Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कांग्रेस के विधायक गाजर, मूली नहीं हैं कि फल बेचने वाला खरीद ले : दीपिका
    Breaking News

    कांग्रेस के विधायक गाजर, मूली नहीं हैं कि फल बेचने वाला खरीद ले : दीपिका

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 30, 2021Updated:July 30, 20211 Comment2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    •  बेलगाम है पुलिस, अपमानित कर रही विधायकों को
    •  कांग्रेस के विधायकों का हो रहा चीर हरण
    •  पुलिस हम पर सवाल उठाये, यह मंजूर नहीं
    •  किसको होना था फायदा इसकी जांच जरूर हो

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। कांग्रेस के विधायकों के खरीद फारोख्त और पुलिस द्वारा दर्ज किये गये एफआइआर पर कांग्रेस की सचिव और महगामा विधायक खासे नाराज हैं। उन्होंने पुलिस की पूरी कार्रवाई को कठघरे में खड़ा कर दिया है। सरकार को अस्थिर करने के संबंध में कहा कि अगर 11 विधायक बिकने को तैयार थे तो यह सरकार गिर गयी होती। सुना है कि कुछ जेएमएम के विधायक भी शामिल थे। विधायकों की नाराजगी किसी और बात से है। खरीदे जाने की बात तो पूरी तरीके से बेबुनियाद है। हमारे विधायक कोई गाजर, मूली नहीं हैं कि कोई फलवाला खरीद ले। ऐसा भी नहीं है कि विधायक बाजार में बिकने के लिए खड़े हैं। बेलगाम पुलिस की यह करतूत है। पुलिस हम पर सवाल खड़ा करे यह हमें मंजूर नहीं है। हमारे विधायक और मैं खुद जनसरोकार के मुद्दे उठाते हैं और उठाते रहेंगे। हम सरकार में हैं और पुलिस हमीं को ही अपमानित कर रही है। पुलिस के कारण विधायक और कार्यकर्ता अपमानित महसूस कर रहे हैं। मेरे कांग्रेसी कार्यकर्ता ड्रिमोलाइज रहें यह भी हमें मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि आज चाचा (राजेंद्र सिंह) की बहुत याद आ रही है। अनुप सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति पार्टी की वजह से विधायक है। अगर कोई समस्या थी तो पहले पार्टी फोरम में बात करनी चाहिए थी। प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव भी सरकार को अस्थिर करने के संबंध में बहुत पहले से टिप्पणी कर रहे हैं। वे खुद पुलिस अफसर रह चुके हैं। लेकिन एफआइआर करने नहीं गये। विधायक ने कहा बेरोजगार सवाल उठा रहे हैं। विस्थापित सवाल उठा रहे हैं। हम जिन मुद्दों पर चुनाव जीते, उसकी बात कर रहे हैं। जब विधायकों पर कार्रवाई हो रही है तो आम लोगों का क्या हाल होगा। यह जांच का विषय है कि कांग्रेस को कौन कमजोर करना चाहता है। किसको इसका फायदा होगा। इसकी जांच जरूर होनी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ता सिर झुकाकर नहीं रहेंगे। पूरे मामले पर से पर्दा उठना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सरकार के साथ हैं लेकिन जनमुद्दे को जरूर उठाते रहेंगे। विधायक के मुताबिक उन्होंने पूरी बात केंद्रीय आला कमान को बता दी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजारी हुआ झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, 95.93 फीसदी छात्र पास
    Next Article राज्य में विधि-व्यवस्था की हालत बदतर : रघुवर दास
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना

      June 13, 2025

      अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

      June 13, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा पर हाई कोर्ट ने लगाया 8000 का जुर्माना

      June 13, 2025
      View 1 Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • एअर इंडिया के विमान की बम की धमकी के बाद थाईलैंड में आपात लैंडिंग
      • एयर इंडिया विमान दुर्घटना के राहत कार्यों में हर संभव मदद करेगी रिलायंस: अंबानी
      • शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्‍स 769 अंक लुढ़का
      • रांची में अब पब्लिक प्लेस में शराब पीना पड़ेगा भारी, पकड़े जाने पर एक लाख तक का जुर्माना
      • अपील खारिज, हाई कोर्ट ने जेपीएससी पर लगाया एक लाख का जुर्माना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version