Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»जानें उन अभिनेत्रियों की कहानी जिनकी मौत आज भी है रहस्य
    बॉलीवुड

    जानें उन अभिनेत्रियों की कहानी जिनकी मौत आज भी है रहस्य

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 27, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बॉलीवुड की कुछ कहानियां बेहद स्याह नज़र आती हैं और उन पर भरोसा करना भी काफी कठिन है। इस खबर में हम उन 5 अभिनेत्रियों का जिक्र कर रहे हैं जिनकी मौत की कहानी पर किसी को भी भरोसा नहीं हुआ था।

    जिया खान

    जून 2013 में जिया खान की मौत मात्र 25 साल की उम्र में हो गई। मौत का सच क्या था कोई नहीं जानता लेकिन एक दिन वह अचानक अपने फ्लैट में पंखे से लटकी पाई गईं।

    इस मामले में अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली पर आत्महत्य़ा के लिए उकसाने का केस चला लेकिन उन्हें जमानत मिल गई।

    दिव्या भारती

    90 के दशक में दिव्या ने कामयाबी की उन तमाम सीढ़ियों पर कदम रखे जिन पर सिर्फ अभिनेताओं का ही एकाधिकार माना जाता था। 5 अप्रैल 1993 में मात्र 19 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। मौत से एक साल पहले ही उन्होंने साजिद नाडियावाला के साथ शादी की थी। मुंबई के वर्सोवा स्थित तुलसी अपार्टमेंट के 5वें फ्लोर से गिर कर उनकी मौत हो गई थी।

    सिल्क स्मिता

    दक्षिण की बेहद मशहूर अभिनेत्री स्लिक स्मिता की मौत मात्र 36 साल की उम्र में हो गई। माना जाता है कि वे अपनी इमेज से बेहद दुखी थीं और इसी के चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनकी कहानी पर हाल ही में फिल्म ‘डर्टी पिक्चर’ भी बनी जिसमें विद्या बालन ने सिल्क का किरदार निभाया।

    परवीन बॉबी

    2005 में परवीन बॉबी की मौत का उस वक्त पता चला जब उनके पड़ोसियों ने देखा कि फ्लैट के बाहर दो दिन से अखबार और दूध के पैकेट पड़े हैं। दरवाजा खोला गया तो पता चला कि दो दिन पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। माना जाता है कि निजी जीवन की तनहाई उनकी मौत का कारण बनी।

    प्रिया राजवंश

    23 मार्च 2000 को प्रिया अपने बंगले में मृत पाई गई थीं। पुलिस जांच में पता चला कि उनकी हत्या की गई है। इस मामले में केतन आनंद और विवेक आंनद समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस के मुताबिक संपत्ति विवाद में प्रिया की हत्या को अंजाम दिया गया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleढाई सौ करोड़ के हाईवे घोटाले की होगी सीबीआई जांच !
    Next Article पहले वीकेंड में कमजोर रही ‘फिल्लौरी’ और ‘अनारकली’
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    विजय वर्मा की डेब्यू फीचर फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ का नया गाना ‘शहर तेरे’ रिलीज

    October 29, 2025

    ‘थामा’ 100 करोड़ क्लब में शामिल, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की कमाई भी आई सामने

    October 29, 2025

    प्रशांत वर्मा की ‘महाकाली’ का नया पोस्टर आया सामने

    October 29, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान
    • 3.82 करोड़ की लागत से बने पुल के धंसने के मामले में पांच सदस्यीय जांच टीम का गठन
    • छठ मेले में बड़ा हादसा, झूला टूटने से तीन घायल
    • कार्तिक पूर्णिमा पर स्वर्णरेखा, खरकई और कारो नदी के घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
    • कल्‍पना सोरेन ने सोमेश के पक्ष में मांगा समर्थन, कहा रामदास सोरेन के सपनाें को करें साकार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version