Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»कोडरमा»रेल अफसर की कार से शराब बरामद
    कोडरमा

    रेल अफसर की कार से शराब बरामद

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीMarch 30, 2017No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा: कोडरमा एसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर चंदवारा व तिलैया पुलिस ने एक गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। उक्त जायलो गाड़ी पर भारत सरकार का स्टीकर लगा हुआ है। बताया जा रहा है कि उक्त गाड़ी पूर्व मध्य रेलवे की है और रेल के अधिकारी ही वाहन का उपयोग करते हैं। जानकारी अनुसार उक्त गाड़ी पर चंदवारा के उरवां में शराब लोड की गयी थी जिसकी सूचना एसपी को मिली थी। एसपी सुरेन्द्र कुमार झा की ओर से दोनों थाने की पुलिस को अलर्ट किया गया था। इस बीच इस गाड़ी को महतो अहरा के समीप पीछाकर जब्त किया गया। पुलिस ने वाहन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब रयल स्टैग ब्रांड के हैं।
    शराब माफिया अब भी हावी
    पुलिस डाल-डाल, शराब माफिया पात-पात, यह कहावत कोडरमा जिले में चरितार्थ हो रही है। पिछले कुछ महीनों से अवैध शराब को ले कर कोडरमा सुर्खियों में रहा है। ज्ञात हो कि कोडरमा जिले में शराब माफिया इतने सक्रिय हैं कि पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद इस पर लगाम नहीं लग पा रहा है। अवैध शराब को ले कर कोडरमा पुलिस की काफी बदनामी हो चुकी है। जिले में नए एसपी के आने के बाद पुलिस शराब माफियाओं को दबोच रही है और सफलता भी मिल रही है। पर शराब तस्कर नित्य नए तरीके अपना रहे हैं। पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिए इस तरह वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। बीती रात पुलिस ने जिस लक्जरी गाड़ी से 11 कार्टून शराब बरामद किया उस पर भारत सरकार का नेमप्लेट लगा हुआ है। बात इतनी ही नहीं है, शराब तस्करी के पीछे जिस युवक मंटू सिंह का नाम आ रहा है, वह सांसद प्रतिनिधि का पुत्र बताया जा रहा है। हालांकि वह मौके से भागने में सफल रहा। इसके अलावा गाड़ी का मालिक अमिताभ सिंह भी फरार है। यहां यह उल्लेखनीय होगा कि पिछले महीने बिहार से एसटीएफ की टीम ने कोडरमा आ कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया था। उस मामले में आजसू नेता संजय यादव का नाम आया था जो फिलहाल उसी मामले में जेल में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशिक्षाकर्मियों को सरहुल और नववर्ष का तोहफा
    Next Article नीरज हत्याकांड में छह गिरफ्तारियां : एडीजी
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    कोडरमा में मिड-डे मील खाने से 48 बच्चे बीमार, उल्टी और पेट दर्द से बिगड़ी तबीयत

    October 1, 2026

    कोडरमा में तीन नाबालिगों से मारपीट का आरोप, वायरल वीडियो के बाद 150 अज्ञात पर FIR दर्ज

    September 23, 2026

    बदहाल व्यवस्था के खिलाफ कस्तूरबा की छात्राओं का हल्ला बोल, 8 किमी पैदल मार्च

    August 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप से बिहार में बंधक बनाए गए झारखंड के आठ श्रमिक मुक्त
    • झारखंड के नौ जिलों में 11 नवंबर को बारिश के आसार
    • छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हुई एनडीआरएफ, धुर्वा के आसपास किया फ्लैग मार्च
    • निशा भगत मौत मामले में IRS अधिकारी निशा उरांव बनेंगी गवाह, 12 मिनट 51 सेकेंड हुई थी आखिरी बातचीत
    • महाराष्ट्र में दिवाली की रात भीषण अग्निकांड, एक ही परिवार के 6 लोगों की जलकर मौत
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version