Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»संगठन मजबूत करने में जुटी आजसू, 260 प्रखंडों में करेगी प्रखंड सम्मेलन
    Breaking News

    संगठन मजबूत करने में जुटी आजसू, 260 प्रखंडों में करेगी प्रखंड सम्मेलन

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 10, 2021Updated:July 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोरोना की दूसरी लहर के बाद पूरी ताकत से संगठन मजबूत करने में जुटी आजसू पार्टी 15 जुलाई को राज्य के 260 प्रखंडों में प्रखंड सम्मेलन करेगी। इससे पहले प्रखंड प्रभारियों की घोषणा कर दी जायेगी। प्रखंड प्रभारियों की सूची आजसू मुख्यालय आ चुकी है। पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया कि प्रखंड सम्मेलन के बाद पार्टी की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। इसमें आजसू की विचारधारा से कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को परिचित कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और केंद्रीय पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।
    आठ अगस्त से सामाजिक न्याय मार्च
    श्री भगत ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने चुनाव से पहले कई वादे किये थे, जिसमें पिछड़ों को आरक्षण देने की बात कही गयी थी। सरकार अपना डेढ़ साल पूरा कर चुकी है, लेकिन इस पर कोई चर्चा नहीं हुई। आजसू पार्टी पिछड़ों की लड़ाई लड़ती आयी है। पिछड़ों को हक दिलाने के लिए आजसू पार्टी आठ अगस्त यानी झारखंड के वीर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर हर प्रखंड में सामाजिक न्याय मार्च की शुरूआत करेगी और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपेगी। यही नहीं आजसू पार्टी नौ अगस्त को प्रदेश में विश्व आदिवासी दिवस मनायेगी। यही नहीं 15 सितंबर तक प्रत्येक जिले में जिला सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। श्री भगत ने कहा कि आजसू पार्टी राज्य में कोरोना से जान गंवानेवालों के हक की लड़ाई लड़ेगी। इसके लिए प्रखंड स्तर पर आंकड़ा जमा किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरयू राय ने केंद्रीय कोयला मंत्री को लिखा पत्र
    Next Article देवघर एयरपोर्ट शुरू कराने में रोड़ा अटका रहे नौकरशाह : बाबूलाल
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version