Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, January 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»नहीं करा सकते यूपी, पंजाब समेत चार राज्यों में चुनाव
    Breaking News

    नहीं करा सकते यूपी, पंजाब समेत चार राज्यों में चुनाव

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 2, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    चुनाव आयोग ने खड़े किये हाथ

    आजाद सिपाही संवाददाता
    नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने अगले साल उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा चुनाव कराने में असमर्थता जतायी है। उसका कहना है कि असम, केरल, तमिलनाडु, दिल्ली, पुदुचेरी और पश्चिम बंगाल में इवीएम और वीवीपैट मशीन फंसी है। जब तक ये वापस नहीं आतीं, कोई भी चुनाव नहीं कराया जा सकता। आयोग ने इस बाबत सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। इस पर अगले सप्ताह सुनवाई होगी। चुनाव आयोग का कहना है कि असम, केरल, दिल्ली, पुदुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव के बाद इवीएम और वीवीपीएटी वहीं हैं। उसने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट उन सभी राज्यों के हाइकोर्ट में चुनाव याचिकाओं के दाखिल होने की समय सीमा तय करे, जिससे इवीएम आगे प्रयोग के लिए मुक्त हो सके। मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष आयोग द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में इवीएम और वीवीपीएटी का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है, जबकि आने वाले चुनावों के लिए आयोग को इनकी आवश्यकता है। पीठ ने आयोग का कथन सुनने के बाद इस याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करने का फैसला लिया। वरिष्ठ वकील ने मांग की कि असम, केरल, दिल्ली, पुदुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों से संबंधित चुनाव याचिकाएं दाखिल करने के लिए एक समय सीमा तय की जाये।

    इसलिए हुई अड़चन
    कोरोना की दूसरी लहर की शुरूआत को ध्यान में रखते हुए मुख्य न्यायाधीश की अगुवाई वाली पीठ ने 27 अप्रैल को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत चुनाव याचिकाओं सहित याचिका दायर करने की वैधानिक अवधि में ढील दी थी। नतीजतन कोई भी अभी भी निर्वाचित प्रत्याशी के चुनाव को चुनौती दे सकता है। प्रक्रिया के अनुसार न्यायिक कार्यवाही में अपने विचार रखने के लिए मतदान पैनल को इवीएम और वीवीपीएटी मशीनों को संरक्षित करने की आवश्यकता होती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरपीएन सिंह से मिले कांग्रेस के नेता
    Next Article हाइकोर्ट: जंगल में लकड़ी बेच कर लोग पेट पाल रहे, बीडीओ-सीओ क्या कर रहे?
    azad sipahi

      Related Posts

      सांबा सीमा क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन गतिविधि के बाद सुरक्षा अलर्ट

      December 31, 2025

      गिरिडीह में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, टाटा मोटर्स मोटोजेन शोरूम सील

      December 31, 2025

      मानवीय संवेदनाओं के बिना अस्तित्व को बचाना मुश्किलः मोहन भागवत

      December 31, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेस को भ्रष्टाचार रुकने से परेशानी : आदित्य साहू
      • सांबा सीमा क्षेत्र में संदिग्ध ड्रोन गतिविधि के बाद सुरक्षा अलर्ट
      • गिरिडीह में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, टाटा मोटर्स मोटोजेन शोरूम सील
      • मानवीय संवेदनाओं के बिना अस्तित्व को बचाना मुश्किलः मोहन भागवत
      • रांची के अपार्टमेंट में गार्ड की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version