Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, January 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हमें साथ मिलकर कांग्रेस को देनी है मजबूती : राजेश ठाकुर
    Breaking News

    हमें साथ मिलकर कांग्रेस को देनी है मजबूती : राजेश ठाकुर

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 12, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी कार्यालय में अग्रणी मोर्चा संगठन के अध्यक्ष एवं विभाग के चेयरमैन की बैठक हुई।

    मौके पर राजेश ठाकुर ने कहा कि अग्रणी मोर्चा संगठन और विभाग कांग्रेस पार्टी की अनुषांगिक इकाई हैं। एक दूसरे के पूरक हैं, हमें साथ मिलकर समन्वय के साथ कांग्रेस परिवार को मजबूती देनी है। समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति के चेहरे में मुस्कान आये इस बाबत प्रयास करना है। आप सभी संगठन की ताकत है। कांग्रेस में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो। इसलिए संगठन को विस्तार देने के लिए अनुषांगिक संगठन बनाया गया है।

    उन्होंने कहा कि महिला, युवा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक, पंचायती राज, मनरेगा, खेल विभाग, सहकारिता या अन्य सभी विभाग जो यहां उपस्थित हैं, सबकी अपनी अलग-अलग एवं महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए हम सबको अपना पूरा समय सांगठनिक मजबूती एवं जनहित के मुद्दों पर केंद्रित करना है।

    राजेश ने कहा कि एक बात का विशेष ख्याल रखना है कि कोई संगठन में किसी व्यक्ति की नियुक्ति या शामिल करने के पूर्व जिला संगठन से समन्वय बनाकर ही निर्णय किया जाय। आज हम सभी औपचारिक रूप से मिले हैं। लगातार मिलते रहेंगे, कभी भी किसी प्रकार की समस्या हो आप बेझिझक मेरे पास आ सकते हैं।

    बैठक में प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि मुश्किल परिस्थिति में हमें नई राह बनानी है। संगठन में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करें। कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि कांग्रेस की सोच बहुत बड़ी और ऊंची है। कांग्रेस में हर जाति एवं वर्ग को संगठन से जोड़ने एवं उनकी समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास किया जाता है।

    संगठन पूर्ण रूप से सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, बल्कि मुद्दा आधारित संघर्ष हमेशा जारी रखना चाहिए। एक अभियान के तहत संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्य करें। शहजादा अनवर ने कहा कि अगर आपमें निष्ठा और लगन है तो कोई आपके संगठन को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता है। आपके मान-सम्मान की रक्षा की जायेगी। बैठक में संगठन प्रभारी रवीन्द्र सिंह, अमुल्य नीरज खलखो, गुंजन सिंह, नेली नाथन, राजीव रंजन प्रसाद आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगुजरात के नए मुख्यमंत्री होंगे भूपेंद्र भाई पटेल
    Next Article बिहार में बढ़ी एक्टिव मरीजों की संख्या, जोरशोर से हो रहा ऑक्सीजन प्लांट का काम
    azad sipahi

      Related Posts

      रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा

      January 14, 2026

      षटतिला एकादशी पर आस्था का सैलाब, दोमुहानी और स्वर्णरेखा तट पर उमड़े श्रद्धालु

      January 14, 2026

      पोंगल पर प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल युवाओं से सस्टेनेबल खेती की अपील की

      January 14, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका, 2 जनवरी को रांची से किए गए थे अगवा
      • षटतिला एकादशी पर आस्था का सैलाब, दोमुहानी और स्वर्णरेखा तट पर उमड़े श्रद्धालु
      • पोंगल पर प्रधानमंत्री मोदी ने तमिल युवाओं से सस्टेनेबल खेती की अपील की
      • झारखंड में बालू घाटों की नीलामी को मिली हरी झंडी, हाइ कोर्ट ने हटाई रोक
      • 2027 में हिमाचल में बनेगी भाजपा सरकार : अनुराग ठाकुर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version