Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»नेशनल गेम्स घोटाल में आरके आनंद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
    Jharkhand Top News

    नेशनल गेम्स घोटाल में आरके आनंद की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले के प्रमुख आरोपी आरके आनंद को अग्रिम जमानत देने से विशेष न्यायालय ने इनकार कर दिया है। एसीबी कोर्ट ने आरके आनंद द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला सुनाते हुए उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने से आरके आनंद को बड़ा झटका लगा है। अभी उनके ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। अब आरके आनंद के समक्ष दो विकल्प है या तो वह एसीबी कोर्ट के फैसले के बाद झारखंड हाइकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका की गुहार लगा सकते हैं, या फिर सरेंडर कर सकते हैं। आरके आनंद के अधिवक्ता के मुताबिक उन्हें उम्मीद थी कि न्यायालय उन्हें अग्रिम जमानत प्रदान करेगा, लेकिन अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने से उन्हें बड़ा झटका लगा है। शनिवार को हुई सुनवाई के दौरान एसीबी के अधिवक्ता ने न्यायालय के समक्ष बहस के दौरान आरके आनंद को अग्रिम जमानत दिये जाने का पुरजोर विरोध किया था, जबकि बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले में आरके आनंद की संलिप्तता से इनकर करते हुए कहा कि उन्हें अग्रिम जमानत दी जानी चाहिए, क्योंकि इस पूरे मामले में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है। बता दें कि झारखंड हाइकोर्ट ने पांच जुलाई को आरके आनंद के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने से इनकार कर दिया था। झारखंड हाइकोर्ट ने राष्ट्रीय खेल घोटाला मामले के प्रमुख आरोपी आरके आनंद की उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की थी। हाइकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने इस मामले में दोनों पक्षों की पूरी बहस सुनने के बाद अपना फैसला सुनाया था। इस फैसले के बाद आरके आनंद के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसरयू राय : जन सुविधाओं के क्रियान्वयन में तत्पर नहीं जुस्को
    Next Article झारखंड में कोरोना के कुल 1,16,05,070 सैम्पल की जांच की गई
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version