Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»लाइफस्टाइल»ब्लॉग»चप्पलबाज महाराज!
    ब्लॉग

    चप्पलबाज महाराज!

    आजाद सिपाहीBy आजाद सिपाहीApril 1, 2017No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अचल कौशल: बहुत ही गुस्सैल था वह भोले का भोला भाला भक्त, सैनिक , बचपन से ही! जन्म होते ही नर्स ने सही ढंग से नहीं नहलाया धुलाया तो रोने की जगह चीखने चिल्लाने लगा। वह तो किस्मत अच्छी थी नर्स की, के बालक पैरों में चप्पल नहीं थी। इनके गुस्से का सामना घरवाले, मोहल्लेवाले, गांववाले, शहर वाले होते होते पुरे विधान सभा के लोगों ने किया और अपने चप्पलबाज सैनिक को महाराज बना सर माथे बिठा लिया। वह अपने गुस्सैल महाराज के पंखे बन गये। महाराज की पार्टी का निशान था चप्पल! कोई बात पसंद नहीं आयी तो दे चप्पल , कहीं विरोध दिखाना है तो दे चप्पल। किसी के विचारों से असहमति हो तो दे चप्पल। चप्पल, चप्पल ना हो मानो एक हथियार एक औजार बन गयी थी। इतिहास में भी पादुका प्रेम, दिखाई दिया, जब राजा राम के भक्त, उनके छोटे भाई भरत ने अयोध्या का राजकाज प्रभु श्रीराम जी के अयोध्या लौटाने तक उनकी पादुकाएं राजगद्दी पर रख शासन किया था।

    इधर चप्पल बाज महाराज के प्रति उनके भक्त भी अत्याधिक स्नेह भाव रखते हैं। बेचारे जिनकी घर में और आॅफिस में एक ना चलती , जो न घर के ना घाट के थे , ऐसे सभी लोग इन के समर्थन में नारेबाजी करते और महाराज के हर अच्छे बुरे काम का पुरजोर समर्थन करते। नौबत तो यहां तक आ गयी के महाराज जहां भी जाते और लोग हेलमेट पहन उनका स्वागत और सत्कार करते और उनसे एक हाथ चप्पल की दूरी बनाये रखते क्योंकि ना जाने महाराज कब कहां कैसे किस बात पर कितना क्रोधित हो जायें और प्रसाद स्वरुप अपनी निशानी सर माथे अंकित कर दें। पार्टी ने भी इन्हें सम्मानपूर्वक एक अत्यंत उच्च पद और गरिमा युक्त आसन दिया गया।

    एक चप्पल बनाने वाली कम्पनी ने इन्हें अपना फायर ब्रैंड एम्बेसडर बनाने की भी पेशकश कर दी , पर विनम्रतापूर्वक इन्होंने इस लाभ के पद को ठुकरा दिया और इस पेशकश को सविनय अस्वीकार कर दिया , लेकिन इस पर कम्पनी ने निराश होने के बजाय विज्ञापन में महाराज की पादुकाओं का खूब इस्तेमाल किया। गुस्सैल पार्टी के फायर ब्रांड नेता के हाथों में सुशोभित पादुका हमारे ही कम्पनी की है। और कंपनीयों की चप्पल तो सड़क पर घिस घिस के ही दम तोड़ देती हैं पर हमारी कंपनी की चप्पल तो 25 – 25 लोगों के 25-25 बार पीटने के बाद भी ज्यों की त्यों बनी रहती है। पूरे देश में फायर ब्रांड चप्पल धड़ल्ले से बिकने लगी। एक बार ये महाराज आकाश गमन कर रहे थे। वैसे तो हमेशा ही आकाश यात्रा में जूता पहन उड़ते पर इस बार जल्दबाजी में हवाई जहाज पर हवाई चप्पल पहन उड़ रहे थे। और मूड भी कुछ हवा हवाई सा था। तिस पर एक इक अदने से कर्मचारी ने हवा से कुछ देर के लिए धरती मां की गोद में उतरने के लिए कहा।

    ताकि हवाई रथ पर महाराज के विराजमान होने राजगद्दी और आसन की सफाई की जा सके । अपमान, घोर अपमान । महाराज ने आव देखा ना ताव। बस फिर क्या था एक बार फिर हवा में लहरा उठी पार्टी की निशानी। गूंज उठी फटकार। हवाई चप्पल का जन-जन प्रिय प्रहार और वह भी एक-दो नहीं गिन-गिन कर 25-25 बार कहर बन बरस था महाराज के हाथों प्रसाद । एक बुजुर्ग, बा-ईमान, बिमान सेवक, लाचार और मजबूर इस अपमान का घूंट पी कर मनमसोस कर रह गया। महाराज के भक्तों ने फिर एक बार जयकारा लगाया और इस बिमान अवतार में अवतरित महापुरुष को कांधे पर बिठा लिया। प्रतिक्रया देने में क्रिया से भी आगे रहने वाली पार्टी प्रमुख ने फिलहाल चुप्पी साध रखी है और हवा किस तरफ बह रही है इसका अंदाज लेने में लगे हैं। सूना है महाराज अपने राजाधिराज से मिलने माया नगरी जा रहे हैं। राजाधिराज ने अपने और सभी दरबारियों के लिए हेलमेट का आॅर्डर दे दिया है, और दरबार में पग धो कर नंगे पांव ही प्रवेश अनिवार्य कर दिया है। चप्पल बाज महाराज की महिमा निराली है। जय हो चप्पल बाज महाराज की , जय हो !

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअथक प्रयोगधर्मी चितेरा
    Next Article आइपीएल-10 की चुनौती के लिए तैयार सबसे महंगे खिलाड़ी की टीम
    आजाद सिपाही
    • Website
    • Facebook

    Related Posts

    मंगलवार शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, दो ग्रहों-दो तारों के साथ होगा चांद का मिलन

    May 22, 2023

    कभी हिल स्टेशन के नाम से मशहूर रांची आज हीट आइलैंड इफेक्ट के प्रभाव में

    May 19, 2023

    अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

    May 19, 2023
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
    • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
    • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
    • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
    • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
    Read ePaper

    City Edition

    Follow up on twitter
    Tweets by azad_sipahi
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

    Palamu Division

    • Garhwa
    • Palamu
    • Latehar

    Kolhan Division

    • West Singhbhum
    • East Singhbhum
    • Seraikela Kharsawan

    North Chotanagpur Division

    • Chatra
    • Hazaribag
    • Giridih
    • Koderma
    • Dhanbad
    • Bokaro
    • Ramgarh

    South Chotanagpur Division

    • Ranchi
    • Lohardaga
    • Gumla
    • Simdega
    • Khunti

    Santhal Pargana Division

    • Deoghar
    • Jamtara
    • Dumka
    • Godda
    • Pakur
    • Sahebganj

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version