Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»मजबूत और नेक इरादों से ही भारत बन सकता है मजबूत : अन्नपूर्णा देवी
    Breaking News

    मजबूत और नेक इरादों से ही भारत बन सकता है मजबूत : अन्नपूर्णा देवी

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 18, 2021Updated:August 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। केंद्रीय राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी जन आशीर्वाद यात्रा के क्रम में मंगलवार की देर शाम रांची पहुंची। बुधवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि दो दिनों से जनआशीर्वाद यात्रा में मिल रहे सम्मान, लोगों के प्यार और स्नेह का मैं आभारी हूँ। यह सम्मान अन्नपूर्णा देवी का नही बल्कि झारखंड की एक बेटी और बहू का है।

    उन्होंने कहा कि यह सम्मान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का है जिन्होंने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का मंत्र दिया ही नही, बल्कि लगातार इसकी सिद्धि की दिशा में प्रयास भी किया। उन्होंने कहा कि मजबूत और नेक इरादों से ही मजबूत भारत बन सकता है। यह मंत्र सरकार की योजनाओं में झलकता है, मंत्रिमंडल में झलकता है और पार्टी संगठन में भी झलकता है। मजबूत और नेक इरादों से ही मजबूत भारत बनाया जा सकता है। संकीर्ण मानसिकता, परिवारवाद, तुष्टिकरण के बल पर लोकतंत्र मजबूत नही हो सकता। आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में सम्पूर्ण भारत समाया हुआ है। देश के हर वर्ग, समाज, समुदाय ,क्षेत्र को लग रहा कि यह मंत्रिमंडल हमारा है। हम सब मिलकर एक मजबूत भारत, आत्म निर्भर भारत के निर्माण में जुटे है। आज केन्द्रीय मंत्रिमंडल में ओबीसी समाज से 27, एसटी समाज से आठ एससी समाज से 12, महिला वर्ग से 11 मंत्री है। देश मे पहली बार झारखंड की कोई बेटी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हुई है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कार्य कर रही है। उसी प्रकार आदिवासी, दलित ,पिछड़ा सभी समाज को नए भारत के निर्माण में सहभागी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैं माननीय प्रधानमंत्री का, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का और अपने प्रदेश के अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित प्रदेश के पूरी टीम का हृदय से आभार प्रकट करती हूं। केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री के रूप में हमारा प्रयास होगा कि देश के साथ झारखंड की शिक्षा व्यवस्था में भी तेजी से सुधार हो। शिक्षा संविधान की समवर्ती सूची में शामिल है। भारत सरकार राज्य को हर संभव सहायता के लिये तत्पर है।

    प्रेसवार्ता के प्रारंभ में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटी, होनहार, योग्य ,अनुभवी और प्रतिभाशाली नेत्री को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने का प्रदेश भाजपा स्वागत और अभिनंदन करती है। झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी का आभार प्रकट करते हैं।

    प्रकाश ने जन आशीर्वाद यात्रा की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में चल रही जन आशीर्वाद यात्रा ऐतिहासिक यात्रा है जो प्रदेश के नौ जिलों, पांच लोकसभा क्षेत्रों में 428 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा में 473 स्थानों पर स्वागत के कार्यक्रम निर्धारित थे लेकिन जिसप्रकार यात्रा को सम्मान मिल रहा, लोग स्वागत के लिये बरसात और धूप में भी घंटों सड़क पर इंतजार कर रहे उसके कारण स्वागत कार्यक्रम 600 से अधिक स्थानों पर होगा।

    annapurna devi bjp jharkhand jan ashirvad yatra jharkhand news latest hindi news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेगासस मामले पर न्यायिक आयोग का गठन करने वाली प.बंगाल सरकार की अधिसूचना पर SC ने रोक लगाने से किया इंकार
    Next Article हाई कोर्ट में 20 अगस्त को रहेगा मुहर्रम का अवकाश
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version