Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»वर्ष 2022 में अखिलेश भी गंगाजल से धुलवाएंगे मुख्यमंत्री आवास
    Top Story

    वर्ष 2022 में अखिलेश भी गंगाजल से धुलवाएंगे मुख्यमंत्री आवास

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 25, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को राज्य की नई नवेली योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2022 के चुनाव में जब उनकी पार्टी दोबारा सत्ता में आएगी, तो वह भी गंगाजल से मुख्यमंत्री आवास धुलवाएंगे। अखिलेश विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
    उन्होंने कहा, “हार की समीक्षा हमने की है। अभी ये समीक्षा चल रही है। हम अब विधानसभावार पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे। 15 अप्रैल से हमारा सदस्यता अभियान शुरू होगा। यह सदस्यता अभियान प्रदेशभर में पूरे दो माह चलेगा।

    इसके बाद 30 सितंबर से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा।”

    अखिलेश ने कहा, “हमें भरोसा है कि 2022 में हम फिर सत्ता में आएंगे। तब सभी सरकारी बिल्डिंगों में गंगाजल छिड़ककर शुद्धिकरण करवाएंगे। हम तो फायर ब्रिगेड के दमकल में गंगाजल भरवाएंगे और 5, कालिदास मार्ग को धुलवाएंगे और आप पर भी डालेंगे।”

    उन्होंने कहा, “ईवीएम में गड़बड़ी का अगर आरोप लग रहे हैं, तो जांच कराने में क्या दिक्कत है? काफी संख्या में लोग एफिडेविट में लिखकर देने को तैयार हैं कि हमें वोट दिया गया है।”

    अखिलेश ने कहा, “हिमांशु कुमार आईपीएस अधिकारी हैं, उन्होंने जो भेदभाव का आरोप लगाया है, वह बिल्कुल सही है। उन पर कार्रवाई बहुत अफसोस की बात है। इस समय तो एक ही जाति के लोगों पर कार्रवाई हो रही है। हम नई सरकार को छह महीने का समय दे रहे हैं।”

    भविष्य में किसी महागठबंधन की संभावना पर अखिलेश ने कहा कि अभी वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते, अभी उनकी पार्टी का कांग्रेस से गठबंधन है, जो बरकरार रहेगा।

    अखिलेश ने कहा, “मुझे अब उस दिन का इंतजार है, जब आप लोग यूपी में होने वाली हत्या-रेप की घटनाओं पर उसी तरह योगी की फोटो के साथ खबरें दिखाएंगे, जैसे मेरी दिखाया करते थे।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपहली बार गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी ने मनाया जश्न- कहा सुरक्षा की गारंटी है लेकिन, ये नहीं होना चाहिए !
    Next Article पहली BSF महिला अधिकारी तनुश्री, बॉर्डर फिल्म से मिली थी प्रेरणा
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    सीएम हेमंत से जेएससीए की नयी कमेटी ने की मुलाकात, राज्य में क्रिकेट को नयी ऊंचाई देने पर हुई चर्चा

    May 19, 2025

    सिर्फ घुसपैठिए नहीं, आइएएस और कांग्रेस विधायक भी बनवा रहे फर्जी दस्तावेज : बाबूलाल

    May 19, 2025

    भाजपा की अंकिता वर्मा सहित कई महिलाएं झामुमो में शामिल

    May 19, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    • बांग्लादेश से भारत में घुसे तीन घुसपैठिए गिरफ्तार
    • मुख्यमंत्री ने 315 नवनियुक्त प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों को दिया नियुक्ति पत्र
    • सिरसा: अंडर-19 क्रिकेट टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेगा कनिष्क चौहान
    • खेलो इंडिया बीच गेम्स की शुरुआत दीव के घोघला बीच पर बीच सॉकर ग्रुप मैचों के साथ हुई
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version