Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा का निधन, खेल जगत में शोक
    Breaking News

    पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा का निधन, खेल जगत में शोक

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 9, 2021Updated:August 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा (75) का आज निधन हो गया। भेंगरा लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने गुरु नानक अस्पताल में सोमवार को आखिरी सांस ली। गोपाल भेंगरा ने विश्व कप सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उनका अंतिम संस्कार शाम को उनके पैतृक गांव तोरपा प्रखंड के उयुर गांव में होगा। उनके निधन पर खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है। विभिन्न खेल संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों, खेल प्रेमियों ने दुख जताया है।

    पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा चौथे विश्व कप (1978) में भारतीय टीम का हिस्सा थे। वे उस दौरान भारतीय सेना में भी थे। इस टूर्नामेंट में गोपाल अर्जेंटीना और पाकिस्तान के खिलाफ खेले थे। उनका चयन ओलंपिक की टीम में भी हुआ था, लेकिन उसमें वे शामिल नहीं हो सके थे। 1979 में आर्मी से वापस आने के बाद से वे मोहन बागान की ओर से हॉकी खेलते रहे। 1986 में गांव लौट आये थे। इसके बाद से वे खूंटी के तोरपा ब्लॉक स्थित उदुर गांव में परिजनों के साथ रहते थे।

    बताया गया कि 04 अगस्त की सुबह अपने घर में गोपाल बिस्तर से नीच गिर गये थे। इसके बाद बेहोश होने पर उन्हें गुरुनानक अस्पताल, रांची में आइसीयू में एडमिट कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक गोपाल का ब्रेन हेमरेज हुआ था और उनकी एक किडनी भी खराब होने की जानकारी दी गयी थी। उनके छोटे बेटे अर्जुन भेंगरा के मुताबिक उनके पास पिता के इलाज के लिये पैसों की कमी थी। 40 हजार रुपये लेकर वे अस्पताल आये थे। अस्पताल में 20 हजार जमा कराया था। बाकी दवा वगैरह में खर्च हो गये। उनके पिता को इधर उधर से कुछ पैसे मिलते थे, जिससे घर का खर्च चलता था।

    सुनील गावस्कर कर रहे थे आर्थिक मदद
    गौरतलब है कि तीन साल पहले मशहूर क्रिकेटर सुनील गावस्कर रांची आये थे। इसी दौरान गोपाल से उनकी भेंट हुई थी। इसके बाद गावस्कर की संस्था की ओर से हर महीने गोपाल को 15 हजार रुपये भेजे जाते थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेजॉन-फ्लिपकार्ट को सुप्रीम कोर्ट से नही मिली राहत, जांच में दखल देने से किया इंकार
    Next Article भारतीय नौसेना ने दक्षिण पूर्व एशिया में तैनात किये दो जहाज
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

      July 26, 2025

      मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर हेमंत सरकार कर रही है धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी: अमर बाउरी

      July 26, 2025

      भारतीय गेंदबाज़ी की आलोचना के बीच मोर्ने मोर्कल ने चयन रणनीति का किया बचाव, कुलदीप यादव को लेकर दी सफाई

      July 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
      • मदर टेरेसा क्लीनिक के नाम पर हेमंत सरकार कर रही है धर्मांतरण बढ़ाने की तैयारी: अमर बाउरी
      • भारतीय गेंदबाज़ी की आलोचना के बीच मोर्ने मोर्कल ने चयन रणनीति का किया बचाव, कुलदीप यादव को लेकर दी सफाई
      • टिम डेविड की तूफानी सेंचुरी से ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज़ पर किया कब्जा
      • ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश दिया कि आतंकवाद समर्थकों को बख्शा नहीं जाएगाः सेना प्रमुख
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version