Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जज उत्तम आनंद मौत मामला: पुलिस ने विशेष अभियान चला 200 अपराधियों को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी
    Breaking News

    जज उत्तम आनंद मौत मामला: पुलिस ने विशेष अभियान चला 200 अपराधियों को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 1, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। जिला के एडीजे अष्टम उत्तम आनंद मौत मामले के चार दिन बाद भी अनुसंधान में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। पुलिस ने अपनी कार्रवई तेज कर दी है। इधर-इधर धुआंधार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है ताकि कही से कुछ सुराग मिल जाए। इसी कड़ी में शनिवार की रात से लेकर रविवार की सुबह तक 200 से अधिक छोटे-बड़े अपराधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस दौरान जज को धक्का मारने वाला आॅटो की मालकिन का पति रामदेव महतो भी पुलिस के हाथ लगा। जिले में यह अभियान एसएसपी संजीव कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। अपराधियों के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई कही जा रही है। इसके पहले अब तक धनबाद में इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं हुई है और ना ही इतने बड़े पैमाने पर अपराधियों को हिरासत में लिया गया है। हालांकि समय-समय पर वारंटियों को पकड़े के लिए एस ड्राइव चलता रहा है। लेकिन पहली बार 200 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही रविवार को शहर में आॅटो के खिलाफ भी अभियान चला। करीब 200 आॅटो को पकड़कर धनबाद थाने लाया गया।

    मालूम हो कि न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या के मामले में आटो चालक लखन कुमार वर्मा और उसके साथी राहुल वर्मा को पुलिस घटना के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि आटो मालिक रामदेव लोहार को शनिवार की रात गिरफ्तार किया गया। इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद भी एडीजे अष्टम की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हत्या क्यों की गई, इसे जानने के लिए पुलिस ने हर प्रकार के अपराधियों की गिरफ्तारी शुरू की है। इसी कड़ी में धनबाद थाना क्षेत्र के अलावा सरायढेला, बैंक मोड़, धनसार समेत सभी पुलिस अंचलों एवं ओपी स्तर तक में रात भर छापामारी की गई है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि सभी पुलिस उपाधीक्षक, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और दारोगा के साथ पुलिस जवानों को लगाया गया था। अपराधियों के पुराने अपराधिक इतिहास को खंगालने के बाद यह कार्रवाई की गई है। यह छापामारी आगे भी जारी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा
    Next Article पीएम मोदी आज लॉन्च करेंगे डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन (e-RUPI)
    azad sipahi

      Related Posts

      AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं

      December 27, 2025

      कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

      December 27, 2025

      देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी

      December 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version