Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»टोक्यो ओलंपिक : वो दो गोल और भारतीय हॉकी टीम का विश्व चैंपियन को हराना
    Breaking News

    टोक्यो ओलंपिक : वो दो गोल और भारतीय हॉकी टीम का विश्व चैंपियन को हराना

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 29, 2021No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है। इस बार के टोक्यो ओलंपिक में भारत की पुरुष हॉकी टीम देशवासियों की आशा के अनुरूप अपना विजय अभियान जारी रखे हुए है। यदि अब तक हुए मैचों में से एक मैच को छोड़ दिया जाए तो उसकी यह विजय लगातार हो रही है, जिसमें कि भारत ने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना को पूल ए के मैच में 3-1 से हराकर उसने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय टीम आज भी स्वर्ण पदक तक पहुंचने की दमखम रखती है।

    आज हुए अर्जेंटीना के साथ रोमांचकारी मैच में वो दो गोल थे, जिन्होंने भारत के सिर विजय का ताज पहना दिया। इसमें से एक गोल ऐसे खिलाड़ी ने किया है, जो भारत के एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं और उन्हें खोजकर आगे बढ़ाने का काम हॉकी के जादूगर, महान खिलाड़ी ध्यानचंद के पुत्र अशोक कुमार ने किया है। वे विवेक को मध्य प्रदेश के भोपाल लाये, उन्हें अपने घर रखा, कोचिंग दी और अब परिणाम सामने है। इस चुनौतीपूर्ण मुकाबले में मध्य प्रदेश के होशंगाबाद के केसला गांव से ताल्लुक रखनेवाले विवेक सागर ने विश्व चैंपियन अर्जेंटीना के खिलाफ अंतिम समय से कुछ पहले गोल कर जीत के लिए भारत का आधार मजबूत कर दिया था। उसके बाद जैसे ही हरमनप्रीत सिंह का गोल हुआ तो लगा कि अब यह विश्व चैम्पियन भारत से पूरी तरह से पिछड़ चुका है, मैच में वह खूब चाह ले लेकिन वापसी नहीं कर पाएगा और हुआ भी यही। भारत ने यह मैच 3-1 से जीत लिया। इसके साथ ही ओलंपिक हॉकी के क्वॉर्टर फाइनल में भारत का प्रवेश शानदार तरीके से हो गया है।

    ऑखों देखा खेल का हाल
    भारत की ओर से पहला गोल 43वें मिनट में हुआ था, इसे जब वरुण कुमार ने किया तो भारत एक गोल से मौजूदा विश्व चैम्पियन अर्जेंटीना से एक गोल से आगे हो गया। इसके बाद लगा कि अर्जेंटीना की ओर से हमले तेज कर दिए गए, उनकी कोशिश रही की ज्यादा से ज्यादा बॉल को अपने पास रखें और सीधे डी को टार्गेट करें। फिर ऐसा उन्होंने किया भी कई बार लेकिन भारतीय टीम के गोलकीपर और पीछे की रक्षा पंक्ति भी पूरी तरह से सजग एवं मुस्तैद थे, उन्होंने अर्जेंटीना के हर हमले को नाकामयाब कर दिया। उसके बाद कुछ देर के लिए लगा कि अब क्या होता है, तब क्या होगा। दोनों टीमें आगे निकलने के लिए होड़ लगा रहीं थी। पर तभी 58वें मिनट में भारत ने गोल कर 2-1 की लीड ले ली। भारत के लिए यह गोल विवेक सागर ने किया था जोकि एक मैदानी गोल था।

    इस गोल के बाद जैसे भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल आसमान छूने लगा, उनके पैरों में विद्युत सी गति दौड़ने लगी और लग गया कि अब विश्व का मौजूदा चैम्पियन अर्जेंटीना बराबरी ना कर पाए, क्योंकि ज्यादातर गेंद भारतीय खिलाड़ियों की स्टिक के इर्दगिर्द ही घूम रही थी। दूसरे गोल से उत्साहित भारतीय खिलाड़ियों ने अब अपना हमला तेज कर दिया था। जिसमें कि फिर तेजी के साथ परिणाम भी सामने देखने को मिला 59वें मिनट में भारतीय टीम पेनाल्टी कॉर्नर हासिल करने में सफल रही जिसमें कि इस मौके पर गोल करते हुए हरमनप्रीत सिंह ने भारत की यादगार जीत पक्की कर दी। इन दो गोलों ने न केवल भारत की जीत को पक्की कर दी बल्कि उनके गोल अंतर को भी शून्य कर दिया। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया से 7-1 की शर्मनाक हार के बाद गोल का अंतर घटकर -5 रह गया था लेकिन स्पेन के खिलाफ मिली 3-0 की जीत और आज अर्जेंटीना के खिलाफ 3-1 के आए परिणाम से यह गोल का अंतर शून्य संभव हो सका है।

    यह है पूल ए में सभी टीमों की स्थिति

    भारत के अब चार मैचों में नौ अंक हो गए हैं और ऑस्ट्रेलिया 12 अंकों के साथ सबसे आगे है। जिसने अब तक सभी चार मैच जीते हैं। स्पेन एक जीत और एक ड्रा से चार अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, जिसमें कि वह न्यूजीलैंड के बराबर है। अर्जेंटीना के भी एक जीत और एक ड्रॉ से चार अंक हैं लेकिन वह गोल के अंतर से स्पेन और न्यूजीलैंड से पीछे है। न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल एक ड्रॉ के साथ जापान एक अंक के साथ ग्रुप में अंतिम स्थान पर बना हुआ है। अब भारत को अपने अंतिम ग्रुप मैच में मेजबान जापान से भिड़ना है। जबकि आज की आशातीत सफलता के बाद भारत दूसरे स्थान पर आ पहुंचा है। बता दें कि भारत ने ओलंपिक में आखिरी स्वर्ण 1980 में जीता था। भारत ने कुल 8 स्वर्ण पदक ओलंपिक में जीते हैं। उसकी परंपरागत हॉकी का दुनिया में डंका बजता रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटोक्यो ओलंपिक : मुक्केबाज सतीश कुमार क्वार्टर फाइनल में, पदक की जगी उम्मीद
    Next Article विपक्षी हंगामें के बीच लोकसभा में दो विधेयक पारित
    azad sipahi

      Related Posts

      पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

      July 11, 2026

      पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी

      July 11, 2026

      रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए चक्रधरपुर मंडल से पुरी के लिए चलेंगी विशेष ट्रेन

      July 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
      • पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी
      • कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना
      • भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की रही थी महत्वपूर्ण भूमिकाः जयराम रमेश
      • नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत महेन्द्रगिरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version