Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»121 साल बाद नीरज ने रच दिया स्वर्णिम इतिहास
    Breaking News

    121 साल बाद नीरज ने रच दिया स्वर्णिम इतिहास

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 8, 2021No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोल्डेन ब्वॉय : 87.58 मीटर भाला फेंक जीता गोल्ड, कहा- आज कुछ अलग करना था

    इतिहास वही रचते हैं जिनके दिल में जीत का जुनून और लक्ष्य को हासिल करने की जिद होती है। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। वे जेवलिन थ्रोअर एथलेटिक्स में ओलंपिक मेडल जीतने वाले पहले भारतीय हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने तो उनकी स्वर्णिम जीत के बाद उन्हें 6 करोड़ रुपये और क्लास-वन की नौकरी देने की घोषणा की है। पर नीरज चोपड़ा की जीत का यह स्वर्णिम सफर आसान नहीं रहा। एक गरीब किसान परिवार से आनेवाले नीरज के परिवार के लिए कभी उन्हें सात हजार का भाला दिला पाना भी मुश्किल हुआ करता था। सेना में सूबेदार 23 वर्षीय नीरज चोपड़ा की सफलता की कहानी ओलंपिक खेलों से शुरू नहीं हुई बल्कि इसके लिए लंबा संघर्ष करके इस मुकाम तक पहुंचे हैं। नीरज पानीपत के छोटे से गांव खंडरा के संयुक्त परिवार से आते हैं। सफलता का स्वर्णिम इतिहास लिखनेवाले नीरज चोपड़ा के संघर्ष पर नजर डालती दयानंद राय की रिपोर्ट।

    सात अगस्त। ये वो तारीख है जो देश के खेल के इतिहास में अमर हो गयी। इसकी वजह हैं जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर 140 करोड़ हिंदुस्तानियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फाइनल में 87.58 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज ने ओलंपिक मेडल जीतने का ट्रेलर क्वालिफिकेशन राउंड में ही कर दिया था। जब उन्होंने अपने पहली कोशिश में ही 86.65 मीटर दूर भाला फेंक नंबर एक की पोजिशन के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। फाइनल में नीरज चोपड़ा एक बार फिर कमाल कर गये और उन्होंने मेडल के साथ करोड़ों खेल प्रेमियों का दिल भी जीत लिया। हर एथलीट की तरह नीरज चोपड़ा को भी ओलंपिक मेडल जीतने के लिए कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। एक गरीब किसान परिवार में जन्मे नीरज चोपड़ा की कहानी सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। नीरज चोपड़ा की सफलता की कहानी वजन घटाने से शुरू होती है। 10-11 साल की उम्र में नीरज चोपड़ा का वजन काफी ज्यादा था। पिता और चाचा ने नीरज का वजन घटाने के लिए उन्हें पानीपत के शिवाजी स्टेडियम भेजा, जहां उन्होंने कई खेलों में हिस्सा लिया। नीरज चोपड़ा का वजन काफी ज्यादा था इसलिए वो ना तो तेज दौड़ पाते थे, ना ही लंबी छलांग और ऊंची छलांग लगाने का उनके अंदर दम था। एक दिन नीरज ने अपने दोस्तों के साथ घूमते हुए स्टेडियम में कुछ सीनियर खिलाड़ियों को भाला फेंकते देखा। नीरज ने भी मजाक-मजाक में भाला उठा लिया और इसे पूरी ताकत के साथ थ्रो किया। नीरज का जेवलिन थ्रो देखकर सभी दंग रह गये। 11 साल की उम्र में ही नीरज चोपड़ा ने भाले को 25 मीटर से ज्यादा दूर फेंक दिया। उसी दिन सभी को समझ आ गया कि नीरज चोपड़ा इसी खेल के लिए बना है। खुद नीरज चोपड़ा इस खेल से इतनी मोहब्बत कर बैठे कि वो रोजाना 7-8 घंटे भाला फेंकने की प्रैक्टिस करने लगे। नीरज चोपड़ा ने भाला तो उठा लिया लेकिन अब उनके सामने सबसे बड़ी समस्या थी गरीबी। नीरज चोपड़ा एक किसान परिवार से हैं जिसकी आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। नीरज चोपड़ा संयुक्त परिवार में रहते थे जिसमें कुल 17 सदस्य हैं। 17 सदस्यों का ये परिवार इतना गरीब था कि वो नीरज चोपड़ा को 7 हजार का भाला भी बमुश्किल दिला पाया। वैसे जेवलिन थ्रो के भाले की कीमत उस वक्त डेढ़ लाख रुपये थी। नीरज के हाथ में सस्ता भाला था लेकिन इसके बावजूद उनका हौसला बुलंद था। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंकने की प्रैक्टिस शुरू की और वो घंटों इसका अभ्यास करने लगे। नीरज चोपड़ा ने ऐसे भी दिन देखे जब उनके पास कोई कोच नहीं था लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। नीरज चोपड़ा बचपन से ही कभी हार ना मानने वाले शख्स थ। नीरज चोपड़ा ने यू ट्यूब पर वीडियो देख भाला फेंकने की ट्रेनिंग ली। वो रोज वीडियो देखते और उसे मैदान में दोहराने की कोशिश करते। देखते ही देखते नीरज चोपड़ा यमुनानगर में ट्रेनिंग करने लगे जहां उनके करियर को पंख लगने शुरू हुए।

    बजा नीरज चोपड़ा का डंका
    नीरज चोपड़ा ने साल 2013 में वर्ल्ड यूथ चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। यूक्रेन में हुई इस प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। वो 19वें स्थान पर रहे और महज 66.75 मीटर दूर ही भाला फेंक सके। लेकिन 2 साल बाद वुहान में हुई एशियन चैंपियनशिप में नीरज ने 70.50 मीटर दूर भाला फेंक 9वां स्थान हासिल किया। साल 2016 में हुए साउथ एशियन गेम्स में नीरज चोपड़ा ने 82.23 मीटर दूर भाला फेंक गोल्ड मेडल हासिल किया। इसी साल नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में 86.48 मीटर दूर भाला फेंक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। नीरज चोपड़ा गोल्ड जीते और लोग उनका नाम जानने लगे। 2017 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा ने 86.47 मीटर दूर भाला फेंक देश के लिए गोल्ड मेडल जीता और 2018 में चोपड़ा ने एशियन गेम्स में 88.06 मीटर दूर भाला फेंक एक बार फिर गोल्ड जीता। ओलंपिक तक पहुंचने के लिए नीरज ने कई खतरनाक चोट और यहां तक कि कोविड-19 का सामना भी किया लेकिन इसके बावजूद इस एथलीट ने ओलंपिक में मेडल जीत देश का मान और सम्मान बढ़ाया है।

    नीरज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 मेडल जीत चुके हैं
    नीरज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 6 बड़े टूनार्मेंट में मेडल जीत चुके हैं। वे 2018 में जकार्ता एशियन गेम्स, गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स, 2017 में एशियन चैंपियनशिप, 2016 में साउथ एशियन गेम्स, 2016 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। जबकि 2016 में जूनियर एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleधनबाद जज हत्याकांड: हर बिंदु पर बारीकी से नजर रख रही है सीबीआइ
    Next Article कोरोना: नए मरीज फिर बढ़े, 24 घंटे में 39 हजार से अधिक मामले
    azad sipahi

      Related Posts

      मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात

      May 28, 2025

      कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी

      May 28, 2025

      राज्य में 15 जिलों के पुलिस कप्तान तो बदले, लेकिन पुलिस प्रमुख की नियुक्ति कब होगी ? : बाबूलाल

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मणिपुर में नई सरकार बनाने की कवायद तेज, 10 विधायकों ने राज्यपाल से की मुलाकात
      • कैबिनेट : खरीफ फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी
      • बांग्लादेश में जमात नेता एटीएम अजहरुल इस्लाम 14 साल बाद जेल से रिहा
      • नेपाल और चीन की सेना के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास की तैयारी
      • न्यूजीलैंड के उपप्रधानमंत्री का दो दिवसीय नेपाल दौरा आज से
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version