखें और वहां से जांच परख के बाद एक सर्वसम्मति से सटीक बात सामने आये, जिस पर लोग भरोसा कर सकें और उसी के अनुसार कार्य करें।
    तीसरी लहर आयेगी, यह तय है
    कोरोना पर जितनी भी बातें अभी तक सामने आयी हैं, अगर सिंगल विंडो की तरह सोचें तो आपके सामने कुछ तथ्य जरूर होंगे। तीसरी लहर कितनी मारक होगी? बच्चे या बड़े किस पर अधिक असर होगा? नया वेरियेंट क्या असर डालेगा? टीका नये वेरियेंट पर असरदार है या नहीं? ये तमाम बातें अभी गर्भ में दिखेंगी। इनका सटीक जवाब मिलना भी मुश्किल है। इतना साफ है कि तीसरी लहर आयेगी। इसलिए हमें कोरोना प्रोटेकॉल का पालन करना चाहिए। मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग को नहीं भूलना चाहिए। साथ ही एक बात तो साबित हो ही गयी है कि टीका लगाने से कोरोना नहीं होगा, ऐसा नहीं है। इतना जरूर है कि कोरोना घातक साबित नहीं होगा। इसलिए कोई भी टीका लें, लेकिन लें जरूर।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेबसी : पुलिस-प्रशासन से नाराज कांग्रेस की महिला विधायकों की पीड़ा, अधिकारी नहीं सुनते हमारी बात
    Next Article सत्ता का सेमीफाइनल : उप्र जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में चले थे आसमान नापने, मुट्ठी में समा गये
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version