Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड मामले में एसआईटी का गठन, रात भर चली छापेमारी
    Jharkhand Top News

    भाजपा नेता जीतराम मुंडा हत्याकांड मामले में एसआईटी का गठन, रात भर चली छापेमारी

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के ओरमांझी में भाजपा नेता जीतराम मुंडा की हत्या मामले की जांच के लिये एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने एसआईटी गठित की है। रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस मामले में पुलिस मनोज नामक युवक को खोज रही है। मनोज ने चार साल पहले जीतराम पर गोली चलाई थी। गठित एसआईटी में ओरमांझी डीएसपी, इंस्पेक्टर व अन्य को शामिल किया गया है।

    उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता जीतराम मुंडा पर करीब चार साल पहले भी गोली चली थी, जिसमें जीतराम बाल बाल बच गया था। जीतराम ने अपनी सुरक्षा को लेकर आर्म्स लेने के लिए आवेदन भी दिया था लेकिन आर्म्स नहीं मिला था। जीतराम पर गोली मनोज नामक व्यक्ति ने चलाई थी। रांची पुलिस को मनोज की तलाश है लेकिन वह फरार है।

    रांची पुलिस मनोज के घर भी पहुंची थी। रात से ही पुलिस अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर रही है।जीतराम ने ओरमांझी थाने में साहेर निवासी मनोज मुंडा के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जीतराम मुंडा ओरमांझी का पुंदाग निवासी है। जीतराम मुंडा ने तब बताया था कि मनोज मुंडा पत्नी की हत्या का आरोपित है। उसने अपनी पत्नी की हत्या 2015 में कर दी थी। इसी आरोप में वह जेल चला गया था। मनोज बेल पर बाहर आया है, इसलिए वह उन्हें खत्म कर देना चाहता है।

    उल्लेखनीय है कि राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के पालू स्थित आर्यन लाइन होटल में बुधवार की रात बाइक सवार दो अपराधियों ने भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक जीतराम मुंडा रूपा तिर्की प्रकरण में ब्लॉक चौक पर बंधु तिर्की का पुतला दहन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। वह आर्यन होटल में रुककर चाय पी रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर एक अपराधी पीछे से उनके करीब जाकर कनपटी में गोली मार दी। आनन-फानन में जीतराम मुंडा को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

    भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा का ओरमांझी स्थित एनएच पर शक्ति ढाबा भी है। जीतराम मुंडा प्रतिदिन होटल पहुंचते थे और काम खत्म कर वहां से वापस रजरप्पा स्थित ससुराल चले जाते थे। बताया जाता है कि मनोज द्वारा गोली चलाये जाने के बाद से ही वह रात में रजरप्पा चले जाते थे।

    ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा है कि इस मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। नौशाद आलम ने बताया कि दो साल पहले मृतक जीत राम मुंडा पर जिन अपराधियों ने गोली चलाया था, उनसे पूछताछ करने के लिए उसकी तलाश की जा रही है। एसपी ने कहा कि अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर इस मामले की खुलासा कर लिया जाएगा। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।

    BJP Leader Murder jharkhand news
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईडी ने डीजेएन ग्रुप की 1.87 करोड़ की संपत्तियों को किया अटैच
    Next Article डॉक्टर ने अपने रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, गंभीर
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version