Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची के बदतर हालात के लिए पूर्व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह जिम्मेवार : कांग्रेस
    Breaking News

    रांची के बदतर हालात के लिए पूर्व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह जिम्मेवार : कांग्रेस

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रदेश कांग्रेस ने बारिश के कारण राजधानी में उत्पन्न बदतर हालात के लिए झारखंड की पुर्व भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस ने कहा कि रांची की यह हालत भाजपा सरकार के पूर्व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के चलते हुई है।

    कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने शनिवार को कहा कि करीब 24 सालों तक रांची के विधायक और पिछली सरकार में नगर विकास मंत्री रहने के कारण सीपी सिंह ने गली-गली, नाली-नाली का खेल किया। जनता की गाढ़ी कमाई का 400 करोड़ रुपये से अधिक का बंदरबांट किया गया। उसी का नतीजा है कि आज शहर में नाली का पानी सड़कों पर बह रहा है और तस्वीर को देखकर यह अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया कि नाली कहां है एवं सड़क कहां है। सड़कों पर जिस तरह से नाली का पानी बह रहा है, उससे सड़क का नामोनिशान गायब हो गया है और उफनाती नदी बहने का अहसास हो रहा है। इन सबके पीछे नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ही जिम्मेवार है।
    उन्होंने कहा कि जिस तरह से सीपी सिंह के कार्यकाल में राजधानी में सिवरेज-ड्रेनेज के नाम पर पैसों का बंदरबांट हुआ, उससे लोगों का जीवन मुश्किल हो गया है।

    प्रवक्ताओं ने कहा कि नगर विकास मंत्री सीपी सिंह के कार्यकाल में जिस तरह से सिवरेज-ड्रेनेज और शहर के सौंदर्यीकरण के नाम पर पैसे का बंदरबांट हुआ, उसकी उच्चस्तरीय जांच जरूरी है। अरबों रुपये कहां गये और इस पैसे से किसका विकास हुआ इसकी जांच से साफ हो जाएगा कि राजधानी के इस हालात के लिए दोषी कौन है। सीपी सिंह के कार्यकाल में हरमू नदी के सौंदर्यीकरण की भी जांच हुई, लेकिन हरमू नदी का सौंदर्यीकरण हुआ या इसके पैसे ठेकेदारों, अभियंताओं और काम का ठेका दिलाने में मदद करने वाले भाजपा नेताओं-विधायकों के घर का सौंदर्यीकरण हुआ, इस बात की भी जांच जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIPS प्रोबेशनर्स के साथ बातचीत में बोले पीएम मोदी- वित्तीय धोखाधड़ी एक बड़ी चुनौती, सरकार उठा रही कई कदम
    Next Article पौराणिक और सांस्कृतिक धरोहर समेटे हुआ है गाजीपुर का ‘महाहर धाम’
    azad sipahi

      Related Posts

      भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला

      May 25, 2025

      समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया

      May 25, 2025

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version