Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»मुख्यमंत्री ने दी यात्री किराए में 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की सहमति
    Top Story

    मुख्यमंत्री ने दी यात्री किराए में 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की सहमति

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा उपरान्त यात्री किराए में चर्चा उपरान्त 25 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की सहमति दी है। रविवार की देर शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और वर्तमान में डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के मद्देनजर यात्री किराए में 40 प्रतिशत वृद्धि की मांग की थी । इस अवसर पर परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर, आयुक्त परिवहन टोपेश्वर वर्मा, अपर परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा, संयुक्त परिवहन आयुक्त श्री देवव्रत सिरमौर उपस्थित थे।

    उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग द्वारा 16 जुलाई 2018 से नगर वाहनों को छोड़कर यात्री किराए की दर में वृद्धि की गई थी। उस समय वर्ष 2018 में डीजल का मूल्य प्रति लीटर 69.20 रुपये था। तत्पश्चात् 1 मई 2021 की स्थिति में डीजल का मूल्य 89.10 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा इसे ध्यान में रखते हुए उनकी मांग पर विचार उपरान्त राज्य में यात्री किराया में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के लिए सहमति दी।

    मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान संरक्षक छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ तथा सभापति नगरपालिक निगम रायपुर प्रमोद दुबे सहित बस ऑनर्स फेडरेशन ऑफ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने यात्री किराया में बढ़ोत्तरी की मांग करते हुए अवगत कराया कि वर्तमान में डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि और अन्य उपकरणों की कीमत में वृद्धि के कारण राज्य में बस संचालकों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अतएव यात्री किराया में बढ़ोत्तरी किया जाना न्यायसंगत होगा ताकि राज्य में आम जनता की सुविधा के लिए सभी बसों का सुव्यवस्थित रूप से संचालन हो सके। राज्य में यात्री किराया में बढ़ोत्तरी किए जाने की सहमति पर प्रतिनिधि मंडल द्वारा मुख्यमंत्री श्री बघेल का आभार जताया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमैट्रिक की सप्लीमेंट्री और कंपार्टमेंटल परीक्षा सात सितंबर से
    Next Article मशहूर बांग्ला लेखक बुद्धदेव गुहा का 85 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version