Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»गुरुग्राम: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हेलीकॉप्टर से उतरे गडकरी के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल
    Breaking News

    गुरुग्राम: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हेलीकॉप्टर से उतरे गडकरी के साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 16, 2021Updated:September 16, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण
    – केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और सोहना के विधायक संजय सिंह भी रहे मौजूद
    -देश का सबसे लंबा आठ लेन का एक्सप्रेस-वे होगा

    गुरुग्राम। निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (राष्ट्रीय राजमार्ग-148एन) का गुरुग्राम जिले की सीमा में निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सोहना के विधायक संजय सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने इस बड़े प्रोजेक्ट का अधिकारियों से जानकारी ली। मॉडल के माध्यम से पूरे प्रोजेक्ट पर काफी देर तक मंत्रणा की।

    गुरुवार की सुबह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जिला के सोहना उपमंडल के गांव लोहटकी के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर पहुंचे। उन्होंने साइट विजिट करने के साथ एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण भी किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि हरियाणा में इस परियोजना के तहत कुल 160 किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है, जिसमें से 130 किलोमीटर का अवार्ड पूरा हो चुका है। हरियाणा के हिस्से में इसके निर्माण पर लगभग 10 हजार 400 करोड़ रुपये की लागत आएगी। नितिन गडकरी ने कहा कि हरियाणा को राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र से जुड़कर यह एक्सप्रेस-वे आर्थिक समृद्धि और विकास के नये मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने कहा कि यह देश का सबसे लंबा आठ लेन का एक्सप्रेस-वे होगा।

    हरियाणा के 65 गांवों के पास से गुजरेगा यह हाइवे
    गुरुग्राम जिले के 11, पलवल के 7 तथा मेवात जिले के 47 गांवों के निकट होकर यह हाइवे गुजरेगा। हरियाणा के तीन जिलों के मिलाकर 65 गांवों के पास यह हाइवे गुजरेगा। इस हाइवे का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है। हरियाणा राज्य में हाइवे की शुरुआत गुरुग्राम-अलवर रोड (एनएच-248) से होगा जबकि प्रदेश में इस हाइवे पर आखिरी गांव नूंह जिला के फिरोजपुर झिरका का गांव कॉलगांव है। इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण को मार्च-2022 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके पूरा हो जाने के बाद हरियाणा में यातायात की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। नूंह और पलवल जिले में ये बड़े राजमार्गों जैसे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे तथा डीएनडी सोहना आदि से जुड़ेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमौसम विभाग का अलर्ट, 18 सितंबर तक इन राज्यों में होगी तेज बारिश, बिजली की गिरने की चेतावनी
    Next Article आम लोगों के लिए खुला मां छिन्नमस्तिका का दरबार
    azad sipahi

      Related Posts

      अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद

      June 7, 2025

      विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह

      June 7, 2025

      ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      • ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने की प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version