Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»देश की सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी तरह का खतरा बर्दाश्त नहीं : राजनाथ
    Top Story

    देश की सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी तरह का खतरा बर्दाश्त नहीं : राजनाथ

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 25, 2021No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक और गलवान घाटी में हमारी कार्रवाई सभी हमलावरों के लिए स्पष्ट संकेत है कि हमारी संप्रभुता को खतरे में डालने के किसी भी प्रयास का त्वरित और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। आतंकवाद को सीमा पार से मिल रहे समर्थन और पूर्वी लद्दाख में बढ़ रही चुनौती से दोनों थलीय सीमाओं पर हमें युद्ध का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि भारत सभी राष्ट्रों के बीच शांति और सद्भावना के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है लेकिन देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी तरह का खतरा अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    रक्षा मंत्री शनिवार को नेशनल डिफेंस कॉलेज के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। दिल्ली स्थित राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय भारतीय सेना के लिए उच्च शिक्षा का संस्थान है। इसकी स्थापना सन् 1960 में हुई थी। इसमें 47 सप्ताह का एक पाठ्यक्रम है, जिसमें वरिष्ठ रक्षा अधिकारी एवं सिविल सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेते हैं। एनडीसी से 59वां कोर्स पूरा करने वाले सभी सदस्यों को आज दीक्षांत समारोह में एमफिल की उपाधि से सम्मानित किया गया। रक्षा मंत्री ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि आप अपने और अपने देशों के लिए बड़ी प्रशंसा अर्जित करेंगे।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि क्षेत्र और दुनिया में बढ़ती समकालीन चुनौतियों और उभरते खतरों का जवाब देने के मकसद से अब नेशनल डिफेंस कॉलेज (एनडीसी) के पाठ्यक्रम में रणनीतिक नेतृत्व, अंतरिक्ष, साइबर और उन्नत प्रौद्योगिकियों को शामिल किया गया है। सरकार की पहल पर पाठ्यक्रम में अनुसंधान विषयों को शामिल किया जाना स्वागत योग्य कदम है। इन कौशलों को मौजूदा भू-राजनीतिक वातावरण और विशेष रूप से हमारे पड़ोस के भीतर तेजी से बदलती परिस्थितियों के साथ जोड़ना उपयोगी होगा। सुरक्षा के दृष्टिकोण से हमारी सेनाएं इस बात से पूरी तरह अवगत हैं कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए भविष्य की सैन्य रणनीतियों में सशस्त्र बलों के बीच सक्रिय तालमेल की आवश्यकता होगी।

    राजनाथ सिंह ने कहा कि सामरिक मामलों के रूप में अफगानिस्तान की घटनाओं से क्षेत्र और उसके बाहर महसूस की जा रही तात्कालिक प्रतिध्वनि से सबक लेने की जरूरत है। ये घटनाएं सत्ता की राजनीति की भूमिका, राज्य संरचनाओं और व्यवहार को बदलने के लिए एक उपकरण के रूप में आतंकवाद के उपयोग के बारे में सवाल उठाती हैं। आज सभी जिम्मेदार राष्ट्रों के बीच इस खतरे के खिलाफ आपसी समझ बढ़ने के साथ ही साथ आने की जागरुकता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि एनडीसी जैसी संस्थाएं इस तरह की समझ को बढ़ावा देने और समान विचारधारा वाले अंतरराष्ट्रीय मित्रों के साथ समाधान खोजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

    रक्षा मंत्री ने अफगानिस्तान में तालिबानी राज की ओर इशारा करते हुए कहा कि आज दुनिया आतंक के अस्थिर प्रभावों और विशेष रूप से हिंसक कट्टरपंथी ताकतों की खतरनाक मिसाल का गवाह है, जो नए मानदंड बनाकर वैधता हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं। इस क्षेत्र में हुई उथल-पुथल दूसरे देशों के सक्रिय समर्थन की वजह से पैदा हुई है। हिंसक कट्टरपंथी और आतंकी समूहों को मिल रहे पाकिस्तान के सक्रिय समर्थन के संबंध में भारत लंबे समय से आवाज उठा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्याय कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, मानव अस्तित्व में निहित अच्छाई की सामूहिक शक्ति को पराजित नहीं कर सकता है और न ही करेगा।

    Deffence Minister Hindi news latest hindi news Rajnath Singh
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखुद पर विश्वास ने बिहार के शुभम को बनाया यूपीएससी टॉपर
    Next Article दिल्ली कैपिटल्स के लिए सर्वाधिक रन बनाने से 56 रन दूर ऋषभ पंत
    azad sipahi

      Related Posts

      पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन

      June 15, 2025

      भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री

      June 15, 2025

      केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत

      June 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version