Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»टीकाकरण में देश के टाॅप शहरों में रांची
    Breaking News

    टीकाकरण में देश के टाॅप शहरों में रांची

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 26, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची ।रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने सोमवार को जिलास्तरीय कोविड-19 टास्क फोर्स की वर्चुअल मीटिंग की। बैठक में उपायुक्त ने जिले में कोविड टीकाकारण और कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिये।

    बैठक में उपायुक्त ने जिला में चल रहे टीकाकरण कार्य की प्रखंडवार जानकारी ली।
    उपविकास आयुक्त विशाल सागर ने बताया कि रांची जिला में टीकाकरण कार्य बेहतर तरीके से चल रहा है। टीकाकरण के मामले में देश के टाॅप शहरों में रांची है, वैक्सीन के जितने डोज जिला को उपलब्ध कराये जा रहे हैं उनका लाभ जल्द से जल्द लोगों को मिल रहा है। उन्होंने केन्द्रों पर टीकाकरण कार्य की शुरुआत ससमय सुनिश्चित करने का निदेश दिया। डीडीसी ने कहा कि मोबाइल वैन के माध्यम से कहां-कहां वैक्सीनेशन किया जाना है । संबंधित बीडीओ और एमओआईसी इसकी जानकारी दें, उन्होंने मनरेगा साइट पर भी मोबाइल वैन के माध्यम से वैक्सीनेशन कराने का निदेश दिया।

    साथ ही रांची जिला प्रशासन वैक्सीनेशन सेंटर को माॅडल वैक्सीनेशन सेंटर बनाने की दिशा में भी प्रयासरत है। बैठक के दौरान उपायुक्त को उपविकास आयुक्त ने बताया कि टीकाकरण केन्द्रों पर व्हील चेयर की सुविधा जल्द उपलब्ध करायी जायेगी, ताकि बुजुर्गों और निःशक्तों को आसानी हो। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियोें को इस संबंध में आवश्यक दिशा निदेश दिये।

    कोविड-19 जांच की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कोषांग के नोडल पदाधिकारी से आरटीपीसीआर, आरएटी और ट्रूनाॅट टेस्ट के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सैंपल कलेक्शन बढ़ाने के साथ जांच में तेजी लाने का निदेश दिया। उपायुक्त ने जिले के विभिन्न प्रखंडों में ट्रूनाॅट मशीन से जांच की क्या स्थिति है, इसकी रिपोर्ट एडीएम लाॅ एंड ऑर्डर को उपलब्ध कराने का निदेश दिया। इसके अलावा एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर आनेवाले यात्रियों के जांच को लेकर उपायुक्त ने एसडीओ रांची से जानकारी ली। एसडीओ द्वारा बताया गया कि अलग-अलग शिफ्ट में विभिन्न टीम के माध्यम से सैंपल कलेक्शन और जांच का काम किया जा रहा है। उपायुक्त ने जांच के लिए टीम बढ़ाने का निदेश संबंधित पदाधिकारी को दिया। बैठक के दौरान जिला के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में पीएसए प्लांट अधिष्ठापित किए जाने की समीक्षा भी उपायुक्त द्वारा की गई। एलएमओ टैंक और पीएसए प्लांट के संचालन को लेकर उपायुक्त ने जल्द से जल्द तैयारी पूरी करने का निदेश दिया।

    काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग सेल के कार्यो की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने यह सुनिश्चित करने का निदेश दिया कि कोषांग के सभी कार्य सही से हो रहे हैं, उन्होंने पाॅजिटिव मरीजों का इलाज अस्पताल में ही सुनिश्चित कराने का निदेश दिया। उपायुक्त ने अन्य कोषांगों के कार्यों की भी समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिये।

    वर्चुअल बैठक में उपायुक्त ने पीएम किसान योजना के लाभुकों को केसीसी से आच्छादित किये जाने को लेकर भी प्रखंडवार समीक्षा की। सभी बीडीओ से उन्होंने बारी-बारी प्राप्त आवेदन और बैंकों को भेजे गये आवेदनों की जानकारी ली।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहाराष्ट्र में बाढ़ से अब तक 149 मरे, 64 लापता, देश में इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
    Next Article ट्रैक्टर लेकर संसद पहुंचे राहुल, सुरजेवाला और श्रीनिवास सहित 10 नेता हिरासत में
    azad sipahi

      Related Posts

      चुट्टूपालू घाटी में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने 12 वाहनों को मारी टक्कर

      July 1, 2026

      5 महीने से वेतन नहीं मिला, रांची सदर अस्पताल के NHM कर्मियों ने किया सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव

      July 1, 2026

      सफाईकर्मियों को सरकार के तय मानक के अनुसार मिले वेतन : सरयू राय

      July 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुट्टूपालू घाटी में बड़ा सड़क हादसा, बेकाबू ट्रेलर ने 12 वाहनों को मारी टक्कर
      • 5 महीने से वेतन नहीं मिला, रांची सदर अस्पताल के NHM कर्मियों ने किया सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव
      • हरियाणा सीएम ऑफिस व चंडीगढ़ एयरफोर्स स्कूल समेत कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी
      • भारी बारिश से मंगलुरु में भूस्खलन, बिहार के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, तीन घायल
      • 183.50 रुपये तक सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version