Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»तीसरी लहर के खौफ और टीके की कमी के बीच झूल रही जनता
    Breaking News

    तीसरी लहर के खौफ और टीके की कमी के बीच झूल रही जनता

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 3, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    प्रशांत झा
    देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका जतायी जा रही है। हर कोई अब इससे बचने के लिये टीका लेना चाहता है। राज्यों को जरूरत के अनुसार टीका नहीं मिल रहा। नतीजतन जनता तीसरी लहर के खौफ और टीके की कमी के बीच झूल रही है। टीके की कमी से सबसे अधिक परेशानी कोवैक्सीन की दूसरे डोज लेने वाले को हो रही है। उनका दूसरा डोज लेने का समय आ गया है, लेकिन टीका उपलब्ध नहीं हो रहा है। इस समस्या का तत्काल निदान तलाशने की जरूरत है।

    एक समय था जब आये दिन देश के किसी न किसी हिस्से से टीके के विरोध की सूचना आती थी। धीरे-धीरे लोगों की मानसिकता बदली। खास कर दूसरी लहर के बाद टीका लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग आगे आने लगे। तीसरी लहर आने से पहले लोग चाहते हैं कि उन्हें टीके का दोनों डोज लग जाये। देश के अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी टीका लेने के लिए लंबी लाइन लग रही। खास कर शहरी क्षेत्रों में तो एक तरह से टीका लेने के लिए मारामारी है। घंटों इंतजार के बाद टीका लग रहा। इन सब के बीच कोवैक्सीन का दूसरा डोज लेने वाले परेशान हैं। वे कहां और कब कोवैक्सीन की दूसरी डोज मिलेगी, इसे लेकर टकटकी लगाये रहते हैं। कई-कई दिन इंतजार के बाद टीके की दूसरी डोज उपलब्ध हो पाती है। क्योंकि उत्पादन कमी के कारण केंद्र से लंबे अंतराल और कम संख्या में कोवैक्सीन उपलब्ध कराया जा रहा है।

    राज्य को केंद्र सरकार से कोविशील्ड और कोवैक्सीन यही दोनों टीके मिल रहे हैं। दोनों तरह के टीके को मिलाकर अब तक 99 लाख 54 हजार 380 टीके मिले हैं। जिनमें से कोवैक्सीन के केवल 16 लाख 56 हजार 430 डोज मिले हैं। कोविशील्ड का 84 दिन बाद दूसरा डोज दिया जाता है। वहीं कोवैक्सीन का दूसरा डोज 28 दिन बाद लेना है। राज्य में अभी 12 लाख 61 हजार 975 लोगों को दूसरा डोज देना है। जिनमें से लगभग 3.50 लाख कोवैक्सीन लेने वाले हैं।

    मौजूदा परिस्थितियों में लोगों के सामने अहम सवाल है कि यदि दूसरा डोज समय पर नहीं लगवा पाये तो क्या होगा? इस बारे में केंद्रीय स्वास्थ्य संगठन और विशेषज्ञों का कहना है कि दूसरा डोज अगर समय पर ना लगवा सकें तो यह चिंता की बात नहीं है। इससे केवल एंटीबॉडी जिस तेजी से बनना चाहिए, उसमें थोड़ी कमी आ सकती है। सुरक्षा खत्म नहीं हो जायेगी। पर इसका यह अर्थ कतई नहीं है कि पहली डोज का असर खत्म हो जायेगा। दो-तीन हफ्ते की देरी से अधिक फर्क नहीं पड़ेगा। कुछ हफ्तों की देरी चलेगी।

    कोवैक्सीन को लेकर जो परेशानी हो रही है, उसके लिये सरकार को रणनीति के तहत काम करने की जरूरत है। कोवैक्सीन की आपूर्ति कम है, तो इसे केवल दूसरी डोज लेने वालों के लिए रखना चाहिए। जब दूसरा डोज सभी को लग जाये, तब फिर पहला डोज शुरू करना चाहिए। इसके बाद भी इसका ध्यान रखना पड़ेगा कि भविष्य में कितना कोवैक्सीन मिलेगा, उसी के अनुसार पहला डोज देना चाहिए। जिससे दूसरे डोज में परेशानी न हो। फिलहाल संकट का निदान तो यही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसियासत : झारखंड में विपक्षी दल भाजपा और आजसू की राजनीतिक सक्रियता बढ़ी
    Next Article सीएम हेमंत सोरेन आज देंगे खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

      May 25, 2025

      फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान

      May 25, 2025

      नगर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नेपाल में डी कंपनी का गुर्गा युनूस अंसारी जेल से रिहा होते ही दूसरे मामले में दोबारा गिरफ्तार
      • भारत बनेगा औद्योगिक महाशक्ति : ओम बिरला
      • समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
      • रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
      • फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version