Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»खूंटी»भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बंद रहा खूंटी
    खूंटी

    भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में बंद रहा खूंटी

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 27, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी: भाजपा कार्यकर्ता और ठेकेदार नंदकिशोर महतो के हत्यारों की गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित लोगों ने रविवार को चार घंटे तक एनएच को जाम रखा। वे मृतक के आश्रित को सरकारी नौकरी, विधि व्यवस्था ठीक करने की मांग कर रहे थे। नाराज लोगों ने सुबह से ही रांची-चाईबासा और रांची-सिमडेगा रोड को स्थानीय भगत सिंह चौक और नेताजी चौक के पास जाम कर दिया। इस कारण चार घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। हत्या से आक्रोशित लोगों ने हुटार चौक और कुंजला में भी सड़क जाम कर दिया था।
    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रणवीर सिंह और प्रशिक्षु आइएएस अधिकारी सह खूंटी की अंचलाधिकारी विजया जाधव के समझाने के बाद लोग सड़कों से हट गये, लेकिन लोगों में काफी गुस्सा है। दिन भर सभी दुकानोें में ताले लटके रहे। भाजपा के जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो और जिला बीस सूत्री के अध्यक्ष ओपी कश्यप ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों का कहना है कि हत्यारें गिरफ्तार हों। मुआवजा मिले। शनिवार की शाम लगभग छह बजे अज्ञात अपराधियों ने नंदकिशोर महतो को गोली मार दी थी। उन्हें रिम्स ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नंदकिशोर की मौत की खबर से लोग आक्रोशित हो गये और रोड जाम कर दिया।

    छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
    खूंटी। नंदकिशोर महतो की हत्या को लेकर छह लोगों के खिलाफ मुरहू थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इस संबंध में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि हत्याकांड को लेकर पीएलएफआइ के राजेश टोपनो उर्फ मलिंगा (जामटोली) उसका भाई विनोद टोपनो, तूफान (बांधटोली), पप्पू (माहिल), चरकू उर्फ डिंडा (माहिल) और बिरसा (तोनेर) को आरोपी बनाया गया है। हत्या के कारणों के संबंध में एसपी ने कहा कि अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल पायी है, पर ठेकेदारी को लेकर नंदकिशोर की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। एसपी ने बताया कि राजेश उर्फ डिंडा हाल ही में जेल से बाहर आया है। वह पंकज मुंडा के आपराधिक गिरोह विपेज रिपब्लिकन गार्ड आॅफ इंडिया में भी सक्रिय है। एसपी ने कहा कि हत्या में राजेश टोपनो, विनोद टोपनो और बिरसा शामिल थे, अन्य अपराधी नेटवर्किंग कर रहे थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनक्सलियों को किसने दिये 40 लाख, हो रही जांच
    Next Article कांग्रेस ने 70 साल तक किया मुस्लिमों का शोषण
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    खूंटी के लाल का कमाल: शंकर साबू ने कोलकाता मैराथन में रचा इतिहास

    December 22, 2025

    खूंटी में दर्दनाक हादसा: लौह अयस्क लदे ट्रक में लगी आग, चालक की मौत

    November 26, 2025

    जनजाति समाज के सम्मान और विकास के लिए संकल्पित है भाजपा : नवीन

    November 13, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • राष्ट्रपति के आगमन को लेकर उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने की समीक्षा बैठक
    • मतदाता सूची में गड़बड़ी, बीएलओ और सुपरवाइजर पर लगे आरोप
    • स्कूटी से दो किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार
    • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
    • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version